सरगुजा

मनोज भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री, राजेंद्र जिला अध्यक्ष नियुक्त
09-Feb-2021 8:22 PM
 मनोज भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री, राजेंद्र जिला अध्यक्ष नियुक्त

अम्बिकापुर, 9 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सहमति से भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता तथा पिछड़ा मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल को बनाया गया।

 देव नारायण यादव रमेश जयसवाल अनिल गुप्ता लक्ष्मी प्रकाश जयसवाल जवाहर साहू तथा जमुना यादव को कार्यसमिति सदस्य के रूप में रखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं में चयनित पदाधिकारियों को लेकर भारी उत्साह है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है। नवनियुक्त पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता ने प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा पिछड़ा वर्ग समाज को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जोडऩे का संकल्प लिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news