महासमुन्द

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का चक्काजाम, कांग्रेसियों का मिला समर्थन
07-Feb-2021 5:20 PM
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का चक्काजाम, कांग्रेसियों का मिला समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 7 फरवरी।
विकासखण्ड के ग्राम भगत देवरी में किसानों ने राष्ट्रव्यापी चक्काजाम के तहत 3 घण्टे तक चक्काजाम किया। इस दौरान किसानों के साथ कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।
कांग्रेस नेता कुलवंत खनूजा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध में आंदोलनरत किसानों के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी चक्काजाम के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के अध्यक्ष रवि शंकर कश्यप एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के अध्यक्ष करण सिंह दीवान के नेतृत्व में संयुक्त रुप से  राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के सांकरा में गुरु घासीदास चौक में चक्का जाम किया गया। केंद्र सरकार के द्वारा कृषि सुधार के नाम पर तीन कृषि काले कानून व आम जनता विरोधी बिल की वापसी एवं फसलों के एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर नारे लगाते हुए कांग्रेस जन चक्काजाम आंदोलन में शामिल हुए।

इस अवसर पर पिथौरा क्षेत्र के तथा सांकरा क्षेत्र के किसान के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के अध्यक्ष रवि शंकर कश्यप , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के अध्यक्ष करण सिंह दीवान, जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलवंत खनूजा, जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति डॉ हेमंत कौशिक, सभापति रामकुमार पटेल, किसान नेता संजय सिन्हा ,काशीराम शर्मा , सभापति पितांबर पटेल, कौशल रोहिल्ला ,ब्लॉक  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के पूर्व अध्यक्ष आलोक कानूनगो,किशोर सोनवानी, पूनम मानिकपुरी ,चंद्रमणि सीदार, तंत्री पाल बाघ, जय लाल बारीक, वीरेंद्र सागर, हीरा सिदार, राजू सिन्हा पार्षद ,वीरेंद्र प्रधान, हितेश विशाल ,अंकित छाबड़ा ,डॉक्टर सुशील प्रधान , विनय दुबे,सतपत सिदार,  गजानन यादव ,द्रुपद व्यास ,उमाकांत प्रधान, भरत विशाल प्रजापति ,बरिहा, मुकेश राणा सहित क्षेत्र के किसान मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news