सरगुजा
अम्बिकापुर, 11 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विद्याचरण शुक्ल की आठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनके कार्यों का स्मरण भी किया गया।
सरगुजा के लिये दिये गये योगदान को याद किया गया। आकाशवाणी अम्बिकापुर को स्व. पंडित विद्याचरण शुक्ल की सौगात माना जाता है। यह भी संस्मरण किया गया कि कैसे सरगुजा राज परिवार और शुक्ला परिवार के मध्य मधुर संबंध थे। उनके संस्मरणों के उल्लेख के दौरान ही यह महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि मृत्यु के काफी पहले ही उन्होंने अपने फार्म हाउस में एक चबूतरे का निर्माण करा लिया था और इच्छा व्यक्त की थी कि इसी चबूतरे पर उनका अंतिम संस्कार हो। मृत्यु उपरांत इसी चबूतरे पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
आज की श्रद्धांजलि सभा में केबिनेट मंत्री दर्ज प्राप्त 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, वनऔषधी बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,महापौर डॉ अजय तिर्की, द्वितेंद्र मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अघ्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, अनूप मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।