सरगुजा

दरिमा में शुरू हुई प्रदेश की पहली बकरी मंडी
24-Feb-2021 5:37 PM
दरिमा में शुरू हुई प्रदेश की पहली बकरी मंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 24 फरवरी।
सरगुजा जिले के दरिमा तहसील के साप्ताहिक बाजार में शासकीय स्तर पर प्रदेश का पहला बकरी मंडी की शुरूआत हुई। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बकरी मंडी का अवलोकन किया तथा मंडी में उपस्थित ग्रामीणों से बकरी मंडी में बकरी बचने के फायदे के बारे में समझाईश दी। 

उन्होंने कहा कि यह एक अदभूत पहल है समिति के सदस्य काफी उर्जावान एवं आशान्वित हैं। यह प्रयोग बकरी पालकों को काफी प्रोत्साहित करेंगा। इसके साथ ही नरवा, गरवा, घुरूवा और बाडी योजना के क्रियान्वयन की दिशा मील का पत्थर साबित होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि बकरी मंडी में आज एक विक्रेता के द्वारा 6 हजार रूपए का बकरा बेचा गया।

उल्लेखनीय है कि बकरी पालन व्यवसाय को फायदेमंद बनाने तथा बकरी खरीदी बिक्री में बिचैलियों की भूमिका समाप्त करने के उद्देश्य से अब जिले के सभी जनपदों के बड़े साप्ताहिक बाजारों में बकरी मंडी शुरू किया जा रहा है। मंडी का संचालन हेतु समिति का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही एक प्रतिनिधि भी होगा जो बकरी क्रय एवं बिक्री का काम देखेगा और रसीद भी कटेगा। रसीद में बकरी का वजन, रंग, उम्र, सींग, दांतो की संख्या इत्यादि शामिल होगा। मंडी में प्रति बकरी खरीदी बिक्री हेतु निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। मंडी स्थल तक बकरी या बकरा को ले जाने की जिम्मेदारी किसान या विक्रेता की होगी तथा बिक्री उपरांत बकरी या बकरा को ले जाने की जिम्मेदारी खरीददार की होगी।  मंडी स्थल में चारा की व्यवस्था विक्रेता को करनी होगी जबकि पानी की व्यवस्था समिति करेगी। मंडी में बकरियों के खरीदी बिक्री के उपरांत ही मंडी शुल्क लिया जाएगा। खरीदी बिक्री नही होने पर मंडी शुल्क नही लिया जाएगा। मंडी में बिक्री स्थल में पशुओ का स्वास्थ्य जांच शिविर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगाया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत ननकी सिंह, जनपद सदस्य प्रसून सिंह, सरपंच मीरा सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एनपी सिंह, डीपीएम राहुल मिश्रा, नीरज नामदेव, डॉ. प्रशान्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news