रायगढ़
महिला से छेडख़ानी, अधेड़ गिरफ्तार
22-Mar-2021 4:58 PM
![महिला से छेडख़ानी, अधेड़ गिरफ्तार महिला से छेडख़ानी, अधेड़ गिरफ्तार](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1616412492G_LOGO-001.jpg)
रायगढ़, 22 मार्च। महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक अधेड़ को गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 19 मार्च को थाना चक्रधरनगर में थानाक्षेत्र की महिला द्वारा रत्थू नागवंशी के विरूद्ध छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीडि़ता बताई कि रत्थू नागवंशी अक्सर देखकर अश्लील बातें बोलता था जिसे मना करने पर भी नहीं मानता था। 19 मार्च की रात घर के पास अकेली देखकर रत्थू नागवंशी आया और गंदी नीयत से पकड़ लिया था। शोर मचाने पर पड़ोस के दो व्यक्ति आकर बचाव किए। पीडि़ता के रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 354, 354(ख) आरोपी रत्थू नागवंशी के विरूद्ध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।