सरगुजा

पुण्यतिथि पर राजमाता देवेंद्र कुमारी को किया याद
10-Feb-2021 11:29 PM
 पुण्यतिथि पर राजमाता देवेंद्र कुमारी को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 10 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव को पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि सरगुजा राजमाता के किये गए कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सरगुजा राजमाता बेहद रचनात्मक और दूरदर्शी थी। उन्होंने गांव में छोटे छोटे पुल पुलिया बनाकर पहुँचविहीन सरगुजा को आवागमन के योग्य बनाया। बारिश से पहले दुर्गम दूरस्थ क्षेत्रों की सोसायटी में राशन, अस्पतालों में वैक्सीन व दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक पहुँचाना उनके प्रत्येक साल का काम था। शहर में पेयजल की समस्या को उन्होंने अपनी दूरदर्शिता के कारण पहचान लिया था।

इसी को ध्यान में रखते हुए घुनघुट्टा बांध को पेयजल के लिए आरक्षित किया। जिस पर चालीस साल बाद शहर में पेयजल सप्लाई शुरू हुई। वे राजपरिवार की मुखिया होने के नाते भी अत्यंत सहज थी और गांव व गरीबों की हमेशा चिंता करते रहती थी। उनके दरवाजे पर गया हुआ कोई भी व्यक्ति कभी खाली नहीं लौटा। उनकी सहजता सरलता के लिए उनको हमेशा युगों युगों तक याद किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, नरेंद्र पांडेय, नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश तायल, शैलेंद्र गुप्ता, आईटी सेल मक़सूद हुसैन, नगर पंचायत लखनपुर विधायक प्रतिनिधि इरशाद खान, मोजिब खान, रमजान खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news