सरगुजा

ढाई साल में सरकारी दफ्तर,कांग्रेस कार्यालय और कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकर्ता हो गए-भाजयुमो
04-Feb-2021 7:59 PM
ढाई साल में सरकारी दफ्तर,कांग्रेस कार्यालय और कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकर्ता हो गए-भाजयुमो

अम्बिकापुर, 4 फरवरी। भाजयूमो प्रदेश के आह्वान पर आज पीएससी सहायक प्रध्यापक परीक्षा 2019 में पाई गई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरोध में  4 फरवरी को भाजयुमो सरगुजा जिले द्वारा पीएससी का पुतला स्थानीय विवेकानन्द चौक पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह के नेतृत्व मे जलाया गया।

ज्ञात हो की लोक सेवा आयोग के परीक्षा पश्चात साक्षात्कार में ऐसे अभ्यर्थी को बुला लिया गया जो परीक्षा में उपस्थित भी नहीं था। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश भर में इस विषय को लेकर भूपेश सरकार के विरोध में मोर्चा खोल रखा हैं। विगत दिवस भाजयुमो सरगुजा ने सरगुजा कलेक्टर को भी ज्ञापन देकर न्यायिक जाँच की मांग की हैं। आज स्थानीय विवेकान्द चौक पर भाजयुमो सरगुजा के सैकड़ों आक्रोशित युवा कार्यकर्ताओं ने लोक सेवा आयोग व भूपेश सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए पुतला दहन किया।

मिडिया से चर्चा के दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह ने कहा की कांग्रेस के लगभग ढाई साल पुरे होने को है,और इस पुरे ढाई साल में भूपेश सरकार सभी मोर्चे पर फेल है।चाहे वह घोषणा पत्र पूरा करने का वादा हो, या अन्य विषय हो, किसान असंतुस्ट, बलात्कार, हत्या, चोरी, गुंडागर्दी जैसे जगहन्य अपराधो की संख्या में इजाफा हुवा है, और लोक सेवा आयोग की घटना तो छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं जो आने वाले समय में अपने आप को बड़े प्रशासनिक स्थानों पर देखने का सपना देख रहें है उनके लिए यह दुर्घटना दुष्कर्म से कम नहीं है।श्री सिंह ने कहा की आज की स्तिथि कांग्रेस सरकार माया मुलायम के तर्ज पर सरकारी दफ़्तरों को कांग्रेस कार्यालय और कर्मचारियों को अपना पार्टी कार्यकर्ताओं समझ के सरकार चला रहें है। ऐसे व्यवहार को युवा मोर्चा किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा, और आने वाले समय में युवाओं के हित में सरकार से दो-दो हाथ करने में भी पीछे नहीं हटेंगे।

जिला महामंत्री मनोज कंसारी ने डॉक्टर रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में कभी प्रश्न चिन्ह नहीं उठा, लेकिन आज युवाओं के सपना को कलंकित कर दिया गया।

इस पुतला दहन में निश्चल प्रताप सिंह,राजू पाण्डेय,छोटू थामस, विकास वर्मा,अभय साहू,निरंजन रॉय,गौतम विशवकर्मा,आशुतोष सिंह,धनंजय दिवेदी, अभिषेक सिंह देव,विकास गुप्ता,शिवशंकर सिंह, विपिन पाण्डेय,अभिनाश तिवारी, आसुमल गर्ग,बालीचरण यादव, अंकित जायसवाल, गोलू यादव, विशाल  सिंह देव,मनीष सिंह,आतिश सिंह, अजय मिश्रा,संतोष मिश्रा, शम्भू सोनी,मनोज सिन्हा, छोटेलाल माथुर,लप्पू कस्यप आदि शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news