सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 19 जून। सरगुजा एनएसयुआई के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल के नेतृत्व में राहुल गांधी के जन्मदिन के पर पुलिस कर्मियों, सफाईकर्मी, एवं स्वास्थ्यकर्मी को छाता भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
हिमांशु जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी हमेशा गरीब शोषित वर्गों के साथ खड़े रहे हंै। कोरोना महामारी में भी आम जनता के बीच जा करके उनके समस्याओं से रूबरू होकर निजात दिलाये हंै। ऐसे जननेता जो हमेशा फ्रंट लाइन कर्मचारी जैसे पुलिस कर्मी, पत्रकार, सफ़ाई कर्मचारियों के बीच रहते हैं, ऐसे जननेता के जन्मदिन पर कोरोना योद्धा जो घर परिवार को छोड़ जनता के सेवा में लगे हुये थे, इस महामारी को रोकने में जिनका महत्वपूर्ण योगदान था, इनके सम्मान में मानसून सत्र को देखते हुए आज यातायात के पुलिस कर्मियों ,स्वास्थकर्मी, एवं सफाईकर्मी को छतरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एनएसयुआई के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, आकाश यादव, शरीक अली, निहाल बंसल,अभिषेक सोनी,वैभव पांडेय, क्षितिज, गगन व अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।