सरगुजा

अभाविप का 53वां प्रदेश अधिवेशन व अभ्यास वर्ग
13-Feb-2021 7:49 PM
   अभाविप का 53वां प्रदेश अधिवेशन व अभ्यास वर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 13 फरवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश का 53वां प्रदेश अधिवेशन और अभ्यास वर्ग 11 फरवरी को अम्बिकापुर में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ के विभिन जिले से आये 211 छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए।

9 फरवरी को अभ्यास वर्ग का प्रारम्भ प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री ने मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। वर्ग में संगठन के कार्य पद्धति, कार्यशैली तथा संगठनात्मक वातावरण के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 अभाविप का अभ्यासवर्ग हर वर्ष जून माह में आयोजित होता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों जिससे केवल भारत ही नहीं समूचा विश्व प्रभावित था, उसके कारण अभ्यास वर्ग तथा अधिवेशन संयुक्त रूप से आयोजित हुआ।

11 फरवरी को एक दिवसीय प्रांत अधिवेशन का आरंभ 9 बजे प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल के द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया, उस पल सारा वातावरण भारत माता की जय उद्घोष से गूंज उठा। ध्वजारोहण के पश्चात अधिवेशन का उद्धघाटन इंदिरा गांधी जनजातीय राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रकाश मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल, प्रदेश छात्रा प्रमुख प्रज्ञा सेनापति तथा नगर मंत्री अतीस पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने बताया कि किस तरह अभाविप ने आपातकाल जैसे विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ता के साथ खड़ा रहा और विश्व का सबसे बड़ा छात्र बना, देश में कोरोना महामारी के कारण भय का वातावरण था तब अभाविप ने इस कठिन समय को विभिन्न सेवा कार्यो के माध्यम से समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए अवसर के रूप में लिया।

प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल ने गत वर्ष के किये गए कार्यों को रखा जिसमें श्री जायसवाल ने कहा कि प्रान्त के 28 जिले 110 स्थानों विभिन्न सेवा कार्य के माध्यम से 25953 लोगो की सहायता की गई।किसान छात्र संवाद अभियान में 9000 किसानों से मिलकर खरपतवार नियत्रण पौधा रोपण विधि किट नियंत्रण जैसे विभिन्न समस्या समाधान हेतु अवगत कराया गया।

प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री का चुनाव सत्र 2020-21 हेतु चुनाव हुआ,जहा सर्वसम्मति से निर्विरोध पुन: प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता,प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल के रूप में चुना गया। फिर अधिवेशन में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव लाये गए जिनमें पहला वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य, दूसरा वर्तमान सामाजिक परिदृश्य तथा तीसरा छत्तीसगढ़ में कृषि नई सम्भावनाएं, समस्याएं और समाधान है।

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल एकांत का परिषद से आनन्दमयी सार्थक विद्यार्थी जीवन के विषय में अपने विचार रखे। तद पश्चात व्यवस्था प्रमुख निखिल मराबी द्वारा व्यवस्था परिचय कराया गया, फिर अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता द्वारा किया गया।

अधिवेशन में प्रमुख रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफ्फुल एकांत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाडिय़ा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप मेहता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news