छत्तीसगढ़ » बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी। एक दिवसीय दौरे पर अति संवेदनशील नक्सली हिंसा प्रभावित क्षेत्र कोलेंग पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को जांचने के लिए बच्चों के साथ बैठकर खुद भोजन को चख कर देखा।
विधायक श्री जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप कुपोषण को मिटाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गर्म एवं सुपोषित भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं स्वयं सुपोषण अभियान पर सतत नजऱ बनाए रखता हूं, इसलिए आज इस सुदूर संवेदनशील क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच आया हूं।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री अनवर खान, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग जिलाध्यक्ष अवधेश झा, जनपद सदस्य सोनमती नाग एवं सरपंच सोनादई नाग सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी। बस्तर में एक अनोखी शादी हुई है, यहां पर दो लड़कियों ने एक ही मंडप पर एक लडक़े से शादी की है। दोनों ही लड़कियां लडक़े को पसंद करती थी। इस पूरी शादी पर गांववालों ने रजामंदी दी है। दोनों लड़कियों की शादी एक ही मंडप में एक साथ हुई है। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई फरियाद या शिकायत दर्ज नहीं हुई। सोशल मीडिया में इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।
चंदू मौर्य नाम के युवक ने एक ही मंडप में हसीना और सुंदरी के साथ शादी की। एक ही मंडप में दूल्हे ने दोनों दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। दिलचस्प बात ये है कि पूरा गांव इस शादी का गवाह बना। शादी 3 जनवरी को हुई है. दूल्हे का दोनों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जगदलपुर शहर से लगे टिकरा लोहंगा गांव का ये मामला है।
हसीना की उम्र 19 साल और सुंदरी की उम्र 21 साल है। दोनों बारहवीं पास हैं। बस्तर जिले में यह इस तरह का पहला मामला है, जब पूरे गांववालों की रजामंदी और मौजूदगी में बकायदा गाजे-बाजे और आदिवासी रीति रिवाज के साथ यह विवाह संपन्न कराया गया। हिन्दू विवाह अधिनियम में ऐसी शादी कानूनन अपराध है। पुलिस अभी इस मामले में चुप है।
जगदलपुर, 6 जनवरी। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को रोकथाम के लिए पहले चरण के टीकाकरण के लिए 57 केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें जगदलपुर विकासखण्ड में 7 केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र में 10 केन्द्र नगरीय क्षेत्र में, बस्तर विकासखण्ड में 7 केन्द्र बकावण्ड विकासखण्ड में 8 केन्द्र, तोकापाल विकासखण्ड में 9 केन्द्र, दरभा और लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में 6-6 केन्द्र और बास्तानार विकासखण्ड में 4 केन्द्र बनाए गए हैं।
टीकाकरण के लिए प्रत्येक केन्द्र में 5-5 टीकाकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन सभी टीकाकरण अधिकारियों को 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण संबंधित विकासखण्ड के जनपद कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी। मंगलवार को विधायक व संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने अचानक नगरनार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले नगरनार, बहमनी, बिरसागुड़ा, बाबू सेमरा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां उपस्थित किसानों से चर्चा की। उनसे पूछा कि धान खरीदी केंद्रों में किसी भी तरह की कोई परेशानी हो रही है या नहीं। जिस पर किसानों ने संतोषजनक जवाब दिया और कांग्रेस की भूपेश सरकार और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसके उपरांत धान खरीदी केंद्र प्रभारियों से चर्चा कर कहा कि राज्य सरकार की गाईड लाइन और दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें और किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसका विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए क्योंकि किसान इस देश के अन्नदाता हैं, उसकी परेशानी का ध्यान रखना हम सब का कर्तव्य और दायित्व है। भूपेश सरकार की मंशानुरूप सभी धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त की गई है। शासन की गाईड लाइन व दिशा निर्देश का विशेष रूप से पालन किया जा रहा है, यह कांग्रेस की भूपेश सरकार की देन है, जिससे प्रदेश का हर गरीब किसान मजदूर लाभान्वित हो रहा है।
इस मौके पर नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, जनपद सदस्य धनुरजय दास,सरपंच राजेन्द्र बघेल, पुरषो राम,अनन्त राम, हरिहर, रामेश्वर, सहदेव, तुलाराम, सदन,वासुदेव, मंगा लराम, मंगुरा बघेल, मनसिंग, बंशीधर, तकसीम गोयल, बलराम, सहदेव नाग, दशरथ नाग, शम्भूनाथ बघेल, ऊरधव, इंदर नाग, सोनसिंग, पदमाबाई, सुकरू, चंचला सांई, जितेंद्र कुमार, रघुनाथ, सोमदास, गणेश, महादेई, राममणि, सम्पत, बदरू, लक्ष्मीनारायण सेठिया,लक्ष्मी भारद्वाज, सन्तोष सेठिया,इमानुयल, देवी सिंग, ज्येतराम राम नाग कमलोचन, मंगरु नाग, रामेश्वर बिसाई, सूर्यनारायण राव, सरिता कश्यप, राजेश कश्यप, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी। बस्तर पहुंचने वाले पर्यटक और अगली पीढ़ी को बस्तर में निवासरत जनजाति समाज की जीवन शैली और परंपराओं के संबंध में जानकारी देने के लिए आसना पार्क में जीवंत झांकियां बनाई जा रही है जो कुछ माह में पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगी।
बस्तर में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और बस्तर की कला संस्कृति और परंपरा पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखती है। जिसे जानने के लिए भी पर्यटक उत्सुक रहते हैं।
पर्यटकों को बस्तर संभाग में पाए जाने वाले जनजाति समाज के जीवन शैली की जानकारी पहुंचाने के लिए नगर सीमा से लगे आसना पार्क में वन विभाग के द्वारा नदी नाले पहाड़ के साथ वहां बसने वाले जनजाति मुरिया, माडिय़ा,गौंड, हल्बा और भतरा लोगों के रहन-सहन को दर्शाने के लिए उनके निवास और उसके आसपास स्थित वातावरण को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय कलाकारों द्वारा जीवंत झांकी बनाया जा रहा है।
इस संबंध में एसडीओ सुषमा जे नेताम ने बताया कि बस्तर में विभिन्न जनजाति अपनी परंपरा के अनुसार चलते हैं। कोई पहाड़ी इलाकों में तो कोई मैदानी इलाकों में बसते हैं। कोई खेती किसानी करते हैं, तो कुछ जनजाति आजीविका के लिए वनोपज पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने बताया कि अगले कुछ माह में यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी। और लोग बस्तर जनजाति की दिनचर्या और उनके जीवन यापन की गतिविधियों से हूबहू रूबरू हो सकेंगे ।
जगदलपुर, 6 जनवरी। कलेक्टर रजत बंसल ने धरमपुरा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने धरमपुरा में निमार्णाधीन उद्यानिकी महाविद्यालय, कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे हॉस्टल और वृद्धाश्रम में किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगामी जगदलपुर प्रवास के दौरान उद्यानिकी महाविद्यालय के लोकार्पण की संभावनाओं को देखते हुए सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय भवन के लोकार्पण के अवसर पर अधिक से अधिक किसानों को आमंत्रित कर प्रदर्शनी के माध्यम से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे हॉस्टल में सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए क्रीड़ास्थल बनाने तथा झुले लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यहां वाहनों की पार्किंग के लिए भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वृद्धाश्रम में पर्याप्त मात्रा में बैठक की व्यवस्था करने के साथ ही दीवारों में आकर्षक पेंटिंग करने के निर्देश भी दिए। यहां वृद्धाश्रम के पीछे रिक्त भूमि में साग-सब्जियों की खेती प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए, जिससे यहां रह रहे बुजुर्गों का आसानी से समय व्यतीत हो और उन्हें ताजी सब्जियां भी उपलब्ध हों। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एचसी नंदा, उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ आरएस नेताम, प्राध्यापक डॉ केपी सिंह, डॉ रवि श्रेय, अनुराग केरकेट्टा, एमबी तिवारी, एसके सिकदर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा सहित अधिकारी उपस्थित थे।
अब दो-तीन बार जोतने की जरूरत नहीं
जगदलपुर, 6 जनवरी। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन दिलाने के लिए कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है और इसका लाभ भी किसानों को मिलने लगा है। इस कार्य में कृषि इंजीनियरिंग भी काफी सहयोगी साबित हुआ है। वर्तमान में कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए स्थानीय गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय में हैप्पी सीडर मशीन लाया गया है। जिसमें भूमि को दो-तीन बार जोतने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। खेत में हल्की सी नमी रहने पर इसमें बीज डाला जा सकता है।
इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक आशीष कुमार केरकेटा ने ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता को बताया कि जिन क्षेत्रों में हार्वेस्टर मशीन से फसल काटी जाती है वहां पर पैरा की लंबाई अधिक होती है यही कारण है कि पराली जलाने की घटना दिल्ली और हरियाणा पंजाब के किसानों द्वारा की जाती है इसे रोकने के लिए भी हैप्पी सीडर मशीन काफी उपयोगी है इसके माध्यम से जहां बीज का रोपण हो जाता है वही लंबे लंबे घाटों के ऊपर एक सतह बना लेते हैं और इससे खेत की नमी बनी रहती है जो बीज के अंकुरण में भी मदद पहुंचाता है। पहले किसानों को फसल काटने के बाद खेत की दो तीन बार जुताई करनी पड़ती थी लेकिन इस मशीन के उपयोग से दो बार की जुताई का खर्च भी बचेगा और किसान के लागत में कमी आएगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी। जिले में कृषि, वनोपज संग्रहण के अतिरिक्त किसान शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आय के लिए स्व-रोजगार मूलक कार्यों में संलग्न हो रहे हैं।
जिले के विकासखंड दरभा के अंतर्गत ग्राम बडेकड़मा के 10 सदस्यीय पुरूष मछुआ समूह सुखराम बघेल के नेतृत्व 1.56 हेक्टेयर जरू तालाब में मछली पालन का कार्य कर रहे है। सुखराम बघेल ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 10 आदिवासी पुरूषों का समूह बनाकर मछुआ समूह बडेकड़मा का गठन किया गया। समूह गठन से पूर्व समूह के सदस्यों द्वारा स्वयं के पास उपलब्ध भूमि में खेती-किसानी एवं वनोपज संग्रहण का कार्य करते थे। मत्स्य विभाग के अधिकारी से संपर्क होने पर मछली पालन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर समूह के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत में उपलब्ध तालाब को पट्टे पर लेकर मछली पालन का कार्य करने लगे।
मत्स्य विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से मछली पालन के लिए प्रदर्शन इकाई स्थापना हेतु प्राप्त आवंटन के द्वारा उक्त समूह के माध्यम से प्रदर्शन इकाई का स्थापना किया गया था जिसमें उन्हें मत्स्य बीज, परिपूरक आहार, मत्स्याखेट उपकरण एवं आईस बाक्स प्रदाय किया गया है। समूह विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के द्वारा मछली पालन का कार्य कर रहे हैं।
समूह वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग कर अधिक से अधिक मत्स्योत्पादन लेकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। समूह बडेकड़मा द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 में दो लाख 89 हजार से अधिक राशि, वित्तीय वर्ष 2019-20 में 3 लाख 42 हजार 600 रूपए का मत्स्य उत्पादन कर बिक्री किए है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2020-21 में दिसम्बर तक एक लाख 20 हजार रूपए की मछलियों का विक्रय किए। मछली पालन से प्राप्त आय से समूह के सदस्यों द्वारा अपने घरेलू उपयोग की वस्तुओं का क्रय किया गया है तथा मकानों की मरम्मत की गयी कुछ सदस्यों द्वारा पक्का मकान बनवाया गया है कुछ सदस्यों द्वारा आवश्यकता अनुसार मोटर सायकल क्रय किये है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी। धूप-बरसात सहकर बड़े ही लाड़ प्यार से फसल की देखभाल करते हुए बड़ा करने के बाद उसे सही कीमत पर बेचने की खुशी किसानों के चेहरे पर अलग ही दिखती है। फसल की सही कीमत मिलने पर धूप-बरसात में दिन-दिन भर किए गए मेहनत की भरपाई हो जाती है। यह कहना है माड़पाल के किसान बलीराम का, जो 50 बोरों में भरकर अपना धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र पहुंचे।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन से धान उत्पादक किसान काफी खुश हैं। धान की सही कीमत देने के साथ ही किसानों की सुविधा के लिए शासन द्वारा किए गए प्रयास भी दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए बारदाने उपलब्ध होने से धान विक्रय में आसानी हुई।
माड़पाल के ही उमाशंकर कुंवर ने भी माड़पाल उपार्जन केंद्र में 44.40 क्विटल मोटा धान का विक्रय की बात कही। किसानों ने धान खरीदी के लिए किए गए प्रबंध के लिए प्रशासन की प्रशंसा करते हुए बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नियमित तौर पर उच्चाधिकारी भी यहां नियमित तौर पर आ रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य विभाग के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया। जो प्रतिदिन उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी से प्रारंभ होने से पहले बारदाना की आवश्यकता को पूरा करवाने के कार्य कर रहे है। इसके अलावा जिला सहकारी बैंक, विपणन संघ द्वारा केंद्रों से धान खरीदी, उठाव के साथ-साथ बारदानों की व्यवस्था का सतत निगरानी किया जा रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जनवरी। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत होकर एक माह बीत चुके हैं। इस एक महीने में ही बहुत से धान खरीदी केंद्रों से कई प्रकार की शिकायतें सामने आई। कहीं बारदानों की कमी को लेकर तो कई तय मापदंड से ज्यादा लिए जाने को लेकर ग्रामीणों ने असंतोष जताया। और कई धान केंद्र ऐसे भी हैं जहां पर पिछले कई हफ्तों से धान की उठाव भी नहीं हो सकी है, जिसका गलत फायदा उठाकर धान केंद्र के प्रबंधक और प्रभारी सुकती के नाम पर प्रति बोरा से 800 से 900 ग्राम धान ज्यादा ले रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत लामकेर और जनपद पंचायत जगदलपुर के ग्राम पंचायत माड़पाल व सेमरा के धान खरीदी केंद्र को लेकर कई प्रकार के अनियमितता का आरोप लगाते हुए किसानों ने बताया कि प्रशासन द्वारा तय मापदंडों को दरकिनार कर केंद्र में प्रबंधक व प्रभारी अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं और किसानों से लगातार ज्यादा धान लिया जा रहा है। जिसको लेकर कई बार प्रभारी से शिकायत भी की गई लेकिन प्रभारी ने ध्यान नहीं दिया।
मिली जानकारी के अनुसार धान केंद्रों में 10,000 क्विंटल से ज्यादा के लगभग धान की खरीदी हो चुकी है। गौरतलब है कि प्रत्येक क्विंटल में से डेढ़ से दो किलो धान निकाला जा रहा है।
जब इस पूरे मामले में धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक श्री नायक से जानकारी लेनी चाही गई तो कहा कि धान केंद्र के प्रभारी भादूराम कश्यप है और कहा कि इस धान केंद्र से मेरा कोई भी लेना-देना नहीं है।
इस पूरे मामले में केंद्र प्रभारी भादूराम कश्यप से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विगत एक महीने से धान का उठाव नहीं हो रहा है इसके कारण धान सूख रहा है, इसलिए सुकती के नाम पर ज्यादा लिया जा रहा है।
जब इस विषय में एसडीएम श्री मरकाम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पूरे तराजू मैनुअल है हल्का सा झुकती में किसान देता है अगर सुकती के नाम पर अधिक लिया जा रहा है तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए, परंतु मेरी जानकारी में ऐसा कोई भी लेम्स नहीं है मेरे द्वारा सब लेम्प्स का भ्रमण किया जाता है। यदि किसी खरीदी केंद्र में ऐसा किया जा रहा है तो उस पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
लिखित आवेदन पर होगी कार्रवाई- अपर कलेक्टर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जनवरी। जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित गायत्री नर्सिंग इंस्टिट्यूट डोंगाघाट में अध्ययन कर रही छात्राओं को फीस के नाम पर जबरन परेशान करने का मामला सामने आया है।
इंस्टीट्यूट की एक छात्रा लक्ष्मी नाग ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में शासकीय कोटा से भर्ती हुई थी, लेकिन कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा फीस की डिमांड की जा रही है। दो वर्ष की पढ़ाई पूरी हो चुकी है दो वर्ष की फीस की डिमांड की जा रही है और उनके द्वारा कहा जा रहा है कि फीस अगर नहीं देते हो तो तृतीय वर्ष की पढ़ाई आप नहीं कर सकते। हॉस्टल की सुविधा भी नहीं है, सभी छात्रा किराए के रूम में रहते हैं। छात्रा कांता ओयाम ने बताया कि शासकीय कोटा से हमारा भर्ती हुआ है और हमसे जबरन फीस मांगा जा रहा है। यहां पर हॉस्टल की सुविधा नहीं है और ना ही क्लीनिक की सुविधा जो कि हम छात्राओं के लिए बहुत ही जरूरी है। और प्राचार्य के द्वारा कहा जा रहा है कि आप लोग 20 हजार जमा करिये। जिसको लेकर हमने प्राचार्य से चर्चा भी की कि हमारा शासकीय कोटा से भर्ती हुआ है तो हमसे पैसा क्यों मांगा जा रहा है, वहीं हमारे पालक को भी इस बारे में जानकारी दी गई तो उन्होंने भी बोला कि आपका तो फ्री में पढ़ाई होना था पर अब पैसे की डिमांड क्यों की जा रही है। कॉलेज के प्राचार्य कह रहे हैं कि तुम लोग जिससे बात करना है करो, फीस तो देना पड़ेगा पढ़ाई करना है तो ।
गायत्री नर्सिंग होम के डायरेक्टर एच एस यादव का कहना है कि बच्चों को नोटिस दिया गया है मुझे जानकारी नहीं है। देखना पड़ेगा. जो भी होगा ठीक किया जाएगा. दोबारा इसकी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। गलती तो सबसे होती है कोशिश करेंगे कि गलती को सुधारा जाए और इस टाइप का व्यवहार आगे ना हो।
इस संबंध में जब फ़ोन पर अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जो जानकारी मिल रही है इसकी लिखित आवेदन छात्राओं के द्वारा कलेक्टर को अगर दिया जाएगा तो जल्द ही इसको संज्ञान में लेकर संबंधित इंस्टीट्यूट के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जनवरी। जगदलपुर में सफलतापूर्वक हवाई यात्रा सेवा के संचालन के बाद अब आगामी 20 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। कलेक्टर रजत बंसल ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सर्वेक्षण का कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को एयरपोर्ट में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि जगदलपुर में अब सफलतापूर्वक हवाई यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इसमें एयरपोर्ट का निर्माण एक महत्वपूर्ण पड़ाव था, जिसके लिए सभी अधिकारियों ने अथक परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि जगदलपुर में एयरपोर्ट का लाभ सिर्फ बस्तर जिला ही नहीं बल्कि पूरे संभाग के यात्रियों को हुआ है और यहां हवाई यात्रा के सफलतापूर्वक संचालन के बाद अब बस्तर जिला ही नहीं बल्कि पूरे संभागवासियों में यह आशा बढ़ी है कि यहां हवाई यात्रा की सेवाओं में विस्तार होगा। उन्होंने बस्तर संभाग मुख्यालय में स्थित इस एयरपोर्ट में अधिक से अधिक हवाई यात्रा की सुवधिा प्रारंभ करने के लिए इसके विस्तार को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने जगदलपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरपोर्ट निर्माण के विशेषज्ञों के माध्यम से सर्वेक्षण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तार आगामी 20 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
कलेक्टर ने इसके साथ ही एयरपोर्ट को वित्तीय रुप से मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंनेएयरपोर्ट प्रबंधन को स्वतंत्र इकाई के रुप में कार्य पर जोर दिया। एयरपोर्ट में बस्तर की समृद्ध हस्तशिल्प कलाओं के प्रदर्शन के साथ ही यहां हस्तशिल्प के विक्रय हेतु दुकान आबंटित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यहां बेल मेटल, कांस्य शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, सीसल शिल्प, मृदा शिल्प, कोसा वस्त्र आदि सामग्री के विक्रय से बस्तर के शिल्प कलाकारों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने एयरपोर्ट के रखरखाव तथा निर्माण कार्यों के प्रगति समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा, एयरपोर्ट संचालक भौमिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जनवरी। आंगनबाड़ी केंद्रों की रंगाई-पोताई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बस्तर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया ने मामले की एफआईआर व जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में लिप्त अधिकारी व ठेकेदार पर एफआईआर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सदस्यों में एंटी करप्शन ब्यूरो से मिलकर एफआईआर की मांग रखी।
आरोप है कि जिले में 539 आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई पोताई के नाम पर लगभग 32 लाख 34 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया है। जिसमें शासन के नियमों का पालन नहीं किया गया एवं विभाग द्वारा कार्यों का भौतिक सत्यापन व मूल्यांकन भी नहीं किया गया। जिसको लेकर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया बस्तर ने एंटी करप्शन ब्यूरो को उचित कार्रवाई कर एफआईआर करने मांग की है। इस दौरान अल्ताफ उल्ला खान,युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला संयोजक सत्या ठाकुर,जाहिद हुसैन, तरणजीत सिंह, पार्षद नेहा ध्रुव, पार्षद कमलेश पाठक, रोशन राज, राहुल निराला, सुनील ठाकुर, शिब्बू एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जनवरी। शहर के बीचोबीच स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लगे शासकीय आवास को 4 जनवरी की सुबह जेसीबी से तोड़ दिया गया। महिला शिक्षिका ने बिना नोटिस तोडऩे का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसडीएम श्री मरकाम से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षिका विगत 6 माह से इस भवन में नहीं रहती हैं और यह भवन जर्जर हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है। इस कारण उक्त भवन को तोडऩा जरूरी था।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लगे शासकीय भवन को 4 जनवरी को एसडीएम व पीडब्ल्यूडी व राजस्व अमला द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ दिया गया है। वह शासकीय भवन एक महिला शिक्षिका को आवंटित किया गया था और महिला शिक्षिका विगत कई वर्षों से उस शासकीय भवन में निवासरत थीं। उक्त महिला ने बताया कि भवन को तोडऩे से पूर्व उन्हें नोटिस नहीं दिया गया था। बिना नोटिस दिए ही तोड़ दिया गया। उक्त भवन को तोडऩे से पूर्व उन्हें मौखिक सूचना दी गई।
उक्त शिक्षिका ने बताया कि भवन को तोडऩे से पूर्व उन्हें नियमानुसार नोटिस दिया जाना था, किंतु उन्हें शासकीय अधिकारियों द्वारा नोटिस नहीं दिया गया और भवन को तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया गया कि आप जिस शासकीय भवन में रहती हैं उसे खाली कर दें और दो-तीन दिन के अंदर ही उक्त भवन को तोड़ दिया गया।
शिक्षिका ने आगे बताया कि उसके पिता की तबीयत काफी दिनों से खराब होने के कारण वह अपने पिता के निवास में विगत तीन-चार माह से रह रही हैं और उनका सामान शासकीय भवन में ही था।
सूचना दिया गया कि आप घर खाली कर दीजिए, उनको तोड़ा जाना है और आनन-फानन में उनके मकान के सामान को कर्मचारी द्वारा निकाल कर बाहर रख दिया गया और जेसीबी चला कर उक्त भवन को तोड़ दिया गया।
जगदलपुर, 5 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मण्डल पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी की अनुशंसा से की।
उपाध्यक्ष के पद पर मनोहरदत्त तिवारी, शैलेन्द्र भदौरिया, आशुतोष पाल, राकेश तिवारी। महामंत्री का दायित्व आर्येन्द्र सिंह आर्य और संग्राम सिंह राणा को सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष कमल पटवा मंत्री के पद पर अभय दीक्षित, अतुल सिम्हा, शशिनाथ पाठक, ममता पोटाई, शशी नाग के साथ आईटीसेल मीडिया में प्रकाश झा, मनोज जंघम, शैलेश श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। कार्यालय प्रभारी का दायित्व गणेश काले को दिया गया है।
कार्यकारिणी में राजेन्द्र बाजपेयी, संतोष त्रिपाठी, गुरमती कौर , पुनीता सुनानी, मायारानी बरइ, रोशन झा, अतुल कौशल,अखिलेश शुक्ला, योगेश ठाकुर, कौशिक शुक्ला,अशोक सिंह, दशरथ गुप्ता, संतोष बाजपेयी, दिलीप झा, महेन्द्र जोशी, परितोष मण्डल, दयामनी बघेल, हरिशंकर झा, संतोष नाग, महेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश सोनी, वसीम खान, श्रीराम महावर, गजेन्द्र चाण्डक, अभिषेक साव, रूपेश जैन, इंदिरा सिन्हा, किशोर महावर, अनुज सिंह, लोकेश राव, त्रिवेणी रंधारी, आशा महापात्र, राजेश दास, श्यामसुंदर बघेल, तरूण चैरिया, प्रकाश रावल, धीरज मेहरा, रितेश सोनी, सूरज केशरवानी, नरेश कुमार कोरी , राजकुमार सिंह, दिलीप सिंह भदौरिया, कृष्णा निषाद,डाकेश्वरी पाण्डे, राजेन्द्री महापात्र, रीता वैश्य, अजय दास
स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में किरण सिंह देव, डॉ सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव, शेषनारायण तिवारी, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीधर ओझा, सुधीर पाण्डे, संजय पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा
विशेष आंमत्रित सदस्य कन्हैया लाल गुप्ता, श्रवण सिंह चैहान, आनंद कालवानी, देवीचंद संचेती,अप्पल नायडू, युसूफ खान,सुरेन्द्र सिंह गिल,कृष्ण बिहारी मालवीय,प्रकाश दुग्गड़, मोतीराम बघेल, रीना घोष, नीलिमा यादव, निर्मल पानीग्राही, धनसिंह नायक, शंभू नाग, महेन्द्र पटेल को शामिल किया गया है।
जगदलपुर, 5 जनवरी। जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन गु्रप के द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से शहर के लालबाग मैदान में चल रहे अहिंसा क्रिकेट कप प्रतियोगिता सीजऩ 3 में मंगलवार को दो मैच खेले गए। जिसमें धैर्य इलेवन-मोक्ष इलेवन विजयी रहा।
पहला मैच वीर इलेवन और धैर्य इलेवन के मध्य मैच खेला गया। जिसमें वीर इलेवन की टीम ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेकर एक धाकड़ पारी खेलकर निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत के लिए धैर्य इलेवन के सामने 65 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी धैर्य इलेवन की टीम शुरूआती दौर में ही 8 विकेट खोकर पिछडऩे की स्थिति में जरूर आई किन्तु धैर्य इलेवन को बल्लेबाज रजत लुनिया का सहयोग मिला, जिन्होंने 20 रनों की अपनी छोटी किन्तु शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी टीम धैर्य इलेवन को जीत दिलाने में सफल रहे। धैर्य इलेवन की टीम से अपनी शानदार पारी खेलने पर रजत लुनिया को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
इसके पश्चात् दुसरे मुकाबले में मोक्ष इलेवन और विनम्र इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमे टॉस जीतकर मोक्ष इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मैच में बल्लेबाजी करने उतरी विनम्र इलेवन की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 96 रन का लक्ष्य खड़ा करके मोक्ष इलेवन की टीम को चुनौती पेश की। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मोक्ष इलेवन की टीम ने अपनी जवाबी पारी में महज 7 ओवर में 96 रनों का लक्ष्य पार करके अपने सुंदर खेल का प्रदर्शन करते हुए मोक्ष इलेवन की टीम ने प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में मोक्ष इलेवन की टीम से दर्पण टाटिया की 40 रन की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया एवं विनम्र इलेवन विनय सुराना व धवल जैन की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।-------
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जनवरी। जैन समाज के आराध्य सन्त आचार्य महाश्रमण जी की अहिंसा यात्रा का सोमवार को छत्तीसगढ़ की सीमा कोंटा में पदार्पण हुआ। आंध्रप्रदेश से उनका काफिला छत्तीसगढ़ में प्रवेश हुआ। कोंटा में आचार्य श्री महाश्रमण जी का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ ।
आंध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़ आगमन पर रेखचंद जैन संसदीय सचिव विधायक जगदलपुर के उनकी अगवानी करते हुए आचार्य श्री महाश्रमण जी एवं सभी सन्तो की अगवानी करते हुए सादर अभिनंदन किया। उनकी अहिंसा यात्रा का उद्देश्य अहिंसा परमोधर्म है वे प्रतिदिन 15 कि. मी. तक कि पदयात्रा कर रहे है। आचार्य महाश्रमण जी पूर्व में लालकिला से अहिंसा यात्रा शरू की थी,उनकी यह यात्रा राष्ट्रीय ही नहीं ंअंतराष्ट्रीय होकर सम्पूर्ण मानवता को अहिंसा से प्रेरित करने वाली है।
यह पहला अवसर है जब कोई जैन आचार्य पदयात्रा करते हुए अंतराष्ट्रीय क्षेत्र को स्पर्श कर रहे है। आचार्य श्री महाश्रमण जी देश के असम,बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, ओडिशा संहित नेपाल में अहिंसा यात्रा निकाल चुके है।
आज सारा संसार हिंसा के महाप्रलय से भयभीत और आतंकित है। जाति उन्माद, साम्प्रदायिक विद्वेष ऐसे कारण है जो हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं इन्ही कारणों से आचार्य श्री महाश्रमण जी अहिंसा यात्रा के माध्यम से शांति स्थापित करने की दिशा में लगातार पदयात्रा कर रहे हैं। इस अहिंसा यात्रा में आचार्य श्री महाश्रमण जी कर साथ लगभग 100 से अधिक जैन संतो एवं श्रावकों का काफिला चल रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रवेश के अवसर पर रेखचंद जैन संसदीय सचिव विधायक जगदलपुर,महेंद्र धाड़ीवाल, नरेंद्र दुग्गड़, राजकुमार लोढ़ा, किशनलाल डाकलिया, राजेन्द्र डागा, अभय बरडिय़ा, विमल सुराना, सुशील बरडिय़ा, संतोष जैन, संगीता जैन, विनय टाटिया, निर्मल लोढ़ा सहित सैकड़ों श्रावक साथ ही सुधीर पांडे, नामिद अली, नूर अली,साहिल खान, सैफ अली, वहीदुल्ला खान, टी पवन कुमार सहित स्थानीय समाज के सभी गणमान्य नागरिक शामिल थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जनवरी । कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले में धान उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है। खाद्य नियंत्रक अजय यादव के नेतृत्व में डीएमओ नान, खाद्य विभाग और मंड़ी विभाग के अधिकारियों के द्वारा जगदलपुर, बाबू सेमरा, नगरनार, बम्हनी, माड़पाल का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर श्री यादव ने सभी खरीदी केन्द्र प्रभारी को लघु कृषकों के धान को प्राथमिकता से खरीदी करने, बारदानों की समुचित व्यवस्था करने, मानक तौल मेप गुणवत्तापूर्णं धान खरीदी करने तथा किसानों की सहमति लेकर उनके शेष रकबे का सम्पर्ण कराने के निर्देश दिए।
खाद्य नियंत्रक श्री यादव द्वारा 22 दिसम्बर 2020 को विकासखण्ड बकावण्ड के जैतगिरी धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में उपार्जन केन्द्र में कार्य दिवस पर कृषकों से धान खरीदी नहीं कर उपार्जन केन्द्र को बंद रखा गया था। लेम्पस प्रबंधक व धान खरीदी प्रभारी की संस्थाएं को आवश्यक कार्यवाही करने पत्र जारी किया गया।
समिति प्रबंधक जैतगिरी द्वारा धान उपार्जन प्रभारी रिवन्द्र सेठिया को तत्काल हटाते हुए उनके स्थान पर जलेन्द्र कुमार बघेल को प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा उपार्जन केन्द्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर सूर्यकांत पाण्डे को संयुक्त पंजीयक द्वारा स्थांतरित करते हुए उनके स्थान पर कैलाश यादव को पदस्थ किया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपटनम, 5 जनवरी। भोपालपट्टनम ग्राम पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ के द्वारा प्रान्तीय आह्वान पर अपनी जायज मांगों को लेकर गत दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मेन रोड भोपालपट्टनम के क्लब प्रांगण में धरने पर बैठे हैं।
ग्राम पंचायत सचिव संघ की एक सूत्रीय मांग है कि 2 वर्ष प्रवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण किया जाए। इस प्रमुख मांग को लेकर जनपद पंचायतों में काम बन्द कलम बन्द आंदोलन कर रहे हैं जिससे पूरे ब्लाक में जनकल्याणकरी योजनायें बन्द पड़ी है। जैसे महात्मागांधी रोजगार गारंटी योजना, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रद्धांजलि योजना आदि महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रभाव पड़ रहा है।
ब्लाक अध्यक्ष ने कहा है कि पूर्व एवं वर्तमान शासन ने हमें शासकीयकरण से वंचित रखा है। शासकीय सेवाएं देते देते हमारे कुछ साथी अभी सेवानिवृत्त होने को हैं और हमारा शासकीयकरण नहीं हुआ है। इनके साथ छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक भी अपनी मांग ग्रेड पे निर्धारण व नियमितीकरण रोजगार सहायकों को सचिव पद पर वरीयता के आधार पर सीधी भर्ती किया जाए। साथ ही रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित किया जाए, इन प्रमुख मांगों को लेकर बेमुद्दत आंदोलन पर हैं।
संघ के अध्यक्ष का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे। इस आंदोलन में सचिव संघ ब्लाक अध्यक्ष श्रीनिवास दुदी, उपध्यक्ष कोरम विजय, सचिव भगत शेंकर दुम्पा, लक्ष्मीनारायण, मिरनजा खान, कोड़े सुधाकर ब्लाक के 33 सचिव एवं रोजगार सहायक संघ के ब्लाक अध्यक्ष कोड़े सुरेंद्र, उपाध्यक्ष चेलमैया यालम, सचिव पागे वेंकटेश, मंजू धुर्व ,24 रोजगार सहायक उपस्थित थे।
कई केंद्र बन्द होने की कगार पर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 4 जनवरी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों से झूठे वादे करके सरकार में आई और अब अपने ही बने जाल में फंस गई है। धान खरीदी में राज्य सरकार का पूरा तंत्र फेल हो चुका है, कई खरीदी केंद्र बंद हो चुके हैं और कई बन्द होने के कगार पर हैं ।
राज्य सरकार धान खरीदी से लेकर बोनस तक हर बात के लिए केंद्र सरकार को दोष देती है। राज्य सरकार स्वीकार करे कि उसके पास किसानों को देने के लिए पैसे नहीं है। हर बात पर रोना रोने से समस्या का हल नहीं होगा।
श्री कश्यप ने कांग्रेस नेताओं को चैलेंज किया और कहा कि कांग्रेस के नेता धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें और वहां की कमियों को देखें । राज्य सरकार सिर्फ अपनी कमजोरियाँ छुपाने केंद्र सरकार को दोष दे रही है। विद्यायक, मंत्री, सांसद चुप्पी साधे बैठे हैं। लोगों को बेवजह प्रताडि़त किया जा रहा है ।
जारी विज्ञप्ति में आगे कहा कि बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र के लिए धान खरीदी का कितना लक्ष्य रखा गया है और इस क्षेत्र में अब तक कितना धान खरीदी हुआ है, सरकार जानकारी दे। बारदाने के लिए कई महीने पहले से तैयारी करनी थी पर राज्य सरकार सो रही थी, अपनी नाकामी छिपाने अब बारदाना की कमी पर भी मोदी सरकार को दोष दे रहे ।
कितने दुर्भाग्य की बात है कि भूपेश सरकार लॉकडाउन में दारू बांट सकती है पर धान खरीदी नहीं कर सकती।
श्री कश्यप ने मांग की है कि सरकार पंजीकृत किसानों का पूरा धान खरीदी करे एवं एक महीने खरीदने की समय सीमा बढ़ाये,किसानों का पेमेंट पूरा करे , किसानों का धान का जो भी लक्ष्य है वो एक बार में लिया जाये,किस्तो में धान ना खरीदा जाये।
जगदलपुर, 4 जनवरी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर द्वारा ग्रामीणों से मिल रही शिकायतों के आधार पर हैण्डपम्पों के जल का परीक्षण करवाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्राम तिरिया के 9, कालागुड़ा के 4, गुमलवाड़ा के 4, पुलचा के 6, तोलावाड़ा के 3, कावापाल के 8, टाईपदर के 5, नेतानार के 36, कोलावाड़ा के 7, नागलसर के 8 और चोकावाड़ा के 17 स्थापित हैंडपम्पों का जल परीक्षण जिला जल प्रयोगशाला जगदलपुर में किया गया। प्रयोगशाला परीक्षण में ज्ञात हुआ कि हैण्डपम्पों के जल में फ्लोराईड की मात्रा मानक स्तर से 1.0 से अधिक नहीं पाई गई है, हैण्डपम्पों का पानी पेयजल हेतु उपयुक्त पाया गया है।
आश्रम के बच्चों से कटवाया केक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 4 जनवरी। कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा के जन्मदिवस के अवसर पर आज उनके समर्थकों ने राहत सामग्री, कम्बल ,फल वितरण कर एंव शिवानंद आश्रम में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर समर्थकों ने माँ दन्तेश्वरी मंदिर पर उनकी लंबी आयु की प्रार्थना कर मंदिर के बाहर बैठे लोगों को कम्बल व फल वितरण किया गया। वहीं धरमपुरा स्थित शिवानंद आश्रम में बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान अल्ताफ उल्ला खान,अजय बिसाई, छोटू ध्रुव, राकेश चौधरी, पार्षद कमलेश पाठक,पार्षद नेहा ध्रुव, पार्षद ललित राव,पार्षद लता निषाद,रोशन राज,मोनू साहू,बलदेव नाग,इमरान खान व अन्य उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 4 जनवरी। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद, जिला संयोजक भरत कश्यप, व जिला संयोजक शोभा गंगोत्री के संयुक्त नेतृत्व में विगत दिनों निजी अस्पताल द्वारा बिना उपकरण परीक्षण किये एंबुलेंस में वेंटिलेटर उपकरण के काम ना करने के कारण से जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक ग्राम पंचायत गढिय़ा के सेठिया परिवार की पुत्री गायत्री सेठिया की अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही से हुई मौत पर मुक्तिमोर्चा के शिकायत के बाद जिला प्रशासन की संचालित न्यायिक जांच के दौरान आज मृतक परिवार के परिजनों ने अपना बयान पर दर्ज करवा अस्पताल प्रबंधन पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
उक्त विषय पर मुक्ति मोर्चा के संयोजक नवनीत चांद ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा थाने में अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध ना किया जाना गंभीर चिंता का विषय है, जिसे लेकर न्यायिक जांच अधिकारी के समक्ष अपराध पंजीबद्ध करने की मांग रखी गई। जिसके अंतर्गत न्यायिक जांच अधिकारी डिप्टी कलेक्टर गीता रायस्त के द्वारा संबंधित थाने से एफआईआर की कापी मांगी है, जो एक स्वागत योग्य कदम है।
मुक्ति मोर्चा बस्तर के जनता से अपील करता है कि स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही व चूक की वजह से दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के खिलाफ ब्लाक व जिला स्तर पर आवाज उठाएं, शिकायत करें और कार्रवाई की मांग करें ताकि बस्तर के स्वास्थ्य व्यवस्था व्यवस्थित हो सके। वहीं मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक भरत कश्यप व शहर अध्यक्ष सोभा गंगोत्री ने उक्त घटना पर दोषियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की बात कही।
इस दौरान मृतक के पिता लखेश्वर सेठिया व मुक्ति मोर्चा के शहर महामंत्री सुनिता दास, कोषाध्यक्ष अंकिता गुरूदत्वा,उपाध्यक्ष शनी राजपूत, शहर सचिव संगीता, केदार सेठिया, मोहन सेठी, छबिलाल सेठिया, बुधराम बघेल, लखेश्वर नाग, रतन बघेल,लछ्मन सेठी, राजकुमार सेठी, कृष्ण सेठिया,रतूराम सेठिया, युद्धस्टिर सेठिया, सोनारू मण्डावी, कांति सेठी, प्रमिला सेठी, कुंती नाग, नुरबती कश्यप, सुकदई कश्यप,दुलपती सेठिया, ब्लाक के विभिन्न पंचायतों के ग्रामवासियों आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 जनवरी को न्यायधानी बिलासपुर में चकरभाटा एयरपोर्ट वीरांगना बिलासा देवी के नाम करने की घोषणा की है। इससे निषाद समाज में हर्ष का माहौल है। इसके लिए छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड व मछुआ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एमआर निषाद ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बिलासपुर स्थित चकरभाटा एयरपोर्ट वीरांगना माता बिलासा देवी के नाम करने हेतु मछुआरा समाज ने 2 फरवरी 2019 को बिलासपुर में आयोजित मछुआ कांग्रेस सम्मेलन में आमंत्रित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष मछुआ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एमआर निषाद ने यह मांग रखी थी। इस मौके पर छग मछुआ महासंघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे। 27 मार्च 2019 को मुख्यमंत्री निवास में उनसे मुलाकात कर उक्त मांग भी दोहराई थी। उस दिन ही सीएस ने अपनी सैध्दांतिक सहमति दे दी थी। इस संबंध में 12 अक्टूबर 2020 को पुन: एक ज्ञापन सौंपा गया था। 21 नवंबर 2020 को विश्व मछुआरा दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में एमआर निषाद ने मुख्यमंत्री के सामने समाज की मांग दोहराई थी। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मछुआरों की वाजिब मांगों को हर संभव पूरा करने का आश्वासन दिया था। समाज की सार्थक मांगों के चलते ही प्रदेश में नई मछुआ नीति लागू कर मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया। वहीं मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा भी प्रदान किया गया।
इधर 3 जनवरी को बिलासपुर में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चकरभाटा एयरपोर्ट का नाम वीरांगना बिलासा देवी के नाम करने की घोषणा की है। जिससे मछुआरा समाज में हर्ष व्याप्त है। उक्त घोषणा पर आभार व्यक्त करते हुए मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने कहा है कि इससे वीरांगना बिलासा देवी के ऐतिहासिक तथ्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 3 जनवरी। स्थानीय धरमपुरा में बस्तर संभाग मुरिया समाज की बैठक आहुत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 जनवरी को मुरिया समाज का संभागीय युवा-युवती सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी ब्लॉकों के युवक-युवती शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुरिया समाज की रीति - रिवाज , संस्कृति, वेश भूषा, गीत - नाच , चैत्र परब , मादर बाजा , तुडक़ा बाजा, डंडार नृत्य का आयोजन किया जायगा एवं समाज में आर्थिक गतिविधियों, स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार पर विशेष चर्चा करने का निर्णय लिया गय।
प्रवेश होने से पहले समस्त युवा-युवतियों का पंजीयन होगा, उसके बाद परिवार सहित कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक परिवार से कुछ सहयोग राशि समाज की ओर से ली जाएगी। जिसमें सभी ब्लॉकों से युवक- युवती के साथ साथ समाज के बुद्धिजीवी उपस्थित होंगे। इस बैठक में जगदीश चंद्र मौर्य ,गोपाल भारद्वाज ,सामू मौर्य, हेमराज बघेल, संतु मौर्य, नारायण मौर्य, अर्जित मौर्य, पूसकुमार कश्यप , अभय कुमार कच्छ , करण सिंह बघेल, अनिल कश्यप रामचंद्र बघेल, भरत कश्यप, पूरन सिंह कश्यप, धरमू मौर्य, ईश्वर कश्यप, वामदेव भारती, अमीर कश्यप, बनसिंघ मौर्य आदि उपस्थित थे।