सरगुजा

पशुपालन व्यवसाय के लिए महिलाएं समूहों से ले सकेंगी ऋण
17-Feb-2021 8:56 PM
पशुपालन व्यवसाय के लिए महिलाएं समूहों से ले सकेंगी ऋण

अम्बिकापुर, 17 फरवरी। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में सभी विकासखण्डों में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संवहनीय कृषि का कार्य किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में छोटे स्तर पर महिला किसानों द्वारा गाय एवं बकरी पालन का कार्य भी किया जाता है। महिला किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अब अपने स्व सहायता समूह से ऋण ले सकेंगी। इस संबंध में सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए गए हैं। गाय पालन के लिए अधिकतम ऋण राशि 60 हजार रूपए तथा बकरी पालन के लिए 30 हजार रूपए निर्धारित की गई है। इसके लिए अधिकतम ब्याज दर 12 प्रतिशत होगा तथा नियमित ऋण वापसी पर अधिकतम 2 प्रतिशत का अनुदान समूह द्वारा दिया जाएगा। हितग्राही बकरी पालन के लिए ऋण राशि का 75 प्रतिशत तथा गाय पालन के लिए 80 प्रतिशत वापस करने के पश्चात् नये ऋण के लिए पात्र होंगे। गाय पालन के लिए न्यूनतम किश्त 2500 रूपए एवं बकरी पालन हेतु 1000 रूपए निर्धारित की गई है जिसमें प्रत्येक छ: माह के लिए न्यूनतम 1 किश्त 2000 रूपए जमा करना अनिवार्य है। ये नियम एवं शर्तें पशु पालन (गाय, बकरी तथा मछली पालन) गतिविधि के लिए ही लागू होगी। ग्राम स्तरीय संगठन समिति भी निगरानी रखेगा कि संबंधित राशि का उपयोग पशु पालन में ही किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news