सरगुजा

महेशपुर में विकसित किया जा रहा है साईड एमिनिटी- मुख्यमंत्री
14-Feb-2021 8:48 PM
 महेशपुर में विकसित किया जा रहा है साईड एमिनिटी- मुख्यमंत्री

   महोत्सव स्थल में पर्यटकों ने सुनी लोकवाणी   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 15 वी कड़ी को आज मैनपाट महोत्सव स्थल में पर्यटकों ने सुनी। इसके साथ ही जिला मुख्यालय, जनपद मुख्यालय एवं ग्राम पंचायतों में भी सुना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के तहत करीब 75 स्थलों का चयन किया गया है। पहले चरण में 9 स्थलों में विकास के कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम महेशपुर में साईड एमिनिटी निर्माण का शुरू किया जा रहा है। पर्यटन विकास को बहुत बड़े फलक पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन विकास को लेकर हमारी सोच का व्यापक प्रभाव होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधारभूत संरचनाओं के निर्माण भी तेजी से हो रहे हैं। मनरेगा के अभिसरण से ऐसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है जिससे स्थाई परिसंपत्तियों के निर्माण के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। धान उपार्जन केंद्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में 8000 पक्के चबूतरे का निर्माण किया गया है। गॉंव में ऐसे अधोसंरचना का निर्माण जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत गोठान मल्टी एक्टिविटी सेंटर बन रहे है। नरवा विकास के 5000 कार्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जलसंसाधन तथा वन विभाग के द्वारा आगे बढ़ रहा है। बाड़ी में सब्जी की खेती से कुपोषण दूर करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन परियोजनाओं की कमियों को दूर किया जाएगा। आगामी 5 वर्षों में ऐसी जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा जिससे सिंचाई क्षमता दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही नई जल संसाधन नीति तैयार की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news