सरगुजा

महोत्सव से होता है संस्कृतियों का परिचय - सिंहदेव
13-Feb-2021 8:47 PM
महोत्सव से होता है संस्कृतियों का परिचय - सिंहदेव

अम्बिकापुर, 13 फरवरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  टीएस सिंहदेव ने आज तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसन्दी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव का आयोजन पर्यटन विकास की दृष्टिकोण से किया जाता रहा है लेकिन इस आयोजन से एक दूसरे की संस्कृतियों को जानने समझने का अवसर भी देता है। उन्होंने  महोत्सव  आयोजन के  लिये जिला प्रशासन को बधाई दी।

मंत्री श्री सिंहदेव ने इस अवसर पर बाल कलाकार प्रियन्शु मिश्रा तथा मीरा किन्नर की प्रस्तुतियों को देखा। इसके साथ ही विभिन्न विभागीय स्टॉलों का भी अवलोकन किया। स्टाल के अवलोकन के दौरान आटोमेटिक सैनिटरी पेड मशीन में पांच रुपए का सिक्का डाल कर देखा।

उल्लेखनीय है कि मैनपाट के रोपाखार जलाशय के पास 12 से 14 फरवरी तक तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड जे अध्यक्ष शफी अहमद, वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, महापौर डॉ. अजय तिर्की, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, पार्षद द्वितेंद्र मिश्रा, संध्या रवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news