महासमुन्द

दाऊलाल अध्यक्ष
07-Feb-2021 4:40 PM
दाऊलाल अध्यक्ष

महासमुन्द, 7 फरवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुन्द में अलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित हो गई है। 
सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए दाऊलाल चंद्राकर ने कार्यकारिणी की घोषणा की। मचेवा स्थित पीजी कॉलेज भवन में शनिवार को आयोजित बैठक में नवीन कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई। अलुमन एसोसिएशन में वर्ष 2021-23 के लिए उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव डॉ दुर्गावती भारतीय, सहसचिव खिलावन बघेल, कोषाध्यक्ष अजय राजा, संयोजक डॉ रीता पांडेय, सहसंयोजक डॉ जया ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्यों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, साहित्यकार अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चमन चंद्राकर, लघु कथाकार महेश राजा, अधिवक्ता अजीज कुरैशी, अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, नोटरी माधवराव टाकसाले, प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू, समाजसेवी तारिणी चंद्राकर, पार्षद मनीष शर्मा, युवा प्रतिनिधि अजय थवाईत, शिक्षा जगत से ईश्वर चंद्राकर, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ प्रदीप साहू, प्रीतम विश्वकर्मा, भारती सोनी, महाविद्यालय सदस्यों में डॉ मालती तिवारी, सीमारानी प्रधान, मुकेश पेंदरिया कुल 26 सदस्यों की विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ टीम बनाई गई है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news