राजनांदगांव

सैनेटरी पैड का उपयोग अवश्य करें महिलाएं- कलेक्टर
14-Feb-2021 4:34 PM
 सैनेटरी पैड का उपयोग अवश्य करें महिलाएं- कलेक्टर

बिहान की महिलाओं के सैनेटेरी पैड उत्पाद यूनिट का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 फरवरी।
कलेक्टर टीके वर्मा ने शनिवार को डोंगरगढ़ के ग्राम पीटेपानी में ‘मेरा पैड मेरा अधिकार’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘बिहान’ की महिलाओं के सैनेटेरी पैड उत्पाद यूनिट का शुभारंभ किया। 
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में नाबार्ड के सहयोग से बिहान के गोदावरी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर सैनेटरी पैड उत्पादन की यह पहल प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महावारी के दौरान स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छता के अभाव में कई तरह की बीमारियां हो जाती है। पैड वैज्ञानिक तरीके से जांच परख कर बनाया जाता है। अपने शरीर के स्वास्थ्य एवं देखरेख के लिए महिलाएं पैड का उपयोग अवश्य करें।

उन्होंने गांव की महिलाओं से आग्रह किया कि अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हर माह बचत करें और सैनेटरी पैड खरीदे। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घर, खेती-किसानी, रोजी-मजदूरी से बहुत से कार्य करती हंै। समय के साथ परिवर्तन आना चाहिए। सभी महिलाएं पैड खरीदे, इससे बहुत से बीमारियों से सुरक्षा होगी। महिला समूह द्वारा स्थानीय स्तर पर पैड के निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को वाजिब कीमत पर पैड उपलब्ध हो सकेगा। वहीं समूह की महिलाओं का आजीविका मिली है। उन्होंने 10 लाख रुपए राशि के प्रशिक्षण केन्द्र के लिए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सुकुलदैहान की पद्मश्री फुलबासन यादव ने अपने कार्यों और मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। इसी तरह सभी को ईमानदारी से कार्य करना होगा। जिला पंचायत सदस्य रामक्षत्रिय चंद्रवंशी ने कहा कि किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को महावारी के समय सैनेटरी पैड का उपयोग करने के संबंध में जानकारी देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सृष्टि की रचना का दायित्व महिलाओं का है। महिलाएं बहुत कुछ कर सकती है। बच्चादानी को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता रखना आवश्यक है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news