महासमुन्द

खेल अकादमी बिलासपुर और रायपुर में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल, 90 खिलाड़ी शामिल
19-Feb-2021 3:52 PM
खेल अकादमी बिलासपुर और रायपुर में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल, 90 खिलाड़ी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 19 फरवरी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल अकादमी बिलासपुर और रायपुर में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल गुरूवार को हुआ। वन विभाग के खेल मैदान में आयोजित इस चयन ट्रायल में जिले के सभी ब्लॉक से कुल 90 खिलाड़ी शामिल हुए। पहले दिन हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाडिय़ों का ट्रायल हुआ। शुक्रवार को तीरंदाजी के लिए ट्रायल है। 

जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि अकादमी में चयन के लिए खिलाडिय़ों का चयन दो चरणों में आयोजित किया गया। पहले एबिलिटी टेस्ट और उसके बाद कद, वजन आदि का ट्रायल लिया। इसमें पास होने वाले खिलाडिय़ों का ट्रायल मैदान में लिया गया। चयन ट्रायल में 9 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़, लंबीकूद, 800 मीटर व 400 मीटर दौड़ कराया गया। साथ ही हॉकी के खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया।

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर थीं। इस दौरान जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, निर्मल जैन, नितेंद्र बैनर्जी, चंद्रेश साहू आदि उपस्थित थे। मैदान में खेल विभाग की ओर से खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे, खेल प्रशिक्षक कमलेश चंद्राकर, प्रवीर ज्योति, सुनील कुमार भोई, दुर्योधन पटेल, गणेश कोसने, हेमसागर कैवर्त, शांतनु आदि उपस्थित थे।

खेल अकादमी में चयन के लिए पहले दिन हॉकी और एथलेटिक्स के लिए खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया। इसी तरह तीरंदाजी का ट्रायल शुक्रवार को बिहाझर आश्रम में होगा। यहां भी जिले के सभी विकासखंड से खिलाड़ी आएंगे। जिला स्तर से चयनित होने वाले खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि बिलासपुर व रायपुर के खेल अकादमी में नि:शुल्क प्रवेश के लिए यह चयन ट्रायल जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तर में चयनित बच्चों का ट्रायल रायपुर में होगा। इसमें राज्यभर के बच्चे शामिल होंगे। राज्य स्तरीय चयन के बाद ही इन्हें खेल अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। 

खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे ने बताया कि एथलेटिक्स के लिए 12-12 बालक-बालिका, हॉकी के लिए 10-10 और तीरंदाजी के लिए 6-6 बालक-बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिए किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news