रायगढ़

आकस्मिक निधि चतुर्थ कर्म. कल्याण संघ गठित, दिनेश अनंत बने संयोजक
22-Mar-2021 4:54 PM
आकस्मिक निधि चतुर्थ कर्म. कल्याण संघ   गठित, दिनेश अनंत बने संयोजक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 22 मार्च।
रविवार को मिनी स्टेडियम रायगढ़ में जिले के समस्त 9 विकासखंड में कार्यरत आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जलवाहक रसोईया चौकीदार एवं भृत्य के पदों पर सेवारत कर्मचारियों की अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें  कर्मचारियों के हितों अधिकारों व सम्मान व कल्याण के लिए संघर्ष करने संगठन एवं शासकीय आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघर्ष समिति संघ रायगढ़ का गठन का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से गठन कर प्रस्ताव पारित किया गया। 

संगठन का उद्देश्य पहला समस्त चतुर्थ कर्मचारियों के हितों अधिकारों सम्मान के लिए संघर्ष करना दूसरा शासकीय आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघर्ष समिति का संयोजक एवं ब्लॉक  संयोजक बनाए गए तीसरा समिति संघ का विस्तार संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में करेंगे चौथा जिले के समस्त आकस्मिक निधि कर्मचारियों का नियमित वेतनमान का आदेश शीघ्र कराने के लिए संघर्ष करेंगे पांचवा समस्त आकस्मिक निधि कर्मचारियों की विपरीत परिस्थिति में आर्थिक सहायता के लिए आर्थिक सहायता कोष का गठन किया गया कर्मचारियों के हितों के लिए संयोजक एवं सहसंयोजक की सहमति से विभिन्न प्रकार की संघीय कार्यक्रम किया जाएगा सर्वप्रथम शासकीय आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघर्ष समिति संघ के संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव दिनेश अनंत के नाम का प्रस्ताव अंबिका चौहान द्वारा रखी गई जिसे सर्वसम्मति से उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने समर्थन किया। 

इसी प्रकार विभिन्न विकास खंड के लिए ब्लॉक संयोजक के पद एवं दायित्व संयोजक दिनेश अनंत द्वारा मनोनीत किया गया। बैठक को नवनियुक्त संयोजक दिनेश अनंत ने समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं समस्त कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

समस्त नवगठित शासकीय आकस्मिक निधि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघर्ष समिति संघ के नवनियुक्त उप संयोजक ब्लॉक संयोजक एवं समस्त चतुर्थ कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news