सरगुजा

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सफलता मिलना तय-ललन
20-Jul-2021 8:12 PM
कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सफलता मिलना तय-ललन

   भाजपा अजा मोर्चा जिला सरगुजा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 20 जुलाई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सरगुजा की प्रथम कार्यसमिति बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा अंबिकेश केसरी अभिमन्यु गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण भागीदारी है। अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की परिश्रम से हमें सफलता मिलना तय है।  वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा कि आगामी चुनौतियों को देखते हुए सभी मोर्चों की तरह अनुसूचित जाति मोर्चा को भी बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर ने कहा कि मैं मोर्चा की ओर से भाजपा संगठन एवं नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी के सभी सभी गतिविधियों व आने वाले चुनाव में मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा।

बैठक को वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता अंबिकेश केसरी आलोक दुबे ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री राजाराम नायक ने तथा आभार प्रदर्शन शंभू सोनकर मंडल अध्यक्ष अंबिकापुर ने किया। इस अवसर पर डीके पूरिया, विनोद हर्ष जन्मजय मिश्रा विजय व्यापारी स्वरूप कांत थामस, कैलाश मिश्रा प्रेमानंद तिग्गा, विष्णु कांत सोनवानी ध्रुव कुमार रवि राजा राम नायक गांधी पासवान विक्रांत सोनकर सुरेश सोनकर भीम सोनकर सहित सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन आज

छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ हो रहे गंभीर अपराध एवं अत्याचार के विरोध में 21 जुलाई को स्थानीय घड़ी चौक अंबिकापुर में दोपहर 1 बजे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन करेगी यह जानकारी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर ने दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news