महासमुन्द

दिव्यांग समूह ने मछली पालन व्यवसाय शुरू किया
13-Feb-2021 4:51 PM
दिव्यांग समूह ने मछली पालन व्यवसाय शुरू किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 13 फरवरी।
जिले के दिव्यांगजनों ने एक गांव के तालाब को लीज पर लेकर मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया और इस व्यवसाय से 70 हजार रुपए की आमदनी की।

ग्राम गड़बेड़ा की कुल आबादी तकरीबन 2100 है जिसमें से लगभग 10-12 दिव्यांगजनों का परिवार है। उन्हें राज्य शासन से प्राप्त दिव्यांग पेंशन राशि मिलती है उसी राशि और कुछ स्थानीय कामकाज से जैसे-तैसे परिवार का गुजर बसर हो रही है। समूह के अध्यक्ष दिव्यांग देवेन्द्र कोसरिया एवं सचिव पुष्कर मानिकपुरी ने एक समूह बनाकर उसका नाम प्रगति दिव्यांग स्वसहायता समूह रखा। समूह के सभी दिव्यांग समूह के सदस्यों ने पिथौरा के एक बैंक में संयुक्त बचत खाता खोला। जिसमें प्रत्येक माह निर्धारित रकम 50 रूपए प्रति सदस्य जमा किया जाने लगा। ग्राम पंचायत की बैठक में ग्राम में इस समूह के जीविकोपार्जन के लिए गांव का टप्पा तालाब 3 हजार रुपए लेकर वार्षिक लीज पर दिया। इस दिव्यांग समूह ने उक्त तालाब में 40 किलोग्राम मछली बीज 20 हजार रुपए का खरीदकर तालाब में डाला। वर्ष के अंत में उससे 70 हजार रुपए की आमदनी हुई। 
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news