महासमुन्द

तापमान में भारी गिरावट, बारिश की आशंका
18-Feb-2021 3:12 PM
तापमान में भारी गिरावट,   बारिश की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 18 फरवरी
। विदर्भ और उसके आसपास स्थित चक्रीय चक्रवाती घेरे के असर से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसके असर से एक ही दिन में 6 डिग्री तक की गिरावट आई है। एक दिन पहले 16 फरवरी को महासमुंद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा, लेकिन कल बुधवार को तापमान 26 डिग्री दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट हुई है। 

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री थी, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विदर्भ और उसके आसपास स्थित है। एक द्रोणिका कोंकण से विदर्भ के ऊपर बना चक्रीय चक्रवाती घेरा तक स्थित है। इनके प्रभाव से प्रदेश के ऊपर एक प्रबल हवा की अनियमित गति स्थित है। इसके प्रभाव से 18 फरवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

अगले चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। ज्ञात हो कि फरवरी महीने में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था और गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन मंगलवार को मौसम में आए बदलाव के बाद से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। 

18 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। इसी तरह शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news