सरगुजा

खाद की कमी, भाजपा किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन
17-Jul-2021 8:07 PM
खाद की कमी, भाजपा किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 17 जुलाई। प्रदेश संगठन के निर्देश पर प्रादेशिक धरना आंदोलन के तहत भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा स्थानीय गांधी चौक में किसानों की उपस्थिति में प्रदेश में यूरिया खाद सहित अन्य समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

 धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार में किसान घोर संकट में है। किसान वर्ग चुनाव के समय कांग्रेस को वोट देने के निर्णय पर पश्चाताप कर रहा है और खून के आंसू रो रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की आपूर्ति छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को की गई है, लेकिन कांग्रेस सरकार किसानों के हित की चिंता ही नहीं कर रही है। यदि जल्द से जल्द खाद की पर्याप्त उपलब्धता शासन द्वारा जिले में नहीं की जाती है तो भाजपा किसान मोर्चा के साथ भारतीय जनता पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस के राज में किसान हरदम परेशान हुआ, कभी बारदाने को लेकर तो कभी धान बेचने और भुगतान को लेकर परेशानी होती है, अभी खाद को लेकर छत्तीसगढ़ के किसान परेशान हैं। इस सरकार ने साढ़े नौ लाख मीट्रिक टन खाद की मांग की थी और केंद्र सरकार साढ़े नौ लाख के हिसाब से आपूर्ति प्रति वर्ष करती है। इस साल कांग्रेस सरकार ने 13 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद की मांग की थी और यह सरकार किसानों को बोल रही है आप जैविक खेती करिए। जैविक खाद छत्तीसगढ़ में बढ़ कैसे रहा है इसका उत्तर सरकार को देना चाहिए। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कालाबाजारी की जा रही हैं,प्राइवेट सेक्टर में ज्यादा खाद आबंटित किया जा रहा है, सरकारी समितियों को कम खाद आवंटित किया जा रहा है। भूपेश सरकार किसानों को परेशान करना चाहती है। धान खरीद पाने में सरकार सक्षम नहीं है इसलिए तरह-तरह से किसानों को परेशान करने का काम सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि किसानों को झूठे वादे कर सत्ता में आने वाली भूपेश सरकार ने किसान वर्ग के साथ ही सबसे बड़ा छल किया और कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियों के कारण अपनी आंखों के सामने खाद के अभाव में अपनी फसल बर्बाद होते हुए अपनी निगाहों से किसान ताक रहा है।

 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार से यूरिया की जो मांग है उसे कम करने के कारण यह समझ आया कि जैविक खेती और गोबर इनके द्वारा जो खरीदा गया है। किसानों से जो 2 रुपए किलो गोबर खरीदा गया था उसे 10 रुपए किलो में सरकार किसानों को ही बेच रही है। बहुत से किसानों ने मुझे अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जो जैविक खाद दिया जा रहा है उसमें बालू, काली मिट्टी डालकर हमें दिया रहा है। हमसे 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा गया और सरकार हमको ही 10 रुपए किलो में बेच रही है। ऐसी स्थिति में किसान इसका विरोध कर रहे हैं। जिस प्रकार खाद की कमी से किसान जूझ रहे हैं वह बहुत शर्मनाक है। किसानों को इस मुसीबत से निकालने के लिए हम सभी यहां भाजपा किसान मोर्चा के इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में एकत्रित हुए हैं।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा ने कहा कि तीन लाख 97 हजार एकड़ कृषि योग्य भूमि में से ढाई लाख एकड़ कृषि भूमि में सिर्फ धान का पैदावार होता है जिसमें प्रति एकड़ 1 क्विंटल यूरिया व एक क्विंटल डीएपी की खपत होती है, ढाई लाख एकड़ में लगभग 5,00,000 क्विंटल खाद की आवश्यकता पड़ती है, उसके बाद भी प्रदेश सरकार सरगुजा जिले के लिए 2000 मीट्रिक टन कम खाद की मांग रखती है। यह दर्शाता है कि सरकार को कृषि रकबा का कोई ज्ञान नहीं और जिस सरकार को इतना भी पता न हो, वह सरकार भला किसानों के लिए क्या कर सकती है। आज इसका परिणाम है कि किसान यूरिया व खाद के अभाव में खून के आंसू रो रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पत्रकार संघ के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार चुनाव के समय बहुत लोक लुभावन वादे किए, चाहे युवा हो महिला हो बुजुर्गो हो चाहे किसान हो किसानों के बदौलत प्रदेश में आई कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहे जाने वाले यहाँ के अन्नदाताओं को हाथ मे कटोरा ही थमा दिया है और किसानों को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया।

नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि सरगुजा के किसानों का बहुत बुरा स्थिति है अभी उन्हें यूरिया की जरूरत है और मार्केट व समितियों में यूरिया ही नहीं है। किसान समितियों का चक्कर लगाते- लगाते बहुत बुरे स्थिति में है। किसान छले गए हैं, भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा उनके हक के लिए लड़ाई लडऩे के लिए अग्रसर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news