महासमुन्द

गरज-चमक के साथ बारिश
10-May-2021 7:31 PM
 गरज-चमक के साथ बारिश

महासमुंद, 10 मई। कल रात बारिश के बाद आज सुबह आठ बजे से महासमुंद जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। सुबह लगभग आधे घंटे के लिए सूरज आसमान में आया और सात बजते बजते बादलों में गुम हो गया। सुबह से बारिश जैसा माहौल है। कल भी चक्रवात और द्रोणिका का प्रभाव महासमुंद जिले में भी देखने को मिला। जिले में रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते दिन में काफ ी उमस रही। वहीं देर शाम महासमुंद समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ दो घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में कमी आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news