सरगुजा

जिले के सभी जनपदों में शुरू होगी बकरी मंडी
16-Feb-2021 9:07 PM
जिले के सभी जनपदों में शुरू होगी बकरी मंडी

अम्बिकापुर, 16 फरवरी। बकरी पालन व्यवसाय को फायदेमंद बनाने तथा बकरी खरीदी बिक्री में बिचैलियों की भूमिका समाप्त करने के उद्देश्य से अब जिले के सभी जनपदों के बड़े साप्ताहिक बाजारों में बकरी मंडी शुरू किया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बकरी मंडी शुरू करने हेतु आवश्यक नियम एवं शर्ते लागू की है।

 बकरी मंडी संचालन हेतु पंचायत के सहमति से बड़े साप्ताहिक बाजार का चयन करना होगा। मंडी साप्ताहिक बाजार स्थल से अलग होगा।बकरी मंडी हेतु नोडल विभाग पशुधन विभाग होगा। मंडी में 5 सदस्यीय समिति का गठन होगा। बकरी खऱीदी बिक्री हेतु समिति क्रय विक्रय पत्रक तैयार करेगी और एक प्रतिनिधि नियुक्त करेगी।

प्रतिनिधि बकरी क्रय बिक्री के काम देखेगा और रसीद भी कटेगा। रसीद में बकरी का वजन, रंग ,उम्र, सींग, दांतो की संख्या इत्यादि शामिल होगा। मंडी में प्रति बकरी खरीदी बिक्री हेतु निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। मंडी स्थल तक बकरी या बकरा को ले जाने की जिम्मेदारी किसान या विक्रेता की होगी तथा बिक्री उपरांत बकरी या बकरा को ले जाने की जिम्मेदारी खरीददार की होगी। मंडी स्थल में चारा की व्यवस्था विक्रेता को करनी होगी जबकि पानी की व्यवस्था समिति करेगी। मंडी में बकरियों के खरीदी बिक्री के उपरांत ही मंडी शुल्क लिया जाएगा। खरीदी बिक्री नहीं होने पर मंडी शुल्क नही लिया जाएगा। मंडी में बिक्री स्थल में पशुओ का स्वास्थ्य जांच शिविर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगाया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news