सरगुजा

खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग - सिंहदेव
16-Feb-2021 9:00 PM
खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग - सिंहदेव

  क्रिकेट में गुमगा की टीम विजयी   

उदयपुर, 16 फरवरी। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्ही के इमली पारा में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत मंत्री  टीएस सिंह देव उपस्थित रहे।

 गुमगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने हुये 12 ओवर में 84 रन बनाकर घाटबर्रा को जीत के लिये 85 रन का लक्ष्य दिया ,लक्ष्य का पीछा करने हुए घाटबर्रा की टीम 45 रन बना कर ऑल आउट हो गई।

पंचायत मंत्री ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है हमे इसे प्रेम भावना के साथ खेलना चाहिये।दोनो टीमों ने बहुत ही अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है। हार जीत तो लगा रहता है।

पंचायत मंत्री ने कहा कि अदानी इतनी बड़ी कम्पनी है इसे तो बिन मांगे समस्याओं को खुद देख कर आगे आकर काम करना चाहिए। कम्पनी से हम सब को बहुत उम्मीद थी पर इस कम्पनी ने बहुत निराश किया है। आज तक मंैने खुद कम से कम 200 पत्र लिखे, पर आज तक शायद एक भी लोगों को नौकरी नहीं दी। अब हमें इस कम्पनी से कुछ नहीं मांगना जो देना है दे दे। अदानी ने हम सब को बहुत निराश किया है।

 साल्ही सरपंच की मांग पर 2 चबूतरा शेड निर्माण का घोषणा भी किये। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजीव सिंह देव,उदयपुर उपसरपंच शेखर सिंह देव,कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह,आदिवासी समुदाय के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह,जनपद उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा , यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सोनी ,राजीव गांधी पंचायती राज ब्लॉक अध्यक्ष रोहित टेकाम ,खोंधला उप सरपंच जगदीश जायसवाल, खम्हरिया जोन प्रभारी रामरतन रवि, जोन प्रभारी द्वारिका यादव जी,संत विलास ,जनपद सदस्य रैमुनिया करियाम,राजेश बारी, सोनू यादव, हरि राम,घाटबर्रा पूर्व सरपंच,आजाद सिंह आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news