बस्तर

पूर्व मंत्री मानकूराम सोढ़ी की पुण्यतिथि मनी, सोढ़ी ने कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोकर रखा-शर्मा
10-Jan-2021 8:48 PM
  पूर्व मंत्री मानकूराम सोढ़ी की पुण्यतिथि मनी, सोढ़ी ने कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोकर रखा-शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 10 जनवरी। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा आज बस्तर के गांधी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मंत्री, सांसद स्व.मानकूराम सोढ़ी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर स्थानीय कांग्रेस भवन जगदलपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम कांग्रेस परिवार के द्वारा उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में बस्तर के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्व.मानकूराम सोढ़ी ने बस्तर के लंबे समय तक सांसद रहते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान की। कांग्रेस की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिया। कांग्रेस हाईकमान के द्वारा इन्हें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से भी नवाजा गया था, जिसमें उन्होंने बखूबी अपने कर्तव्य और दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन और पार्टी के लिए समर्पित भाव से अहम भूमिका निभाई। आज कांग्रेस भवन की बुनियाद इन्हीं की देन है। उन्होंने अपना सारा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित कर दिया था।

महापौर सफीरा साहू, पूर्व मंत्री शंकर सोढ़ी, प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, जिला महामंत्री अनवर खान,विक्रम शर्मा,धरम सोढ़ी, बसन्त सामुएल सहित अन्य प्रमुख वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते बताया कि पूर्व मंत्री और सांसद मानकूराम सोढ़ी बस्तर में कांग्रेस का एक ऐसा जाना पहचाना चेहरा था जो किसी परिचय का मोहताज नहीं, जिन्होंने अपने जीवन काल में कांग्रेस पार्टी के लिए कई विषम परिस्थितियों का भी सामना किया। नेहरू, इंदिरा, राजीव के दौर के नेताओं के रूप में इनकी गिनती हुआ करती थी उस दौर में बस्तर में कांग्रेस की बागडोर इनके हाथों में थी तथा उन्होंने कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया।

श्रद्धांजलि सभा के अंत में स्व.मानकुराम सोढ़ी को कांग्रेस परिवार ने 2 मिनट का मौनरख विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कल्पना मेश्राम,कनकदई नाग, कमलेश पाठक, यशपाल ठाकुर, माधुरी शर्मा, शहनवाज़ खान,हेमू उपाध्याय, योगेश पाणिग्राही, पापिया गाईन, अपर्णा बाजपई,आमना बेगम,गायत्री मगराज,सीमाब खान, एस दन्तेश्वर राव,विक्रांत सिंह, नरेंद्र तिवारी, मुकुंद नाग, नीतिश शर्मा, अवधेश झा, बुदरु कश्यप,सौरभ जैन,  संजय राय,महेश ठाकुर, विजय दास सहित सेवादल,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई अन्य प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news