छत्तीसगढ़ » बस्तर
अब तक कितना मक्का समर्थन मूल्य पर खरीदा गया, सरकार बताये
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 जनवरी। भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंडावी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बस्तर के किसानों को धान खरीदी की अव्यवस्था से उनका ध्यान हटाने के लिए कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित करने की घोषणा करने से किसानों का भला नहीं होने वाला है। धान खरीदी का बुरा हाल किसी से छिपा नहीं है, वहीं घोषित समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी नहीं किए जाने से अब किसान धान और मक्का की फसल को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सरकार यह बताएं कि घोषित समर्थन मूल्य पर कितना मक्का खरीदा गया है।
श्री मंडावी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था के चलते परेशान किसान से बचने के लिए कांग्रेस की सरकार केंद्र पर दोषारोपण करने का काम करती रही है और अपनी विफलताओं को छिपाने का भरपूर प्रयास किया, जिसे प्रदेश के किसान भली-भांति समझ रहे हैं। बड़ी-बड़ी बात और घोषणाओं से किसानों का भला नहीं होता है, यथार्थ के धरातल पर किसानों के लिए काम करने की आवश्यकता है, जिसका अभाव प्रदेश के कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर स्पष्ट दिखाई देता है। पहले ही धान खरीदी को लेकर किसानों के रकबा कम करने से शुरू हुई किसान विरोधी क्रियाकलाप से लेकर बारदाने के अभाव और धान के उठाव नहीं होने से धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी बंद होने तक से परेशान किसान अब समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी नहीं किए जाने की शिकायत मिल रही है।
उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्यों की घोषणा करने से किसान का लाभ नहीं होता है। कांग्रेस की सरकार घोषणाएं करने के बजाय घोषित समर्थन मूल्य पर किसानों का धान और मक्का की खरीदी करे, इसके बाद अन्य कृषि उत्पादों के समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए घोषणा करे। कोरी घोषणाओं से किसानों को लाभ होने की जगह नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को चाहिए कि किसानों का एक-एक दाना धान पहले खरीदें और साथ में घोषित समर्थन मूल्य पर किसानोंं का मक्का खरीदे जिसे खरीदी केंद्रों में खरीदा ही नहीं जा रहा है, इसे खरीदने के लिए घोषणाएं करने के बजाए आदेशित करें।
जगदलपुर, 11 जनवरी। भारत सरकार के ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों द्वारा निर्मित कला-कृति उत्पादों को बढ़ावा देने एवं बाजार उपलब्ध करवाने हेतु ट्राइब्स इंडिया मार्केट की शुरुआत की जा रही है। इसके साथ ही बस्तर जिले में इमली, महुआ, टोरा आदि वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु सेमरा में ट्रायफूड की स्थापना की जाएगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा आदिवासियों को लाभ मिले। यह पहल आदिवासियों को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगी।आदिवासी कारीगरों, उत्पादकों और एमएफपी इक_ा करने वालों की आय सृजन और आजीविका में तेजी लाने के लिए बस्तर में ट्राइफेड एंड जिला प्रशासन के मध्य एमओयू किया गया है। ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्णा और कलेक्टर रजत बंसल के द्वारा एमओयू में हस्ताक्षर किया गया। एमओयू के माध्यम से जिले में एमएसपी में अधिक उत्पाद को शामिल करना, सेमरा में फूड प्रॉसेसिंग प्लांट की स्थापना, जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए कारीगरों का पंजीकरण, ट्राइबल स्टार्ट अप इको सिस्टम के लिए लॉन्ग टर्म फंड फिजिबिलिटी, शीर्ष भारतीय कला संस्थान से बस्तर के कला और शिल्प को जोडऩा, बस्तर क्षेत्र की वन धन समिति को ट्रायफेड के ट्राइफूड प्रोजेक्ट और जिला प्रशासन के मध्य जोडऩा जैसे विषयों में सहमति बनी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 जनवरी। आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के गांवों में तथा साप्ताहिक हॉट-बाजारों में कला जत्था दलों के माध्यम से राज्य शासन की जन कल्याणकारी व हितग्राहीमूलक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रशिक्षित कला जत्था दलों द्वारा शासकीय योजनाओं को बस्तर की पारंपरिक गीत लोक लुभावना गानों में रूपांतरित कर योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाई जा रही है।
कला जत्था दलों को देखने व सुनने के लिए लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। साथ ही जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित ब्रोशर व पुस्तकें भी नि:शुल्क वितरित की जा रही है। संभाग के सातों जिलों के 15-15 स्थानों का चयन कला जत्था दल के माध्यम से प्रचार-प्रसार के लिए किया गया है। दस अलग-अलग कला जत्था दलों के माध्यम से शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रचार किया जा रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तोंगपाल, 11 जनवरी। हत्या के आरोपी को तोंगपाल पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 10 जनवरी को प्रार्थी द्वारा थाना तोंगपाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि सुकमा जिला के थाना तोंगपाल के अंतर्गत ग्राम चिड़पाल के पेरमापारा में 9 जनवरी की रात में ग्राम के पुजारी सोमाराम नाग (65 वर्ष) पेरमापारा चिड़पाल की हत्या हो गई। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त कर तोंगपाल पुलिस ने आरोपी राजू राम मरकाम जो कि हत्या करने के बाद बाहर भागने के फिराक में था, उससे पहले ही धर दबोचा तथा घटना के 24 घण्टे के अंदर आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की।
पुलिस ने बताया कि गांव के ही राजू राम मरकाम 25 वर्ष निवासी स्कूलपारा चिड़पाल ने इसलिए कर दी क्योंकि कुछ साल पहले आरोपी की मां की तबियत खराब हुई थी जिसकी झाडफ़ूक ग्राम पुजारी से कराई गई थी, लेकिन उसकी बीमारी ठीक नहीं हुई थी व आरोपी की मां की मृत्यु हो गई थी, तब से आरोपी ने अपने मन में ग्राम पुजारी की हत्या करने की सोच रखी थी तथा घटना के दिन आरोपी ने प्लान कर ग्राम पुजारी को रात में अपने भाई के बेटी की झाडफ़ूक कराना है बोलकर अपने साथ ले जाते समय रास्ते में टंगिया से मारकर हत्या कर दी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप , सउनि दुलेश्वर मानिकपुरी , आसमन माझी , शिशुपाल उसेण्डी , अजय यादव एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 जनवरी। दलपत सागर की सफाई के लिए अब स्थानीय लोगों में भी उत्साह जाग रहा है। सोमवार को सीताराम महिला मंडली धरमपुरा ने भी दलपत सागर की सफाई की। महिलाओं को प्रोत्साहित करने जिलाधीश रजत बंसल राम दरबार मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने कलेक्टर को राम दुशाला ओढ़ा कर सम्मानित किया।
दलपत सागर सफाई अभियान नौ जनवरी से निरंतर जारी है। इस कार्य में नगर निगम के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन भी सहभागी हैं। सोमवार को सीताराम महिला मंडली की करीब पच्चीस महिलाएं भी दलपत सागर की सफाई के लिए तालाब में उतरीं और सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक श्रमदान कीं।
इस दौरान जिलाधीश रजत बंसल महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राम दरबार मंदिर धरमपुरा पहुंचे। उन्होंने दलपत सागर की सफाई में उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने महिलाओं से पूछा कि आपको क्या चाहिए। महिला मंडल के अध्यक्ष कुमारी वैदेही नायक, सचिव गीता निषाद ने कहा कि दलपत सागर में महिलाओं के नहाने के लिए अलग से घाट नहीं है। पुराना घाट लुप्त हो चुका है। हम चाहते हैं कि राम दरबार मंदिर के सामने राम-सीता नामक घाट बनाया जाए। जिसके एक तरफ महिलाएं तो दूसरी तरफ पुरुष स्नान कर सकें। यह भी बताया कि किसी परिवार में मरनी होने पर धरमपुरा और रंगोली की महिलाएं यहां आती हैं किंतु घाट नहीं होने के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने जिलाधीश से दलपत सागर मार्ग पर सडक़बत्ती लगाने की मांग भी कीं। जिलाधीश ने राम मंदिर के सामने घाट बनाने तथा सडक़ बत्ती लगवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महिला मंडली की मीनाक्षी नाग, फुलमती निषाद, कमला नाग, कुंती करई, गंगादई निषाद, चमरी नाग, तीजो निषाद, प्रेमवती नाग, वंदना निषाद, वृंदा निषाद, पाकली बघेल आदि मौजूद रहीं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 जनवरी। भाजपा के किसान आंदोलन के बस्तर भाजपा प्रभारी के बयान पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि भाजपा पहले तो छत्तीसगढ़ के किसानों को बताये कि यह आंदोलन दिल्ली में मोदी सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ है या फिर छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए धान, मक्का, गन्ना उत्पादकों की दी जा रही प्रति एकड़ 10 हजार सहायता राशि के खिलाफ है। क्योंकि भाजपा के नेता किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त राशि का सहायता देने का विरोध कर रहे हैं। मोदी सरकार के खिलाफ कडक़ती ठंड में, देश भर के किसान विगत 45 दिनों से अपनी जायज और ज़रूरी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं तो भाजपा किस के लिए आंदोलन करने जा रही है।भाजपा अपनी राजनीति के लिए किसानों को मुद्दा न बनाए।
प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि रमन सिंह जो-जो असंभव कहते रहे कांग्रेस ने कर दिखाया। 2500 धान का दाम, कर्जमाफी और 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, हर साल कांग्रेस सरकार ने कर दिखाई तो भाजपा के हाथों से तोते उड़ गये हैं। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों के पूर्व जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा किसानों से उनका धान 2000 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा किया गया था। कांग्रेस को मिल रहे किसानों के समर्थन से घबराकर डॉ. रमन सिंह ने उसी समय 2100 रू. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का संकल्प लिया था तथा प्रतिवर्ष 300 रू. प्रति क्विंटल बोनस भी देने का वादा किया था। 2013 में सरकार बनाने के बाद राज्य के किसानों को डॉ. रमन सिंह ने सिर्फ धोखा दिया। वर्ष 2003 से 2018 के बीच 15 साल में राज्य में सिंचाई के साधनों के विकास के नाम पर रमन सिंह सरकार ने 18000 करोड़ रूपये खर्च किये गये किन्तु सिंचाई का रकबा वास्तव में 25 हजार हेक्टेयर का ही हो पाया है। पूरी राशि कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। डॉ. रमन सिंह ने कहा था कि 2500 रू. प्रतिक्विंटल की दर से धान खरीदने की घोषणा चुनावी वादा मात्र है।
इसका क्रियान्वयन संभव नहीं है। हमारी सरकार ने न केवल रिकार्ड 85 लाख मीट्रिक टन धान क्रय किया बल्कि अपना वादा निभा कर दिखाया। वर्ष 2014 में जब केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले उन्होने बोनस देने पर प्रतिबंध लगाया। जिस पर डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र की भाजपा सरकार को दिखावे के तौर पर बोनस जारी रखने का दिखावा किया।
किन्तु केन्द्र की आड़ लेकर खुद की घोषणा के विपरीत किसानों को बोनस देना बंद कर दिया। वह आज किसानों को फिर से धोखा देने में लगे है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि राज्य से केन्द्रीय पूल में 60 लाख मीट्रिक टन चावल लिये जाने की लिखित सहमति के बाद भी मात्र 24 लाख टन चावल लेने का अनुमति,राज्य के किसानों के साथ अन्याय है। केन्द्र द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार बारदाने उपलब्ध न कराना भी दुर्भाग्यजनक है। डॉ. रमन सिंह में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें चाहियें कि केन्द्र सरकार से पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुरूप 60 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य से लेने का निवेदन करें। किसानों के ज़ख्मों पर सिर्फ नमक छिडक़ने एवं घडिय़ाली आंसू बहाना बंद करें। कांग्रेस की सरकार,किसानों से अपने किये वादे को अवश्य पूरा करेगी।
भाजपा का धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन
जगदलपुर, 11 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय देवड़ा बाजार में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में प्रदेश की भूपेश सरकार को जमकर कोसा। धान खरीदी समेत तमाम वादों को ढकोसला बताया।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता केदार कशयप ने कहा कि किसानों के दाना दाना धान को सरकार खरीदे जनता से किये चुनावी वादे पूरे करें अन्यथा भाजपा सडक़ से लेकर सदन तक कि लड़ाई लडऩे के लिए तैयार है श्री कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुये उनके घोषणा पत्र को याद दिलाया और धान खरीदी में जान बूझकर संकट खड़ी करने का आरोप लगाया।
भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि पिछले 15 सालों में किसानों को कभी भी बारदाना जैसी संकट नहीं हुआ प्रदेश सरकार के मैनेजमेंट और गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। 2500 के वादे आज तक किसानों को नहीं मिली किसान अपने उपज बेचने मंडियों का चक्कर काटने मजबूर हैं। लेकिन सरकार कभी कैरम तो कभी गिल्ली डंडा खेलने में व्यस्त हो गई है।
किसानों को छलने में कांग्रेस को महारथ हासिल है - दिनेश
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कांग्रेस के इतिहास को ही छलने और झूठ की राजनीति बताया भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जब चुनाव आती है तो कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं और झूठे वादे करती हैं सरकार भावनात्मक रूप से जनता को ठंगने का काम कर रही है लेकिन सरकार भावनाओं से नहीं चलेगी आम जनता किसानों त्रस्त है कांग्रेस के गलत नीतियों के कारण आगामी दिनों में भाजपा विधानसभा स्तर पर धरना देगी और किसानों को उनका हक दिलाने कटिबद्ध हैं।
धरना प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, तरुण चोपड़ा, योगेन्द्र पांडे,श्रीधर ओझा, निर्देश दिवान,विजय पांडे, दिलीप पानीग्राही,फकीर कश्यप, मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, खितेश मौर्य,शेख असगर, तुलसीराम कश्यप, महेश कश्यप,नवरत्न पारख, प्रहलाद दीवान उमाकांत कश्यप,शेख सिराजुद्दीन,कुलेश कशयप, घनश्याम पाणिग्रही, तिरसिंग बघेल,भोलाराम,सुनील कश्यप, शेख सिद्दीक आदि मौजूद रहे।
भाजपा का धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन
जगदलपुर, 10 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय देवड़ा बाजार में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में प्रदेश की भूपेश सरकार को जमकर कोसा। धान खरीदी समेत तमाम वादों को ढकोसला बताया।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता केदार कशयप ने कहा कि किसानों के दाना दाना धान को सरकार खरीदे जनता से किये चुनावी वादे पूरे करें अन्यथा भाजपा सडक़ से लेकर सदन तक कि लड़ाई लडऩे के लिए तैयार है श्री कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुये उनके घोषणा पत्र को याद दिलाया और धान खरीदी में जान बूझकर संकट खड़ी करने का आरोप लगाया।
भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि पिछले 15 सालों में किसानों को कभी भी बारदाना जैसी संकट नहीं हुआ प्रदेश सरकार के मैनेजमेंट और गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। 2500 के वादे आज तक किसानों को नहीं मिली किसान अपने उपज बेचने मंडियों का चक्कर काटने मजबूर हैं। लेकिन सरकार कभी कैरम तो कभी गिल्ली डंडा खेलने में व्यस्त हो गई है।
किसानों को छलने में कांग्रेस को महारथ हासिल है - दिनेश कश्यप
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कांग्रेस के इतिहास को ही छलने और झूठ की राजनीति बताया भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जब चुनाव आती है तो कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं और झूठे वादे करती हैं सरकार भावनात्मक रूप से जनता को ठंगने का काम कर रही है लेकिन सरकार भावनाओं से नहीं चलेगी आम जनता किसानों त्रस्त है कांग्रेस के गलत नीतियों के कारण आगामी दिनों में भाजपा विधानसभा स्तर पर धरना देगी और किसानों को उनका हक दिलाने कटिबद्ध हैं।
धरना प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष तरुण चोपड़ा, योगेन्द्र पांडे,श्रीधर ओझा, निर्देश दिवान,विजय पांडे, दिलीप पानीग्राही,फकीर कश्यप, मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल ने भी सम्बोधित किया।एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण सांखला ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, खितेश मौर्य,शेख असगर,तुलसीराम कश्यप, महेश कश्यप,नवरत्न पारख,प्रहलाद दीवान उमाकांत कश्यप,शेख सिराजुद्दीन,कुलेश कशयप, घनश्याम पाणिग्रही,तिरसिंग बघेल,भोलाराम,सुनील कश्यप,शेख सिद्दीक ,महेश,गुलाब, घनश्याम,पवन,अशोक राव,हीरा , महेंद्र पान्नीग्राही,नकुल भारती,सुदुराम , राजकुमार जायसवाल,सिजर दिवान,घस्सूराम,शीबू,बबलु बघेल,दीपक गुप्ता,रमेश दिवान, खेतेश्वर, गंभीर कश्यप, लुढक़ा राम, रघुनाथ,लखमू, गयाराम,बोडंका राम , शंकर नाग ,बलदेव,मंगलू राम ,समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।---------
जगदलपुर, 10 जनवरी। भाजपा के किसान आंदोलन के बस्तर भाजपा प्रभारी के बयान पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि भाजपा पहले तो छत्तीसगढ़ के किसानों को बताये कि यह आंदोलन दिल्ली में मोदी सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ है या फिर छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए धान, मक्का, गन्ना उत्पादकों की दी जा रही प्रति एकड़ 10 हजार सहायता राशि के खिलाफ है। क्योंकि भाजपा के नेता किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त राशि का सहायता देने का विरोध कर रहे हैं। मोदी सरकार के खिलाफ कडक़ती ठंड में, देश भर के किसान विगत 45 दिनों से अपनी जायज और ज़रूरी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं तो भाजपा किस के लिए आंदोलन करने जा रही है।भाजपा अपनी राजनीति के लिए किसानों को मुद्दा न बनाए।
प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि रमन सिंह जो-जो असंभव कहते रहे कांग्रेस ने कर दिखाया। 2500 धान का दाम, कर्जमाफी और 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, हर साल कांग्रेस सरकार ने कर दिखाई तो भाजपा के हाथों से तोते उड़ गये हैं। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों के पूर्व जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा किसानों से उनका धान 2000 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा किया गया था। कांग्रेस को मिल रहे किसानों के समर्थन से घबराकर डॉ. रमन सिंह ने उसी समय 2100 रू. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का संकल्प लिया था तथा प्रतिवर्ष 300 रू. प्रति क्विंटल बोनस भी देने का वादा किया था। 2013 में सरकार बनाने के बाद राज्य के किसानों को डॉ. रमन सिंह ने सिर्फ धोखा दिया। वर्ष 2003 से 2018 के बीच 15 साल में राज्य में सिंचाई के साधनों के विकास के नाम पर रमन सिंह सरकार ने 18000 करोड़ रूपये खर्च किये गये किन्तु सिंचाई का रकबा वास्तव में 25 हजार हेक्टेयर का ही हो पाया है। पूरी राशि कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। डॉ. रमन सिंह ने कहा था कि 2500 रू. प्रतिक्विंटल की दर से धान खरीदने की घोषणा चुनावी वादा मात्र है। इसका क्रियान्वयन संभव नहीं है। हमारी सरकार ने न केवल रिकार्ड 85 लाख मीट्रिक टन धान क्रय किया बल्कि अपना वादा निभा कर दिखाया। वर्ष 2014 में जब केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले उन्होने बोनस देने पर प्रतिबंध लगाया। जिस पर डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र की भाजपा सरकार को दिखावे के तौर पर बोनस जारी रखने का दिखावा किया। किन्तु केन्द्र की आड़ लेकर खुद की घोषणा के विपरीत किसानों को बोनस देना बंद कर दिया। वह आज किसानों को फिर से धोखा देने में लगे है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि राज्य से केन्द्रीय पूल में 60 लाख मीट्रिक टन चावल लिये जाने की लिखित सहमति के बाद भी मात्र 24 लाख टन चावल लेने का अनुमति,राज्य के किसानों के साथ अन्याय है। केन्द्र द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार बारदाने उपलब्ध न कराना भी दुर्भाग्यजनक है। डॉ. रमन सिंह में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें चाहियें कि केन्द्र सरकार से पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुरूप 60 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य से लेने का निवेदन करें। किसानों के ज़ख्मों पर सिर्फ नमक छिडक़ने एवं घडिय़ाली आंसू बहाना बंद करें। कांग्रेस की सरकार,किसानों से अपने किये वादे को अवश्य पूरा करेगी।
जगदलपुर, 10 जनवरी। भाजपा जगदलपुर नगर द्वारा रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई। जिसमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई।
जगदलपुर नगर की परिचयात्मक बैठक सोमवार को होने पर सहमति बनी। तेरह जनवरी को धान खरीदी में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें जगदलपुर शहर के 48 वार्डों में रहने वाले कार्यकर्ताओं को ले जाने हेतु प्रेरित किया जाएगा, जिसमें किसान भाइयों को धरना स्थल ज्यादा से ज्यादा ले जाने हेतु चर्चा की गई। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान पर भी चर्चा की गई।
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा हम सब श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता के रूप में इस अभियान में काम करेंगे। नगर स्तर पर भी अभियान प्रमुख, सह अभियान प्रमुख व हिसाब प्रमुख रहेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी, शैलेन्द्र
भदौरिया, आशुतोष पॉल, राकेश तिवारी, कोषाध्यक्ष कमल पटवा, मंत्री अभय दीक्षित, अतुल सिम्हा, शशिनाथ पाठक, ममता पोटाई, शशि नाग, गणेश काले, प्रकाश झा, मनोज जंगम, शैलेश श्रीवास्तव सहित जगदलपुर शहर कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जगदलपुर, 10 जनवरी। थाना कोतवाली द्वारा आज चोरी गई 6 मोटर सायकल बरामद की, वहीं 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों के द्वारा घूम-घूम कर घटना को अंजाम दिया जाता था। बरामद की गई वाहनों में बुलेट, केटीएम, एक्टीवा, हीरो, आदि मंहगी गाडिय़ां शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने वाहन से टोचन कर बाइक को चुरा कर ले जाते थे। जब्त संपत्ति की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले जुड़े मास्टर माइंड गौरव वर्मा 24 निवासी मेटगुडा जगदलपुर व अभिजीत सिंह 23 वर्ष निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि जगदलपुर में पिछले कुछ समय से अलग-अलग स्थानों से मोटर सायकल, बुलेट, स्कूटी, हीरो बाइक व चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिस पर थाना कोतवाली में चोरी संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। गौरव वर्मा एवं अभिजीत सिंह से पूछताछ करने पर अलग-अलग घटना दिनांक को संजय बाजार, बालाजी वार्ड, नयापारा आकांक्षा होटल पास एवं नयाबस स्टैण्ड के पास से उक्त मोटर सायकल, केटीएम, बुलेट, स्कूटी, हीरो वाहन एवं अन्य 1 मोटर सायकल को शहर के अलग-अलग स्थानों से चोरी करना स्वीकार किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 10 जनवरी। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा आज बस्तर के गांधी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मंत्री, सांसद स्व.मानकूराम सोढ़ी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर स्थानीय कांग्रेस भवन जगदलपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम कांग्रेस परिवार के द्वारा उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में बस्तर के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्व.मानकूराम सोढ़ी ने बस्तर के लंबे समय तक सांसद रहते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान की। कांग्रेस की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिया। कांग्रेस हाईकमान के द्वारा इन्हें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से भी नवाजा गया था, जिसमें उन्होंने बखूबी अपने कर्तव्य और दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन और पार्टी के लिए समर्पित भाव से अहम भूमिका निभाई। आज कांग्रेस भवन की बुनियाद इन्हीं की देन है। उन्होंने अपना सारा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित कर दिया था।
महापौर सफीरा साहू, पूर्व मंत्री शंकर सोढ़ी, प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, जिला महामंत्री अनवर खान,विक्रम शर्मा,धरम सोढ़ी, बसन्त सामुएल सहित अन्य प्रमुख वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते बताया कि पूर्व मंत्री और सांसद मानकूराम सोढ़ी बस्तर में कांग्रेस का एक ऐसा जाना पहचाना चेहरा था जो किसी परिचय का मोहताज नहीं, जिन्होंने अपने जीवन काल में कांग्रेस पार्टी के लिए कई विषम परिस्थितियों का भी सामना किया। नेहरू, इंदिरा, राजीव के दौर के नेताओं के रूप में इनकी गिनती हुआ करती थी उस दौर में बस्तर में कांग्रेस की बागडोर इनके हाथों में थी तथा उन्होंने कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में स्व.मानकुराम सोढ़ी को कांग्रेस परिवार ने 2 मिनट का मौनरख विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कल्पना मेश्राम,कनकदई नाग, कमलेश पाठक, यशपाल ठाकुर, माधुरी शर्मा, शहनवाज़ खान,हेमू उपाध्याय, योगेश पाणिग्राही, पापिया गाईन, अपर्णा बाजपई,आमना बेगम,गायत्री मगराज,सीमाब खान, एस दन्तेश्वर राव,विक्रांत सिंह, नरेंद्र तिवारी, मुकुंद नाग, नीतिश शर्मा, अवधेश झा, बुदरु कश्यप,सौरभ जैन, संजय राय,महेश ठाकुर, विजय दास सहित सेवादल,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई अन्य प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चित्रकूट, बास्तानार, तोकापाल व दरभा के कार्यकर्ताओं की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 10 जनवरी। धान खरीदी में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें हर विधानसभा से 2,000 से अधिक किसान भाइयों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसी तरह 22 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा इसकी तैयारी को लेकर आज बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ दरभा, तोकापाल ,बस्तानार व चित्रकूट मंडल के साथ आज रविवार को मोरठपाल में बैठक की गई।भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि 13 जनवरी को तोकापाल में धरना प्रदर्शन होने जा रहा है,5500 से अधिक संख्या में प्रदर्शन होना चाहिए।हर भाजपा के जनप्रतिनिधि चाहे सरपंच,पंच, जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य,पार्षद सभी की जिम्मेदारी होनी चाहिए, ज्यादा से ज्यादा लोग 13 जनवरी को 12 से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन में शामिल हों।
बस्तर जिले संगठन प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई हमें लडऩा है।प्रदर्शन ऐसे होना चाहिए जिससे गूंगी भूपेश सरकार जाग जाए।किसान आत्महत्या कर रहे हैं, किसान धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं,बारदाना अधिक दामों में किसान लेने को मजबूर हो रहे हंै। भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा 15 साल डॉ. रमन सिंह की सरकार में किसानों को कोई तकलीफ नहीं हुई।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा धरना प्रदर्शन पूरे 90 विधानसभा में 13 जनवरी को किया जाएगा और 22 तारीख को सभी जिला मुख्यालय में । नरवा,गरवा ये सभी योजना फेल है। घोषणा पत्र में जो कह कर सरकार में कांग्रेस आई है आज तक पूरा नहीं कर पाई है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, बिजली हाफ करने की बात भी झूठी साबित हुई।बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला,रसोइया को भी पैसे नहीं दिए। 15 साल डॉ. रमन की सरकार बेहतर काम किया,कांग्रेस सरकार ने स्मार्ट कार्ड,आयुष्मान भारत योजना सभी बंद कर दिए हैं। बारदाना उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसान परेशान है,ऐसा प्रदर्शन होना चाहिए जिससे कांग्रेस सरकार हिल जाए। भूपेश सरकार हर मामले में फेल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड का जाल बिछा दिया,हर गरीब को घर प्रदान किये। उन्होंने कार्यकताओं से अपील की कि इंदिरा आवास कोई नहैं बोले प्रधान मंत्री आवास कहा जाए। दारू बंद करेंगे कहे थे वो भी नहीं हो पाया। ढाई साल बाद भाजपा की सरकार जरूर बनेगी। जनता हम पर विश्वास कर रही है उनके विश्वास पर हम खरा उतरेंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल चंद भजदेव ने कहा किसान परेशान हैं वहीं बेरोजगारी भत्ता 2500 नहीं दियाजा रहा । स्व सहायता समूह का लोन माफ नहीं हुआ।बस्तर से ही भाजपा की सरकार बनी,हर गरीब के लिए घर बनाएं यह नरेंद्र मोदी ने कर के दिखाया। भाजपा की समस्त योजनाओं को कांग्रेस सरकार बंद कर रही है। 2023 में कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।
पूर्व जिला अध्यक्ष बैदूराम कश्यप ने कहा कि टोकन नहीं कट रहा है। उन्होंने दरभा,बास्तानार,तोकापाल और चित्रकूट मंडल के पदाधिकारियों का परिचय भी लिया। 2023 में विधानसभा व 2024 में लोक सभा का चुनाव है हमे मेहनत करके भाजपा को छत्तीसगढ़ में वापस लाना है।
तोकापाल मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल के कहा कि कांग्रेस सरकार दो साल में किसान बारदाना के लिए भटक रहे हैं।15 साल डॉ रमन सिंह की सरकार किसानों की सरकार रही है।सरपंच सचिव कांग्रेस सरकार में परेशान हैं।
इस मौके पर बृजेश भदौरिया एवं देवी प्रसाद बेंजाम का जन्मदिन भी मनाया गया।
बचेली, 9 जनवरी। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत 8 जनवरी को नगर पालिका बचेली कार्यालय में पालिका अध्यक्ष पूजा साव के द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया। नगर में 3500 मच्छरदानियों का वितरण करना है जिसमे आज 119 का किया गया। वार्डो में शिविर लगाकर इसका वितरण किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दन्तेवाड़ा दौरे के दौरान बस्तर को मलेरिया से मुक्त करने इस अभियान की शरुआत की थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड-वार्ड में जाकर लोगो को मलेरिया जांच की जा रही थी, इसी के तहत अब मच्छरदानी दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी आईएल पटेल, पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान, गुड्डा साव, संतोष दुबे, फिऱोज़ नवाब, बीना साहू सहित, कांग्रेसी कार्यकर्ता, पार्षदगन व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
जगदलपुर, 9 जनवरी। अविभाजित बस्तर में विभाजन के बाद, सात जिले बन गए हैं किन्तु बस्तर ऑफ चेंबर कॉमर्स अभी तक एक ही है। अत: सात जिलों के अपने-अपने चेंबर ऑफ कॉमर्स होने चाहिए उक्त बातें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व बस्तर चेम्बर आफ कामर्स के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा ने कही।
श्री शर्मा ने आगे कहा कि हर जिले के हिसाब से जगदलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स, दंतेवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स, कोंडागांव चेंबर ऑफ कॉमर्स, बीजापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स,सुकमा चेंबर ऑफ कॉमर्स व नारायणपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स का गठन स्थानीय व्यवसाइयों द्वारा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स पहले से ही अस्तित्व में है। पूर्व उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी व्यापारी अपने-अपने जिलों में व्यापारिक दृष्टिकोण से चेंबर का निर्माण कर, अपने जिला शासन प्रशासन,एवं पुलिस से सहयोग लेवें व सहयोग दें तथा व्यापारिक गतविधियों को स्थानीय स्तर पर भी संचालित करें। अपना जिला अपनी व्यापारिक संस्था होनी चाहिए जिससे काफी हद तक व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान लोकल स्तर पर हो सके।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 जनवरी।बस्तर संभागीय मुख्यालय के जगदलपुर विधानसभा के अंतर्गत नगरनार स्टील प्लांट से गणपति रिर्साट होते हुए जगदलपुर शहर को जोडऩे वाली वैकल्पिक सडक़ जिला परिवहन नियमों के उलंघन, प्रशासनिक लापरवाही व विगत 10वर्षों से अधिक जनप्रतिनिधि की उदासीनता के चलते जर्जर हालत व गड्डों में तब्दील हो गई है।
उत्पन्न परिस्थिति के चलते जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए प्रशासन के क्रियाकलाप को आड़े हाथ लेते हुए बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के संयोजक नवनीत चांद व जिला संयोजक भरत कश्यप ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि एनएमडीसी द्वारा बस्तर विकास मद की राशि से जिला निर्माण समिति के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा विगत कई वर्षों पूर्व इस सडक़ का निर्माण करवाया गया था। सडक़ की क्षमता अनुसार वाहनों के आवाजाही पर निगरानी रखने हेतु परिवहन व यातायात विभागों की जिम्मेदारी तय की गई थी व कर्त्तव्य के निर्हवन पर नजर रखते हुए दिशा निर्देश देने जिम्मा स्थानीय प्रशासन व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का था प्रभावित ग्राम पंचायतों के द्वारा लगातार गढ्ढो में तब्दील सडक़ की कायाकल्प की मांग समय समय पर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई है। परन्तु विडम्बना है कि कई बार मांग के बाद भी प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के चलते सडक़ के प्रभावित ग्राम पंचायतों के निवासियों को जर्जर सडक़ पर चलने हेतु मजबूर होना पड़ रहा है।
मुक्ति मोर्चा द्वारा सडक़ निर्माण प्रक्रिया जांच पड़ताल किए जाने पर वर्तमान सडक़ निर्माण एजैंसी प्रधानमंत्री सडक़ निर्माण योजना का होना पाया गया है। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा जिला प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सडक़ निर्माण एजैंसी से अपील करता है कि शहर से नगरनार को जोडऩे वाली वैकल्पिक सडक़ के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ करें, वहीं जिले की सभी जर्जर सडक़ों का सर्वे कराकर कायाकल्प करवाया जाए। समय रहते यदि स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार एजेंसी द्वारा जर्जर सडक़ों का मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा द्वारा चरण बंद तरीके से सडक़ से प्रभावित होने वाले ग्राम पंचायतों के साथ लोकतांत्रिक तरीकों से आंदोलन किया जाएगा।
जगदलपुर। शनिवार सुबह 9 बजे बस्तर जिला भाजपा संगठन प्रभारी लोकेश कावडिय़ा राजमहल पहुंच कर पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष कमल चंद भजदेव से,मुलाकात की व संगठनात्मक विषय पर हुई चर्चा की वहीं जगदलपुर नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा व भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद पांडे से भी उनके निवास पर मुलाकात की।
जगदलपुर, 9 जनवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज केरलापाल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे।
इस मौके पर प्रदेश के वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूद्र्रगुरू के अलावा सांसद बस्तर दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता माँझी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला संगठनों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर संभाग जीआर चुरेन्द्र, डीआईजी आनंद छाबड़ा,कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल का लोकार्पण सहित महादेव तालाब, लोहा डोंगरी पार्क एवं गौठान का करेंगे अवलोकन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को बीजापुर प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 328 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 241 करोड़ 75 लाख रूपये लागत के 72 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 86 करोड़ 74 लाख रूपये लागत के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल बीजापुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण करेंगे, वे वहीं महादेव तालाब सहित लोहा डोंगरी पार्क एवं शहरी गौठान बीजापुर का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों तथा युवाओं से भेंट कर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा दूरस्थ अबुझमाड़ ईलाके के गांवों को जोडऩे के लिए 37 करोड़ 92 लाख रूपए बेदरे-लंका मार्ग पर इन्द्रावती नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण सहित पिनकोण्डा तालनार मार्ग में मरी नदी पर 11 करोड़ रूपए की लागत से पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ ही कोएनार-एरमनार से तोयनार सडक़ निर्माण, 5 करोड़ 96 लाख की लागत से टिकलेर से रेड्डी सीमेंंट कांक्रीट सडक़ निर्माण, 34 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत से 15 ग्रामीण सडक़ों का निर्माण, 37 करोड़ 9 लाख रूपये की लागत से भोपालपटनम-तारलागुड़ा डामरीकृत सडक़ निर्माण कार्य, 1 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से गुड़साकाल स्टापडेम निर्माण, 1 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से मोदकपाल एनीकट निर्माण 2 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत से मूसालूर में 3.15 एमव्हीए 33ध्11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे।
श्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पण किये जाने वाले प्रमुख विकास कार्यों में मुख्यमंत्री मंजरा-टोला विद्युतीकरण योजनातंर्गत 15 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से 72 ग्रामों के 160 बसाहटों में विद्युतीकरण कर 3859 परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन प्रदाय, 1 करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से बीजापुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल उन्नयन सहित बीजापुर, भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम ब्लाक में 15 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से अधिकारी-कर्मचारी आवास निर्माण, 2 करोड़ 59 लाख रूपये की लागत से 36 पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरा निर्माण, 1 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से मद्देड़ में तेन्दूपत्ता गोदाम निर्माण, 2 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से भोपालपटनम में आईटीआई भवन निर्माण, 14 करोड़ 71 लाख रूपये की लागत से कुटरू-बेदरे डामरीकृत सडक़, एक करोड़ 68 लाख रूपये की लागत से चेरपल्ली-यापला सडक़ निर्माण इत्यादि कार्य शामिल हैं।
नारायणपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 जनवरी। युवाओं के पारंपरिक चेतना केंद्र के रूप में प्रसिद्ध, किंतु अब लुप्त हो रही बस्तर की घोटुल परंपरा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से पुनर्जीवन मिलने की उम्मीद बंधी है। आज नारायणपुर में श्री बघेल ने जिले में इस साल 100 घोटुलों के निर्माण की घोषणा की। साथ ही साथ उन्होंने यहां की सभी 104 पंचायतों में 9-9 लाख रुपए की लागत से देवगुडिय़ों का विकास करने की भी घोषणा की।
अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बघेल द्वारा घोटुलों और देवगुडिय़ों के संबंध में की गई घोषणाओं को बस्तर के सांस्कृतिक संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा बस्तर की घोटुल परंपरा को देखने समझने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। घोटुल हमारे युवाओं की सामाजिक गतिविधियों के केंद्र रहे हैं, वहां बैठकर वे अपने गांवों और क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रवास के दौरान कुछ लोगों ने उनसे कहा कि शासन को घोटुलों का निर्माण भी करना चाहिए, साथ ही इस साल 50 घोटुल के निर्माण मांग भी की। मुख्यमंत्री ने इस मांग से सहमति प्रकट करते हुए कहा कि मैं इस साल 100 घोटुल के निर्माण की घोषणा करता हूं, इसमें चाहे 10 लाख रुपए लग जाए या 12 लाख, पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि नये घोटुलों का स्ट्रक्चर भले ही पक्का हो, लेकिन उसकी डिजाइन और साज-सज्जा परंपरागत ही होनी चाहिए, ताकि हमारी प्राचीनता की पहचान बनी रहे। श्री बघेल ने जिले की सभी पंचायतों में देवगुडिय़ों के विकास की घोषणा करते हुए कहा इन स्थलों पर शौचालय का निर्माण और पेयजल व्यवस्था भी की जाएगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 जनवरी। धान खरीदी में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें हर विधानसभा में 2 हजार किसान भाइयों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।इसी तरह 22 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा। जिसमें 5000 किसान एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर आज बूथ स्तर के कार्यकर्ता के साथ दरभा,नानगुर,नगरनार व जगदलपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।यह बैठक नानगुर मंडल के सारगुड़ पर स्थित सामुदायिक भवन में आहूत की गई।
प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि भूपेश सरकार किसान भाइयों का रकबा कम करने में लगी हुई है।किसान आत्महत्या करने मजबूर हो रहे हैं।पूरे प्रदेश में किसानों को गुमराह कर सत्ता में आकर लगातार किसानों को छलने का काम भूपेश सरकार कर रही है।किसानों के साथ अन्याय के खिलाफ प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।यह प्रदर्शन 13 जनवरी को दोपहर 12 से 4 बजे तक प्रदेश के हर विधानसभा पर होगी।
नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रोतो विश्वास ने कहा गिरदावरी के नाम पर सरकार शुरू से ये प्रयास कर रही है कि किसानों से कम धान खरीदा जाए।पूरे एक माह लेट से धान खरीदी शुरू की गई।पिछले साल का 2500 रुपये आज तक नहीं मिल पाया।आधा बारदाना किसानों को लाने को कहा जा रहा है,जिसका 15 रुपये ही दिया जा रहा है।जबकि बाजार मूल्य 30 रुपये है।आज किसान परेशान है।
नानगुर प्रभारी व जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने कहा ज्यादा से ज्यादा किसान भाइयों के साथ धरना स्थल पहुंचना है।कार्यक्रम को सफल बनाने हर कार्यकर्ता अभी से काम मे लग जाए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री द्वय रामाश्रय सिंह , वेद प्रकाश पांडेय,उपाध्यक्ष रघुवंश श्रीवास्तव,मंत्री नरसिंग राव,जिला पंचायत सदस्य द्वय धरमु मंडावी, सीता नाग,महेश कश्यप,संजय पांडे,दीप्ति पांडेय,सुरेश गुप्ता,सतीश सेठिया,भोला श्रीवास्तव,पदलाम नाग,अर्जुन सेठिया,शिव लाल सेठिया,नीटू भदौरिया,संग्राम सिंह राणा,आर्येन्द्र सिंह आर्य,मनोहर दत्त तिवारी,राजेश श्रीवास्तव,मनीष पारख, प्रकाश झा,गणेश काले,राकेश तिवारी,अभय दीक्षित,राधेश्याम पद्रे,राजपाल कसेर,शशिनाथ पाठक,योगेश ठाकुर,रवि कश्यप,योगेश मिश्रा, शिरीष मिश्रा,भुवनेश्वर ध्रुव, महेंद्र पटेल, संभु नाग,सूर्यभूसंन सिंह,आशु आचार्य,सुरेश कश्यप, मनोज पटेल,रिंकू शर्मा,जय मोहन शर्मा,सुरेश सिंह,रोहित कश्यप,घनश्याम सेठिया,तुलसी देवांगन,सूरज नाग,नारायण ठाकुर,चिंगड़ू राम,गणेश नागवंसी,अखिलेश शुक्ला,राजेश शर्मा,श्याम चौधरी,रघु सेठिया,श्रवण ठाकुर,गीता मिश्रा,नीलाम्बर सेठिया,मनोहर सेठिया,महेंद्र सेठिया,झुमुक लाल,चमन लाल,श्याम चौधरी,राजू पोयाम,सोनसाय,सुशीला,श्रवण ठाकुर,राज ओगले,मुरली,अरुण नेताम,खगेश्वर नाग,रघुनाथ नाग,झुमुक लाल सेठिया,चुम्मन लाल, मनोहर सेठिया,प्रह्लाद निषाद,महादेव सेठिया,राजू पोयम,अनंत कश्यप, कलावती, सुकांति,शांति बघेल, सुशीला,चम्पा,रेखा,सर्वती सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संसदीय सचिव, महापौर, निगम सभापति ने निभाई सहभागिता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 जनवरी।जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब में जलकुंभी एवं तालाब सफाई अभियान का आगाज आज जन सहयोग से किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू एवं कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत चन्द्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारी-कर्मचारियों एवं शहर के आम नागरिकों ने श्रमदान कर इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक श्री जैन ने कहा कि दलपत सागर हमारे शहर का ऐतिहासिक धरोहर है। जो अपनी विशिष्टताओं के कारण पूरे प्रदेश में विख्यात है। श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ नारा दिया गया है। आज हम ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान को प्रांरभ कर उसी दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। महापौर श्रीमती सफिरा साहू ने कहा कि हम दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान के माध्यम से हम अपने ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने तथा उसके संरक्षण व संवर्धन के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। कलेक्टर रजत बंसल ने शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दलपत सागर के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। श्री बंसल ने कहा कि दलपत सागर जगदलपुर शहर की शान है। उन्होंने कहा कि हम सबको साथ मिलकर दलपत सागर का सौंदर्यीकरण एवं विकास करना है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रेमपटेल ने दलपत सागर के विकास तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निर्धारित योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी के सदस्य, वार्ड पार्षद एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
संसदीय सचिव, महापौर, निगम सभापति ने निभाई सहभागिता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 जनवरी।जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब में जलकुंभी एवं तालाब सफाई अभियान का आगाज आज जन सहयोग से किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू एवं कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत चन्द्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारी-कर्मचारियों एवं शहर के आम नागरिकों ने श्रमदान कर इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक श्री जैन ने कहा कि दलपत सागर हमारे शहर का ऐतिहासिक धरोहर है। जो अपनी विशिष्टताओं के कारण पूरे प्रदेश में विख्यात है। श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ नारा दिया गया है। आज हम ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान को प्रांरभ कर उसी दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। महापौर श्रीमती सफिरा साहू ने कहा कि हम दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान के माध्यम से हम अपने ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने तथा उसके संरक्षण व संवर्धन के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। कलेक्टर रजत बंसल ने शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दलपत सागर के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। श्री बंसल ने कहा कि दलपत सागर जगदलपुर शहर की शान है। उन्होंने कहा कि हम सबको साथ मिलकर दलपत सागर का सौंदर्यीकरण एवं विकास करना है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रेमपटेल ने दलपत सागर के विकास तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निर्धारित योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी के सदस्य, वार्ड पार्षद एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
जगदलपुर, 9 जनवरी। संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जगदलपुर विधानसभा के युवाओं को क्रिकेट किट प्रदान कर रहे हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इसी तारतम्य में शुक्रवार को दलपत सागर व पथरागुड़ा वार्ड की क्रिकेट टीम की मांग पर उन्हें क्रिकेट किट दिया गया। दलपत सागर व पथरागुड़ा वार्ड की क्रिकेट टीम को समर्पित होकर खेल गतिविधियों में शामिल होने को कहा, जिससे खेल के क्षेत्र में खिलाडिय़ों के साथ ही साथ बस्तर व प्रदेश का नाम रोशन हो। खिलाडिय़ों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन व कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया।
वनोपज आधारित विकास हेतु संभाग स्तरीय बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 जनवरी। वन उत्पाद आदिवासी संस्कृति में आजीविका का प्रमुख साधन हैं। इन वन उत्पादों के बेहतर मार्केटिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विक्रय केंद्रों का विकास पर जोर दिए जाने की आवश्यकता है। उक्त बातें ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्णा ने जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में वनोपज आधारित विकास हेतु संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही।
श्री कृष्णा ने कहा कि वन उत्पादों के उपार्जन और प्रसंस्करण के लिए बस्तर संभाग के अधिकारियों ने आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य किया है। जिसके कारण क्षेत्र के वन संग्राहकों को आर्थिक लाभ मिला है। बस्तर संभाग में वन संसाधन, वन उत्पाद की प्रचुरता के साथ-साथ 44 फीसदी वन क्षेत्र को बचाने के लिए 32 फीसदी आदिवासी इन जंगलों में निवास करते हंै।
प्रबंध निदेशक श्री कृष्णा ने कहा कि वर्तमान समय में वनधन केंद्र को डिजीटल सिस्टम से जोड़ते हुए एकीकृत कंट्रोल सिस्टम बनाने पर जोर देते हुए कहा कि वनधन समितियों को भी आर्थिक रूप से मजबूत किया जाना जरूरी है। साथ ही वनधन केंद्रों के अधोसंरचना विकास और वन उत्पाद के लिए उद्योगों को विकसित करने की आवश्यकता बताई। बस्तर संभाग के स्थानीय कलाकृति को प्रदर्शित करने वाले हैण्डीक्राफ्ट और हैण्डलूम से संबंधित शिल्पकारों को मार्केट से जोडऩे का काम ट्राइफेड के द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर शिल्पकारों का चिन्हांकन करने की आवश्यकता है, ताकि शिल्पकारों को विश्व स्तरीय मार्केट से जोड़ा जा सके। इससे शिल्पकारों को आर्थिक लाभ के साथ ही सम्मान भी प्राप्त होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध निदेशक संजय शुक्ला ने बस्तर संभाग के वनोपज संग्रह की सराहना करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज संग्रह का 75 फीसदी हिस्सा बस्तर संभाग से हुआ। सभी संग्रहण केंद्रों में वन उत्पाद को न्यूनतम समर्थन मूल्य की दर से खरीदी की गई है। राज्य सरकार 73 वन उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की दर से खरीदी कर रही है।
बैठक में मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद ने बताया कि जगदलपुर वन मंडल में बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले आते है जिसमें वनोपज संग्रह हेतु 24 वनधन केंद्र, 108 हाट-बाजार, 375 ग्राम स्तर के समूह द्वारा वनधन खरीदी की जाती है। जिसमें 6679 हितग्राहियों द्वारा एक लाख दो हजार क्विंटल वनोपज संग्रहित किया। संग्राहकों को 28 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान किया गया। आगामी वर्ष के लिए दो लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा गया।
बैठक में सभी जिला के अधिकारियों से वनोपज संग्रह के विकास, स्थानीय आदिवासियों को आर्थिक लाभ दिलाने और वनोपज के प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना के संबंध में आवश्यक चर्चा किया गया और ट्राइफेड के माध्यम से वनोपज को बेहतर मार्केट उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
ट्राइफेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध निदेशक संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बी. आंनद बाबू, संभाग आयुक्त जीआर चुरेंद्र, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद और अभय कुमार श्रीवास्तव सहित बस्तर, कोण्डागांव कलेक्टर सहित संभाग के सभी जिलों के जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वनमंडलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।