रायपुर

जिन्हें टोकन मिला, उनका धान खरीदा गया-भगत
04-Mar-2021 6:13 PM
जिन्हें टोकन मिला, उनका धान खरीदा गया-भगत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मार्च। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 95 फीसदी से अधिक पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि  जिन्हें भी टोकन दिया गया था, उन सबका धान खरीदा गया है। यह जानकारी खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा जानना चाहा कि प्रदेश में 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर कितनी मात्रा में धान की खरीदी की गई है? इसके लिखित जवाब में खाद्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खरीफ वर्ष 2020-21 में 31 जनवरी 2021 तक समर्थन मूल्य पर 92 लाख टन धान की खरीदी की गई है।

श्री वोरा की गैर मौजूदगी में कांग्रेस सदस्य मोहन मरकाम के सवाल के जवाब में प्रदेश में 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती होती है। उन्होंने 21 लाख 52 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हुआ था, और उनमें से 20 लाख 59 हजार किसानों ने धान बेचा है। धान बेचने वाले कुल किसान 95.38 फीसदी रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 99 हजार 497 किसानों ने धान नहीं बेचा है। खाद्य मंत्री ने कहा कि ये किसान धान अपने उपयोग के लिए, बाजार में बेचने के लिए अथवा बीज के लिए सुरक्षित रखे हैं।

उन्होंने कहा कि सर्वाधिक किसानों का पंजीयन हुआ, सर्वाधिक किसानों ने धान बेचा। जिन्हें भी टोकन मिला था उन्होंने धान बेचा है। भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा ने कहा कि कई किसान जिनके पास टोकन है उनके धान नहीं लिए गए हैं। खाद्य मंत्री ने इससे इंकार किया। इस पर शिवरतन शर्मा ने ऐसे किसानों की सूची सदन के पटल में रखने की बात कही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news