महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मई। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, पार्षद देवीचंद राठी, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सासंद प्रतिनिधि पवन साहू के नेतृत्व में बुधवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में सासंद कार्यालय के मुख्य द्वारा में 2 बजे से 5 बजे तक तख्ती लेकर कोविड के निर्देशों का पालन करते हुए धरने में दिया।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ.चोपड़ा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या कर रही है, लूूटपाट किया जा रहा है, उनके साथ मारपीट किए जा रही है, उनको घरों को जलाया जा रहा है, ये निंदनीय है।
धरने में सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, हिरेन्द्र सोनी, जगन्नाथ छुरा, भरत खत्री, विक्की गुरूदत्ता, सुरेन्द्र महाराज, अमित टंण्डन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा कल जिले के तमाम भाजपा पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों के सामने कथ्की लेकर एक दिवसीय धरना दिया और ममता सरकार के कार्यों की खिलाफत क ी।