सरगुजा

नियमों का उल्लंघन, अब तक साढ़े आठ लाख का जुर्माना वसूला
01-May-2021 11:47 AM
नियमों का उल्लंघन, अब तक साढ़े आठ  लाख का जुर्माना वसूला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 30 अप्रैल।
कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में निगरानी दल द्वारा शहर का भ्रमण कर नियमों के अनुपालन का जायजा लिया जा रहा है। नगर निगम अम्बिकापुर के प्रमुख चौक-चौराहों तथा मार्गों पर लोगों के बेवजह बाहर निकलने की पड़ताल की जा रही है। प्रतिबंधात्मक आदेश में दी गई अनुमति के बिना बाहर निकलने वालों पर फरवरी से अब तक 4 हजार 29 लोगों से 8 लाख 60 हजार 680 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे 13 अप्रैल प्रात: 6 बजे से पूरे जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है। नियमों का पालन कराने जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी डटे हुए हैं। निगरानी दलों द्वारा कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news