सरगुजा

घुनघुट्टा बांध से पेयजल व्यवस्था की अरुणेश्वर ने ली जानकारी
17-Feb-2021 8:54 PM
घुनघुट्टा बांध से पेयजल व्यवस्था की अरुणेश्वर ने ली जानकारी

अम्बिकापुर, 17 फरवरी। अमृत मिशन के तहत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर तक घुनघुट्टा बांध से आने वाली पेयजल की व्यवस्था एवं उसके लिए किए गए तकनीकी कार्यों की अरुणेश्वर शरण सिंहदेव ने कतकालो पहुंचकर जानकारी ली।

कतकालों में घुनघुट्टा से आ रहे पानी को फिल्टर के साथ-साथ अन्य ट्रीटमेंट किये जायेंगे। जिसके लिए फिल्टर प्लांट तैयार हो चुका है। कार्य की बारीकी एवं व्यवस्थाओं की जानकारी अरुणेश्वर शरण सिंह देव ने ली। वे घुनघुट्टा बांध भी पहुंचे जहां पर उन्होंने बांध के कैचमेंट एरिया, बांध में उपलब्ध पानी तथा यहां बांध के पानी से सिंचित ग्राम पंचायतों की जानकारी ली।

घुनघुट्टा में बने इंटकवेल एवं नए बन रहे कैनाल के विषय में अधिकारियों से चर्चा कर कई बारीकी जानकारी दी, इस दौरान उपस्थित जल उपभोक्ता संस्था के पूर्व अध्यक्ष नईम खान ने भी कई जानकारी दी एवं कैनाल के एक ओर फलदार वृक्ष लगाने का भी सुझाव दिया।इस दौरान श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, प्रदेश काँग्रेस महासचिव एवं एमआईसी सदस्य द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, नईम खान, मो.इस्लाम, अमित जायसवाल सहित अमृत मिशन योजना में कार्य कर रही कंपनी के अधिकारी कर्मचारी व पीएचई के कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news