सरगुजा

वैज्ञानिक पद्धति से मुर्गी पालन की जानकारी
05-Feb-2021 8:19 PM
 वैज्ञानिक पद्धति से मुर्गी पालन की जानकारी

अम्बिकापुर, 5 फरवरी। दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आज अम्बिकापुर जनपद के ग्राम सरगवां में एक दिवसीय वैज्ञानिक पद्धति से मुर्गी पालन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में महिला समूहों को वैज्ञानिक पद्धति से मुर्गी पालन के फायदे तथा आजीविका सुरक्षा में सुधार की जानकारी दी गई।

पशु चिकित्सा महाविद्यालय अंजोरा के विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश दिनानी, डॉ. असित जैन, डॉ. राजकुमार एवं डॉ. अमित गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा सरगुजा डॉ. एनपी सिंह, वैटनरी पॉलिटेक्निक सूरजपुर के प्राचार्य डॉ. एके गौर, डॉ. सीके मिश्रा, डॉ. अजय अग्रवाल सहित सरगवां के सरपंच एवं उपसरपंच उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news