महासमुन्द

कोकड़ी गौठान में गोबर खरीदी शुरू
05-Feb-2021 4:40 PM
कोकड़ी गौठान में गोबर  खरीदी शुरू

महासमुन्द, 5 फरवरी। गोधन न्याय योजना के तहत  मंगलवार को ग्राम पंचायत झिटकी के आश्रित ग्राम कोकड़ी गौठान में गोबर खरीदी की शुरुआत हुई। 

शुभारंभ अवसर पर सरपंच पुनऊ राम ध्रुव, कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल, गौठान अध्यक्ष नूतन पटेल, सचिव कृष्णचंद पटेल, कृषि विस्तार सहायक अधिकारी परमार गौठान एवं सदस्य पंच पोखन महानंद, तिलकराम सिन्हा, सुनीता नागेश्वर, बलदेव राम निहाल, अनुज राम, राधे लाल, मंगलू राम पटेल, नरेश यादव, गोपी निहाल आदि मौजूद थे।

 इस दौरान कोमाखान ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि योजना के माध्यम से पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की शुरुआत की है। इससे पशुपालकों से दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गांव में खरीदी के पहले दिन 80 किलो गोबर खरीदी की गई है। खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news