सरगुजा

अंबिकापुर के सरकारी कुक्कुट फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि
16-Feb-2021 8:55 PM
अंबिकापुर के सरकारी कुक्कुट फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि

  3 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों और 18 हजार चूजों को मारकर किया दफन   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 16 फरवरी। नगर के सरगवां सकालो स्थित शासकीय कुक्कुट फ़ार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से इस सरकारी फ़ार्म में मुगऱ्े-मुर्गियों की मौत हो रही थी। इसे लेकर सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी लैब भेजा गया था। जहां से सोमवार की देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजि़टिव आई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद मंगलवार की सुबह सकालो फार्म में मौजूद कऱीब 3 हज़ार से अधिक मुगऱ्े-मुर्गियों और 18 हजार चूजों को मार दिया गया। मुर्गों और चूजों को मारने के बाद उन्हें वहीं दफन कर दिया गया।

पड़ोसी राज्यों के बाद अब सरगुजा में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। जिसके बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

संक्रमण की जांच के लिए शहर से लगे सकालो शासकीय कुकुट पालन प्रक्षेत्र में रखे पक्षियों के सैम्पल लैब भेजे गए थे। सोमवार देर शाम जांच रिपोर्ट आई, जिसमें एवीएन इन्फ्लूएंजा (एन 5 एच 8) की पुष्टि हुई है। यह वायरस पशुपालन विभाग के सकालो स्थित पॉल्ट्री फार्म में हुई है। वहीं जांच रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर सरगुजा ने तत्काल आदेश जारी करते हुए फार्म से 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर की परिधि में सर्विलांस जोन घोषित किया है।

वेटनरी सर्विसेज के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. केके ध्रुव ने बताया कि अम्बिकापुर में बर्ड फ़्लू की पुष्टि हुई है। भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत बर्ड फ्लू पुष्टि होने की जगह के 10 किलोमीटर की परिधि पर सर्वे काम चल रहा है। एक किलोमीटर के अंदर जितने भी पक्षियां होंगे, उन्हें नष्ट किया जाएगा। मुर्गी दुकानों की भी सतत निगरानी की जाएगी।

सकालो पोल्ट्री फार्म के अंदर वर्तमान में प्रक्षेत्र में 3 हजार 533 लेयर पक्षी, 18 हजार 397 चूजे, 30 हजार 265 अण्डे उपलब्ध है जिसका निस्तारण किया जा रहा है। 1 किलोमीटर की परिधि में विशेष टीम गठित कर सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया है। सर्वे उपरांत उक्त पक्षियों का डिस्पोजल एवं निरजंतुकरण किया जाएगा तथा शासन द्वारा निर्धारित क्षतिपूर्ति का भुगतान भी किया जाएगा। इस कार्यवाही के दौरान 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले समस्त कुक्कुट एवं कुक्कुट उत्पाद का विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

मौजूद दाना भी होगा डिस्पोज, एहतियातन मटन मार्केट बंद

सरकारी फ़ॉर्म में मौजुद दाना को भी डिस्पोज किया जाएगा। साथ ही सरगुजा के सरकारी फ़ार्म में बर्ड फ्लू की मौजूदगी ने सबको चौंका कर रख दिया है। यह फ़ॉर्म हाउस रानीखेत बीमारी की वजह से बीते साल में चार माह से बंद था। वहीं सकालो पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ़्लू की पुष्टि होने के बाद आज एतियातन अम्बिकापुर निगम क्षेत्र में संचालित मटन मार्केट की सभी दुकानें बंद नजऱ आया।

रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु रैपिड रैस्पोंस टीम का गठित

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि सरगुजा जिले में बर्ड फ्लू संक्रमण का मामला सामने आया है। इसके रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय रैपिड रैस्पोंस टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र सकालो में पक्षियों के किलिंग डिस्पोजल एवं डिसइन्फेक्शन के लिए रैपिड रैस्पोंस टीम बनाया गया है। इसमें शासकीय सूकल पालन प्रक्षेत्र के पशुपालन सहायक सर्जन को नोडल अधिकारी का दायित्व डॉ. ए.एल सिंह को सौंपा गया है। इसके अलावा कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र अम्बिकापुर के पशुपालन सहायक सर्जन डॉ. सी.के. मिश्रा, पशु चिकित्सा सेवाएं के पशुपालन सहायक सर्जन डॉ. एस.एस. सेंगर, शासकीय सूकल पालन प्रक्षेत्र के ए.व्ही.एफ.ओ. श्री जे.पी. दुबे व श्री नेहरू राम, शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र की ए.व्ही.एफ.ओ. गीता सिदार, परिचारक श्री रामकुमार सहित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र सकालो के 5 मजदूरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र सकालो के 1 किलोमीटर की परिधि के समस्त पक्षियों के किलिंग डिस्पोजल एवं डिसइन्फेक्शन के लिए भी रैपिड रैस्पोंस टीम बनाया गया है। इसमें 5-5 अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी परिचारक व 1-1 मजदूर को दायित्व सौंपा गया है। इस टीम में डॉ. पी.एल. सोरी को नोडल अधिकारी, पवन सिंह को सहायक नोडल अधिकारी व घासीराम को परिचारक बनाया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news