छत्तीसगढ़ » कोण्डागांव
कोण्डागांव, 13 जनवरी। सिटी कोतवाली कोण्डागांव में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने नरेंद्र डेहरिया का 12 जनवरी को कोण्डागांव के सिटी कोतवाली में 37वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान प्रधान आरक्षक नरेंद्र डायरिया के परिवार के सदस्य व सिटी कोतवाली प्रभारी टीआई नरेंद्र पुजारी समेत कोतवाली के समस्त अधिकारी व जवान मौजूद रहे। मौके पर पुलिस अधिकारी व जवानों की मौजूदगी में केक काटकर नरेंद्र डेहरिया को जन्मदिन की बधाई दी गई।
कोण्डागांव, 13 जनवरी। कोण्डागांव जिला अंतर्गत शामिल नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल में 12 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। मर्दापाल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गठन के दौरान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नारायणपुर विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र कोर्राम ब्लॉक अध्यक्ष, सुखराम पोयाम उपाध्यक्ष साथ ही महामंत्री, सह सचिव, सचिव ब्लॉक सोशल मीडिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव, सचिव, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 13 जनवरी। धान खरीदी कार्य में हो रही लापरवाही और परेशानी को मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने कोण्डागांव विधानसभा स्तर पर विकासखंड माकड़ी मुख्यालय में 13 जनवरी को एक दिवसीय धरना दिया।
विधानसभा स्तर पर दिए गए धरना को कोण्डागांव की पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी लता उसेण्डी ने नेतृत्व किया। धरना प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल से तहसील कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई, जिसके बाद माकड़ी तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस धरना प्रदर्शन में भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी लता उसेण्डी ने कहा, देर से धान खरीदी प्रारंभ करने के बाद भी किसानों को धान खरीदी केंद्रों पर अनेक कठिनाइयों व समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धान के उठाव में और बारदानों की कमी के चलते किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। किसानों के धान का रकबा गिरदावरी के नाम पर काटा गया। करीब दो लाख एकड़ जमीन इस बहाने कम कर दिए गए हैं। तहसील कार्यालय में आवेदन तथा टोल फ्री नम्बर पर किये गये आवेदनों पर भी कोई कारवाई नहीं की जा रही हैं। किसान भटक रहे हैं, रकबा कम होने से निराश हो कर भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों के वास्तविक रकये के आधार पर ही धान खरीदी हो। छत्तीसगढ़ सरकार ने बारदाना खरीदी के लिए अनुमानित संख्या 4.45 लाख गठान (500 बारदाना प्रति गठान) खरीदने के लिए समय रहते कदम नहीं उठाया जिसके कारण किसान परेशान हैं।
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस सरकार ने सदन में स्वीकार किया किया था कि, उसके पास 1 लाख 15 हजार गठान बारदाने की कमी हैं। अब उसी कमी को बहाना बना कर सरकार धान नहीं खरीद रही है, साथ ही केंद्र सरकार के नाम से किसानों को गुमराह कर रही हैं। वह बहानेबाजी बंद करे और बारदाने की आपूर्ति सुनिश्चित करें। बारदाने की कमी के कारण बड़ी संख्या में किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं, अत: धान खरीदी का समय एक माह बढ़ाया जाए, विगत वर्ष किसानों से बारदाना लिया गया जिसे न तो अब तक वापस किया गया हैं और न ही उसका कोई भुगतान किया गया। अत: उसका भुगतान भी शीघ्र किये जाए। कांग्रेस ने किसानों से न्यूनतम 2500 प्रति की कीमत पर धान खरीदने का वादा किया था। परंतु पिछले वर्ष जिन किसानों ने धान बचा था, उन्हें वर्ष भर से अधिक बीत जाने के बाद भी पूरी राशि नहीं मिली है। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने 2 वर्ष से अधिक होने के बाद भी बोनस की राशि किसानों को नहीं मिली है। अत: शीघ्र इस राशि का भुगतान भी किया जाए इसके साथ ही लता उसेण्डी ने कई मांगों को जल्द ही पुरा करने की मांग छत्तीसगढ़ सरकार से की और मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही। धरना प्रदर्शन में भाजपा के कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 13 जनवरी। शांति फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के सहयोगी शांति मेडिकल से दिलीप सुराना के सहयोग से शांति फाउंडेशन और भी कार्यों में लगातार आगे बढक़र समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी के चलते 12 जनवरी को दिलीप सुराना के माध्यम से ठंड को देखते हुए रोड व खुले में सो रहे लोगों के लिए कंबल दान कर सहयोग किया गया। जिस पर शांति फाउंडेशन ने रोड किनारे सो रहे व जरूरतमंदों तक पहुंचकर कंबल बांटा और उन परिवारों से भी मिला, जिनका घर बारिश में गिर चुका था।
साथ ही शांति फाउंडेशन के यतिन्र्द छोटू सलाम ने कहा, जानकारी संबंधित अधिकारी को होने के बावजूद अभी तक कोई भी निराकरण नहीं किया गया हैं। जबकि यह घर की जानकारी 15 अगस्त के दिन संबंधित अधिकारी को दिया गया था।
आज दुख की बात यह है कि अभी तक निराकरण नहीं हुआ है और जब कंबल बाटने उनके घर जाया गया तो पाए कि छोटे बच्चे खुले आसमान के निचे सो रहे हैं। इस कार्य में शांति फाउंडेशन के मुकेश यादव, मोहम्मद शकिल सिधिकी, पवन सिंह ठाकुर, पंकज बाकची, राहुल लिलहारे, यतिन्र्द छोटू सलाम मौजूद रहे।
कोण्डागांव, 13 जनवरी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी के नेतृत्व में 13 जनवरी को केशकाल बस स्टैंड में प्रदेश संगठन के निर्देश पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया था। जहां किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस बीच विधानसभा केशकाल के चारों मण्डल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हड़ताली सचिव व रोजगार सहायकों के धरना स्थल पहुंच उनका समर्थन किया। साथ ही प्रदेश सरकार को जगाने जमकर नारेबाजी भी की।
इस बीच भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने सचिव संघ का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, प्रदेश की कुंभकरणीय सरकार को जगाने लगातार प्रदेश भर में भाजपा संगठन जंगीय प्रदर्शन कर रही है। साथ ही सचिव के इस जायज मांग को भी पूरा करने लगातार सचिव व रोजगार सहायकों के साथ खड़े होने की बात कही। इस बीच पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने भी सचिव संघ का हौसला बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार की निक्कमी योजनाओं को लेकर कड़ी निंदा की। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा केशकाल के चारो मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 जनवरी। अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे हुए ग्राम पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों ने विगत् 14 दिनों से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर हैं। परंतु अब तक सचिवों व रोजगार सहायकों की मांग पुरी नही होने पर 12 जनवरी से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों ने अपनी मांगों को पूरा नही होने पर सरकार के फैसले को भैंस के आगे बीन बजाने जैसा बताया और हड़ताल स्थल पर भैंस लाकर हड़ताल कर्मीयों ने भैंस के आगे बीन बजाया और कहा, छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिवों जो 29 विभागों के अनेकों प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य शासन व केंद्र शासन के उन सेवाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य करते हैं। परंतु केवल पंचायत सचिव शासकीयकरण से वंचित रह गया हैं। जानकारी हो, छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिवों ने अपने शासकीयकरण मांगों को लेकर विगत् 26 दिसंबर से कलम बंद अनिश्चितकालिन हड़ताल पर थे। वही दुसरी ओर पंचायत सचिवों के साथ 30 दिसंबर से अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार सहायक भी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर थे। परंतु मांग पुरी नही होने पर सचिव व रोजगार सहायक दोनो भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
कोण्डागांव, 12 जनवरी। युवक कांग्रेस के तत्वावधान में 12 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के कोण्डागांव जिला कार्यालय का घेराव किया गया। घेराव करने के साथ-साथ यहां थाली और ताली बजाकर धान खरीदी के विषय को लेकर अपना विरोध दर्ज किया गया। एक ओर जहां युवा कांग्रेस के साथ कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी विरोध करने पहुंचे, तो वही कोंडागांव के भाजपा जिला कार्यालय में भाजपाइयों ने कांग्रेसियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
भाजपा जिला कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर समेत पार्षदों के दल ने भाजपा कार्यालय में कांग्रेसियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि, अटल सदन जिला कार्यालय भाजपाइयों का घर है और घर में आए हुए अतिथियों का तिलक लगाकर ही स्वागत किया जाता है। इसलिए उनके माध्यम से कांग्रेसियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया है। रही बात विरोध प्रदर्शन कि तो पूरे देश में छत्तीसगढ़ को छोडक़र सभी प्रांतों में बारदाना की आपूर्ति की जा रही है। केवल छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माध्यम से धान खरीदी ना करते हुए बयानबाजी जारी किए जा रहे हैं। कांग्रेस को चाहिए कि वे सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नींद से जगाए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 जनवरी। जिला चिकित्सालय से प्राप्त सूत्रों के अनुसार प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड अस्पताल की रैंकिंग में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के आधार पर कोण्डागांव जिला पहले नंबर पर हैं। यह रैंकिंग कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को समय पर ईलाज, दवा और सुविधा देने के आधार पर तय की गई हैं।
ज्ञातव्य है कि, शासन की ओर से यह सर्वेक्षण कोविड अस्पतालों में कोरोना के ईलाज के बाद डिस्चार्ज होने वाले मरीजों से फीडबैक के आधार पर किया गया हैं और अस्पतालों को दिए गए सभी रैंकिंग मरीजों के फीडबैक के आधार पर हैं। इस प्रकार कोण्डागांव जिले में भी सर्वेक्षण के दौरान फीडबैक एकत्रित किए गए थे। इसके तहत् डेडिकेटेड अस्पताल कोविड केयर्स सेंटर्स व प्राइवेट अस्पताल शामिल थे। इसमें डॉक्टरों द्वारा प्रतिदिन मरीजों की जांच, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मरीजों के संग स्वास्थ्य संबंधी दूरभाष वार्तालाप, दवाईयों के किट एवं मास्क वितरण, सहीं समय पर भोजन का वितरण, उसकी गुणवत्ता, पेयजल व गर्म पानी की सुविधा, प्रसाधन कक्ष व वार्ड की साफ-सफाई, स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार जैसे सूचकांक शासन द्वारा निर्धारित किए गए थे।
जिला चिकित्सालय द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि, अब तक 1 हजार 22 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती किये गये थे, जिसमें से 963 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। अस्पताल में भर्ती किए गए मरीजों में से 4 की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, जबकि 55 मरीजों को जिले के बाहर बेहतर उपचार के लिए अस्पतालों में रेफर किया गया हैं।
जिले के कोविड केयर सेंटर और कोविड अस्पताल में 14 डॉक्टर व 34 स्टॉफ नर्स व 8 वार्ड ब्वॉय तैनात हैं। साथ ही 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में 30 बिस्तर सेंट्रल ऑक्सीजन से जुड़े हैं एवं सभी कोविड-19 मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस कोरोना संक्रमण के दौरान 3 सफल प्रसव भी जिला चिकित्सालय में किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि, शुरूवात में कोविड-19 अस्पताल में मरीजों द्वारा कुछ असुविधाओं के संबंध में जिला प्रशासन को सूचित किया गया था। जिसके उपरांत कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने स्वयं संज्ञान लेते हुए अस्पताल में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर मरीजों को दिए जाने वाले खाने, स्वच्छता का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया था। साथ ही कलेक्टर स्वयं प्रत्येक जिले में होने वाले कोरोना से मृत्यु के कारणों की समय-समय पर समीक्षा जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों से करते रहे हैं। इसके अलावा जिले में स्वास्थ्य जांच, मरीजों की स्थिति, वाहनों की उपलब्धता आदि के संबंध में समय-समय पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकें संपंन होती है। वर्तमान में जिले में कुल 4947 कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं, जिनमें से 4869 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि जिले के 32 निवासियों की कोरोना से मृत्यु हुई हैं।
कोण्डागांव, 12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय गुण्डाधुर महाविद्यालय कोण्डागव में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के बीच स्वामी विवेकानंद वर्तमान परिवेश के प्रासंगिकता विषय पर निबंध लेखन आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय व हिंदुस्तान के संस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिस्थापित करने में योगदान विषय पर भाषण व पोस्टर लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। साथ ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नगद पुरुस्कार प्रदान किया गया तथा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी शोभा राम यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरण नुरूटी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला व जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे ने बताया कि, स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रसारित किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 जनवरी। पूर्व जिला परिषद कोण्डागांव के माध्यम से सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान नंगे पांव दौड़ का अभ्यास करने वाली आर्थिक रूप से असक्षम कावरागांव की एम खुशबू और मालाकोट गांव की ममता मरकाम और संगति नेताम को जूता देकर उनका सहयोग किया है, ताकि उनके अभ्यास में किसी भी तरह का कोई परेशानी ना आ सके।
ज्ञात हो, पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव द्वारा भारतीय थल सेना, जल सेना, वायु सेना व समस्त अर्धसैनिक बल व पुलिस में भर्ती होने के इच्छूक नौजवान लडक़े और लड़कियां जिनकी उम्र 15 से अधिक हैं। उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 जनवरी। ग्राम पंचायत छोटे सलना विकासखंड माकड़ी में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस के तत्वावधान में छोटे सलना वासियों के साथ केक काट कर मिठाई बांटी गई। वहीं बच्चों को चॉकलेट वितरण किया गया।
महिलाओं को खेल खिलाकर विजेता को इनाम दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायत छोटे सलना के समस्त ग्रामीणों को कंबल वितरण की गई। वहीं अतिथियों के माध्यम से कांग्रेस सरकार की विकास कार्यों को ग्रामीणों के सामने रखा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा अपने विधानसभा में विश्व महामारी कोरोना काल के होते हुए भी करोड़ों के विकास कार्य किए जिनके बारे में ग्रामीणों को बताया गया। इस अवसर पर सुमति मरकाम, मनीष श्रीवास्तव, वेदवती पोयाम, सुकली पोयाम, पिंकी, गजेंद्र राठौर, शिल्पा देवांगन, रमिला मरकाम, हेमलाल बघेल, बीरनतींन कोर्राम, शांति पांडे, ललिता नेताम, सरिता, हेमा, देवांगन, अभिलाषा पोयाम, राजेंद्र नेताम, खगेश्वर नेताम, तिलाराम, सोनाधर कोर्राम, हरिचंद कोर्राम व असंगठित कामगार मीडिया प्रभारी ईशान ठाकुर आदि मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 जनवरी। आईटीबीपी 29वीं वाहिनी कोण्डागांव व नारायणपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही हैं। वाहिनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशनल कर्तव्यों के निर्वहन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को जागरूक करने व स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 11 जनवरी को आईटीबीपी 29वीं वाहिनी ने उरन्दाबेड़ा में कार्यशाला का आयोजन किया।
29वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की सीओबी उरन्दाबेड़ा में तैनात समवाय द्वारा वाहिनी के सेनानी 29वीं वाहिनी समरबहादुर सिंह के निर्देशन में 1 से 31 जनवरी तक कैंप कमाण्डर सहायक सेनानी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एफ समवाय कैंप परिसर उरन्दाबेड़ा में प्रतिदिन आईटीबीपी के अनुभवी प्रशिक्षक के माध्यम से वर्चुअल शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उरन्दाबेड़ा क्षेत्र के मुख्यत: आमगांव, कुलानार, कोनगुड, बारदा, मोदेबेडमा, मोदेगांव के 10वीं से 12वीं कक्षा तक के इच्छुक स्कूली बच्चों को मानसिक तथा शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान समय में इस प्रशिक्षण शिविर में 20-30 युवा इच्छुक स्कूली बच्चे प्रषिक्षण ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लोकल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 जनवरी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की सुदूर अंचल के ग्रामों में जनचौपाल के दौरान और कोण्डागांव पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत समस्त थानों द्वारा संचालित चलित थाने में भी यह बात संज्ञान में आई थी कि, अंचल के कई नौजवान आर्मी, केंद्रीय अर्धसैनिक बल और पुलिस जैसी वर्दी वाली नौकरियों में भर्ती की इच्छा रखते हैं।
इस संबंध में कुछ दिन पूर्व ग्राम धामनपुरी में आयोजित एसपी सिद्धार्थ तिवारी की जनचौपाल में भी युवाओं ने ऐसे भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण की इच्छा जाहिर की थी। जिस पर कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक ने सीआरपीएफ कैंप विश्रामपुरी में उक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था का वादा किया था। जिसे निभाते हुए 11 जनवरी को सुबह एसपी सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में और सेकंड इन कमांड सीआरपीएफ 188 वी वाहिनी अशोक निगुड़े के मार्गदर्शन में कैंप विश्रामपुरी में ऐसे युवाओं को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
थाना विश्रामपुरी और चैकी बाँसकोट क्षेत्र के ग्रामों के प्रतिनिधियों आमजनो से संपर्क कर सशस्त्र बलों में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी दी गई थी। शिविर में प्रशिक्षण के लिए रेजिस्ट्रेशन कराने आये अभ्यर्थियों में न सिर्फ पुरुष अपितु महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। जिसकी सराहना करते हुए अधिकारियों ने उचित व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। शिविर में आये अभ्यर्थियों के लिए मध्यान्ह भोज का आयोजन भी किया गया। शिविर में विभिन्न सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए आम भर्ती की प्रक्रिया के अनुरूप शारीरिक प्रशिक्षण देने तथा लिखित परीक्षा और भर्ती में ध्यान रखने वाली अन्य बातों की जानकारी देने के लिए जिला पुलिस कोण्डागांव और सीआरपीएफ 188वी वाहिनी के मास्टर ट्रेनर्स की व्यवस्था की गई हैं।
एसपी कोण्डागांव के निर्देश व उप पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विश्रामपुरी रविशंकर धु्व और उप निरीक्षक प्रमोद कतलम द्वारा क्षेत्र के युवाओं हेतु उठाए इस कदम की चर्चा आज पूरे अंचल में हैं। तथा युवाओं में भी सुरक्षा बलों के इस प्रयास के कारण सशस्त्र बलों के प्रति विश्वास बढ़ा है एवं सुरक्षा बलो में भर्ती के लिए नौजवानों में उत्साह है।
कोण्डागांव, 10 जनवरी। कोण्डागांव में साथी संस्था के माध्यम से संचालित चाइल्डलाइन की टीम ने 9 जनवरी ने 15 नाबालिगों को काम की तलाश में बाहर जाने से रोका। चाइल्डलाइन टीम की समिला कोर्राम, जितेंद्र बघेल व राकेश चक्रधारी और परामर्शदाता लखेश्वरी पांडे ने सिटी कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोण्डागांव के बस स्टैंड में 15 नाबालिग युवा युवती को बाहर जाने से रोका। रोके गए नाबालिक मर्दापाल थाना और नारायणपुर जिला अंतर्गत रहने वाले बताए जा रहे हैं।
कोण्डागांव, 10 जनवरी। पूर्व जिला परिषद कोण्डागांव के माध्यम से सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान नंगे पांव दौड़ का अभ्यास करने वाली आर्थिक रूप से असक्षम कावरागांव की एम खुशबू और मालाकोट गांव की ममता मरकाम और संगति नेताम को जूता देकर उनका सहयोग किया है, ताकि उनके अभ्यास में किसी भी तरह का कोई परेशानी ना आ सके।
ज्ञात हो, पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव द्वारा भारतीय थल सेना, जल सेना, वायु सेना व समस्त अर्धसैनिक बल व पुलिस में भर्ती होने के इच्छूक नौजवान लडक़े और लड़कियां जिनकी उम्र 15 से अधिक हैं। उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
कोण्डागांव, 10 जनवरी। कोण्डागांव जिला के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी तहसीलदार गौतम पाटिल ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई की है। इस बारे में गौतम पाटिल ने जानकारी दी कि, क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है, जिसके चलते 4 ट्रैक्टर को अवैध तरीके से खनन कर परिवहन करने के चलते गौण खनिज अधिनियम के तहत जब्त किया है।
शासकीय योजना व रोजगार के लिए आवेदन करते-करते आवेदनों की संख्या भूली
शंभू यादव
कोण्डागांव, 10 जनवरी (छत्तीसगढ़ संवाददाता)। बेरोजगारी और अपने परिवार की आजीविका के लिए परेशान सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र की एक युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है।
आत्मघाती कदम उठाने वाली युवती की माने तो, वह परिवार के लिए कुछ करना चाहती हैं, स्वयं शिक्षित होना चाहती हैं। लेकिन गरीबी से परेशान युवती ना तो पढ़ाई पूरी कर पाई हैं, और ना ही वर्तमान में उसके या उसके परिवार के पास कोई रोजगार हैं। ऐसे में उसने परेशान होकर चूहामार दवा खा ली। फिलहाल युवती को कोण्डागांव के जिला अस्पताल आरएनटी से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं युवती के इस आत्मघाती कदम पर कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने सहयोग की बात कही है।
जानकारी अनुसार, छत्तीसगढ़ वित्तीय वर्ष 2019-20 में रोजगार देने के मामले में देश के बड़े राज्यों में शीर्ष पर रहा। इस दौरान प्रदेश के लिए स्वीकृत 13 करोड़ मानव दिवस रोजगार के विरुद्ध यहां 13 करोड़ 61 लाख 84 हजार 269 मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया है। तो वहीं कोण्डागांव जिले की बात करें तो मात्र 24 लाख 33 हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ। वित्तीय वर्ष 2019-20 में सबसे अधिक रोजगार देने के नाम से प्रदेश सरकार ने देशभर में जमकर वाहवाही भी बटोरी। इस सब के उलट कोण्डागांव जिला में ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक युवती ने अपनी आजीविका के लिए साधन नहीं होने से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
मामला विकासखण्ड फरसगांव व सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत लंजोड़ा गांव का है। लंजोड़ा गांव की 21 वर्षीय सपना पांडे ने कुछ दिनों पूर्व अपनी बेरोजगारी से परेशान होकर चूहामार दवा खा ली थी। उसे कोण्डागांव के जिला अस्पताल आरएनटी में दाखिल किया गया है।
सपना पांडे के अनुसार, वह अपनी बेरोजगारी, परिवार की आर्थिक स्थिति व लाचारी से परेशान हैं। सपना की माने तो, उसकी परिवार एक किसान परिवार है, परिवार में उसके साथ पिता घुडऱाम पांडे, मां सनिता पांडे, भाई परमेश्वर व फलेंद्र कुल पांच सदस्य शामिल हैं। उनके पास वर्तमान में रोजगार के लिए केवल उनका 3 एकड़ खेत है, जो कि पांच सदस्यों के परिवार के लिए नाकाफी है। सपना पांडे कुछ करना चाहती हैं, पढऩा चाहती है, लेकिन उसकी गरीबी उसके पढ़ाई के आगे भी अड़चन बनकर खड़ा हो जाता है।
कॉलेज की परीक्षा देने के लिए नहीं थी फीस, छोडऩी पड़ी पढ़ाई
सपना की माने तो वह कोण्डागांव के शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं। यहां अध्ययन करते हुए वह सेकंड ईयर में सप्लीमेंट्री आई। अब जब उसे परीक्षा देना था तो पूरक परीक्षा फार्म भरने के लिए उसके पास पर्याप्त रुपए नहीं थे। ऐसे में सपना का वह अंतिम वर्ष रहा, जब उसने पढ़ाई की। इसके बाद से वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए रुपए इक_ा करने की कोशिश में लगी हुई हैं।
साल भर पहले हादसे में पिता पैरों से निशक्त हुए, अब तक नहीं मिला सहयोग
सपना व उसके परिजनों के अनुसार लगभग एक साल पूर्व उनके पिता घुडऱाम पांडे एक हादसे का शिकार हो गए। परिजनों की माने तो, घुडऱाम पर लकड़ी का गोला गिर गया था। इस हादसे के बाद से परिवार के मुखिया विकलांग हो गए। किसी तरह उनका इलाज तो हो गया, लेकिन परिवार जिनके रोजगार पर आश्रित था, उनके ही विकलांग हो जाने से आर्थिक तंगी और अधिक बढ़ गई। परिजनों ने आगे बताया, दिव्यांग हो जाने के बाद अब तक विकलांगता श्रेणी में कोई पेंशन या आर्थिक सहयोग नहीं मिला है।
शासकीय नौकरी के लिए किए आवेदनों की संख्या भूली
आर्थिक तंगी से परेशान सपना ने कई बार शासकीय नौकरी के लिए आवेदन किया है। सपना के अनुसार, उसने परिवार के कृषि से प्रेरित होकर कक्षा ग्यारहवीं में कृषि संकाय में प्रवेश लिया, लेकिन उत्तीर्ण ना हो सकी। ऐसे में उसने वर्ष 2015 में कला संकाय से बारहवीं उत्तीर्ण की। वर्ष 2015 में बारहवीं उत्तीर्ण होने के बाद से सपना लगातार शासकीय नौकरी के लिए आवेदन करती आई हैं। उसने सबसे पहले जिला पुलिस बल, उसके बाद शासकीय चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए आवेदन किया। दोनों जगह असफल रहने के बाद भी उसने कई अन्य भर्तियों के लिए आवेदन किया।
साल बदला, सरकार बदली और आवेदनों की संख्या भी बढ़ती चली गई। लेकिन उसे नौकरी नहीं मिला, अब सपना को भी याद नहीं रहा कि, उसने कितने संस्थाओं व भर्तीयों के लिए आवेदन किया हैं।
शासकीय योजना से मांगा साइकिल व सिलाई मशीन, आज तक इंतजार
चूहा मार दवा का सेवन करने बाद उसका उपचार भी हो गया, लेकिन सपना के जीवन से परेशानियों का उपचार नहीं हो रहा। सपना की माने तो, अपने आर्थिक परेशानी से उबरने के लिए उसने स्व रोजगार का निर्णय लिया। ऐसे में सपना ने कोण्डागांव अजीविका साधन के लिए शासकीय योजना से साइकिल और सिलाई मशीन की मांग की, ताकि अपने परिवार का किसी तरीके से आर्थिक सहयोग कर सके। परंतु सपना को यहां से भी निराशा ही हाथ लगी। सपना के अनुसार, विभागीय योजना का उसे लाभ मिल पाता कि, इससे पहले विभाग के पास से साइकिल और सिलाई मशीन समाप्त हो गई और उसे खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
स्वरोजगार के लिए दिया जाएगा योजना का लाभ, पढ़ाई के लिए किया जाएगा आर्थिक सहयोग - कलेक्टर
इस मामले पर कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कहा, ऐसे सूचना मिली है कि, एक युवती ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की है। युवती के पास अधिकारियों का दल भेजा जाएगा, और देखा जाएगा कि क्या युवती ने किसी शासकीय योजना के लिए आवेदन किया था। कई योजना के तहत लाभ मिल सकता है, लोन दिया जा सकता है। स्वरोजगार की इच्छुक है तो संबंधित विभाग से स्वरोजगार का भी लाभ दिलाया जाएगा। यदि युवती आगे पढऩा चाहती है तो उसके लिए सहयोग किया जाएगा।
कोण्डागांव, 9 जनवरी। कोण्डागांव जिला अस्पताल के अंतर्गत प्रत्येक माह 9 तारिक को एएनसी दिवस मनाया जाता हैं। इस दिन अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वस्थ जांच किया जाता हैं। जिला अस्पताल व जिले के अंतर्गत अन्य सीएससी, पीएसी में गर्भवती महिलाओं का बीपी, सुगर, सिकलींन, एचबी यूरिन, ब्लड़ ग्रुप, पेट जांच व गर्भस्थ शिशु का धङकन जांच किया गया।
सभी गर्भवती महिलाओं को जिले में संचालित 102 महतारी एक्सप्रेस द्वारा घर से अस्पताल व जांच कराने के पश्चात अस्पताल से घर सुरक्षित छोड़ा गया। समय पर एएनसी चेक होने से मां बच्चा की स्वस्थ की जानकारी मिल जाती हैं। और मां बच्चा स्वस्थ रहता हैं व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलता हैं। इस कोरोना संकट कॉल में 102 के कर्मचारी बेहतर सेवा देने के लिए कटिबद्ध हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 जनवरी। युवा कांग्रेस कोण्डागांव के नेतृत्व में स्थानीय जयस्तंभ चैक कोण्डागांव में 8 जनवरी को कांग्रेसजनों ने दिल्ली बॉर्डर पर तीन काले कृषि कानून के विरोध में पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से आंदोलन कर रहे। आंदोलनरत किसानों में आज तक 50 से भी ज्यादा किसान भाई शहीद हो गए हैं। उनको 101 दिए जलाकर व किसान एकता जिंदाबाद की रंगोली बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार से इस काले कृषि कानून को रद्द करने की मांग की।
जिला महामंत्री गीतेश गांधी ने कहा, दिल्ली की सीमा पर कडक़ड़ाती ठंड बारिश और केंद्र सरकार के तमाम तरह की बाधाओं और अत्याचारों को सहन करते हुए भी किसान भाई डटे हैं और वे मांग कर रहे हैं कि, तीन काले कृषि कानून जिससे देश का किसान केवल बंधुआ मजदूर की तरह हो जाएगा को रद्द कर लेकिन केंद्र की मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों की कठपुतली बन कृषि कानून को रद्द नही करने पर अड़ी हुई हैं और दिल्ली में इस भीषण ठंड व बारिश के कारण रोज एक न एक किसान भाई शहीद हो रहा हैं।
केंद्र की मोदी सरकार यदि वाकई में किसान हितैषी है तो वो इस काले कृषि कानून को तत्काल रद्द कर किसानों को राहत पहुचाए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री गीतेश गांधी, शहर अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंदू दीवान सुरेश पाटले, कपिल चोपड़ा, हेमा देवांगन, शिल्पा देवांगन, दिपक दहिया, रितेश गोयल, रेवा यादव, पारस गॉस्वामी, प्रदीप बाबू, अजय एक्का, बुधराम मरकाम, गीता गुप्ता, प्रदीप बाबू, पिंटू, अफराज खान, प्रियांश चैहान आदि उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों के सहयोग से खनन स्थल पर पहुंचा वाहन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 जनवरी। विकासखंड कोण्डागांव के सुदूर ग्राम कोहकडी के अंतर्गत आने वाला लाउडपारा में यहां निवास करने वाले 25 परिवारों के 100 से अधिक जनसंख्या के लिए सालों से पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी। विगत दिनों जनप्रतिनिधियों व छत्तीसगढ़ अखबार के माध्यम से लाउडपारा के निवासियों के झिरिया से पानी पीने को मजबूर होने के संबंध में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को अवगत कराया गया। जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए यहां जल्द से जल्द पेयजल के लिए व्यवस्था के लिए आदेशित किया गया।
इस संबंध में पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता जीवन लाल महला ने बताया कि, कोहकडी के लाउडपारा में सडक़ों की कनेक्टिविटी ना होने के कारण आज तक यहां पेयजल के लिए नलकूप खनन का कार्य नहीं कराया जा सका था। लाउडपारा में पेयजल के लिए नलकूप स्थापना का आदेश प्राप्त होते ही इस हेतु सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया गया। स्थल चयन उपरांत खनन वाहन को निर्धारित स्थल तक पहुंचाना एक चुनौती थी। यहां पहुंचने के लिए एक पतली 6 किलोमीटर की पगडंडी थी जो कि 2 नालों से होकर गुजरती थी। जहां संकीर्ण रास्तों, बड़े पत्थरों, बोल्डरों व झाडिय़ों के होने के कारण चार पहिया वाहनों से जाना मुश्किल था। इस कार्य के लिए कच्ची सडक़ का निर्माण किया जाना था। वाहन के लिए मार्ग निर्माण में ग्रामवासियों का वृहद सहयोग प्राप्त हुआ। जन सहयोग से सडक़ निर्माण कर खनन वाहन को खनन स्थल तक पहुंचा कर खनन कार्य प्रारंभ किया गया। सफल बोर उपरांत अब ग्रामीणों को साल भर पेयजल की समस्या नहीं होगी। कोहकडी में अन्य सभी पारों में पेयजल के लिए साधन उपलब्ध हैं।
कोण्डागांव, 9 जनवरी। 29वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल जिला कोण्ड़ागांव व नारायणपुर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही हैं। वाहिनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में ऑपरेषनल कर्तव्यों के निर्वहन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को जागरूक करने व स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं।
29वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की सीओबी धनोरा में तैनात समवाय द्वारा सेनानी 29वीं वाहिनी समर बहादुर सिंह के निर्देषन में स्थानीय युवाओं को पुलिस और सेना में भर्ती होने के लिए तैयार किया जा रहा हैं। सीओबी धनोरा में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के राष्ट्रीय स्तर के कराटे व जूड़ो के ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों द्वारा प्रषिक्षण दिया जा रहा हैं। स्थानीय युवाओं द्वारा इस प्रषिक्षण शिविर में बढ़-चढक़र भाग लिया जा रहा हैं। कोण्ड़ागांव में भी स्थानीय व दूर-दराज के खेलकूद में रूचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए जूड़ो एवं कराटे के प्रशिक्षण का आयोजन करने के लिए प्रयास रत हैं। जिसमें लगभग 50-60 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। 29वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल का उद्देेष्य स्थानीय युवाओं को खेलों में रूचि रखने व नक्सली गतिविधियों से दूर रहने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना हैं। ताकि एक अच्छे खिलाड़ी बन कर राज्य व देष का नाम रोषन कर सकें।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 जनवरी। सीपीआई कोण्डागांव के जिला सचिव व राज्य परिषद् सदस्य तिलक पाण्डे व राज्य परिषद् सदस्य शैलेश शुक्ला ने 9 जनवरी को अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे ग्राम पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों के आंदोलन स्थल पर पहुंचकर, अनिश्चितकालीन आंदोलन पर विगत 14 दिनों से डटे सचिवों व रोजगार सहायकों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलनरत सचिवों व रोजगार सहायकों का मनोबल बढाया।
श्री शुक्ला ने आंदोलन स्थल पर उपस्थित आंदोलनरत सचिवों व रोजगार सहायकों को संबोधित करते हुए कहा कि, उनकी पार्टी कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया, ग्राम पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों के आंदोलन को समर्थन देती हैं और इस आंदोलन स्थल से छग राज्य सरकार के लिए संदेश जारी करती हैं कि सचिवों व रोजगार सहायकों की जाएज मांगों को जल्द से जल्द पूरी की जाए। इसके लिए कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया सरकार से पत्राचार भी करेगी। इस दौरान तिलक पाण्डे ने कहा कि, ग्राम पंचायत सचिवों की परविक्षा अवधि 2 वर्ष पश्चात् शासकीय कर्मचारी घोषित करने संबंधी एक सूत्रीय मांग व ग्राम रोजगार सहायक को सहायक सचिव किए जाने की 3 सूत्रीय मांगें जायज हैं।
वैसे भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा विगत चुनाओं के दौरान अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनते ही ग्राम पंचायत सचिवों की एक सूत्रीय मांग शासकीय कर्मचारी घोषित करने को पूरा करने का वादा किया गया था, आज कांग्रेस को छग राज्य की सत्ता में आए दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों की मांग को पूरी नहीं की जा सकी है, जो कि सचिवों के साथ अन्याय है और चूंकि कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया अन्याय व शोषण के खिलाफ संघर्ष करने वाली पार्टी हैं। इसलिए आंदोलनरत सचिवों व रोजगार सहायकों की जायज मांगों को पूरी करने के लिए निरंतर उनका साथ देती रहेगी।
कोण्डागांव, 9 जनवरी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के तहत प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में पाठ्यपुस्तक के साथ-साथ शासन के माध्यम से निशुल्क अभ्यास पुस्तिका का भी वितरण किया जाता हैं। इस बारे में कोण्डागांव के खंड स्रोत समंवयक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, कोण्डागांव जिले के 412 प्राथमिक शाला और 177 माध्यमिक शाला के कक्षाओं के लिए अंग्रेजी और गणित विषय के अभ्यास पुस्तिका का वितरण कोण्डागांव के बीआरसी भवन से स्कूलों को किया जा रहा है।
कोण्डागांव, 9 जनवरी। जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक व आईटीआई के संस्था प्रमुखों को सूचित किया गया हैं कि, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवदेन करने की तिथि में वृद्धि की गई है, अत: सभी संस्था प्रमुख इस संबंध में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यार्थियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। जारी तिथि अनुसार विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन के लिए 10 जनवरी, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 15 जनवरी, सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 15 जनवरी, डिस्बर्स 19 जनवरी, डिस्बर्स 23 जनवरी व शासकीय संस्थाओं द्वारा केवाईसी जमा करने हेतु 18 जनवरी तक की तिथि निर्धारित की गई हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 जनवरी। धान खरीदी हेतु दिए गए लक्ष्य के अनुसार बारदाना जमा नहीं करने के कारण विकासखंड तोकापाल के 10, दरभा विकासखण्ड के 4 और बास्तानार विकासखण्ड के अंतर्गत संचालित 2 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। तोकापाल अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रवीण वर्मा द्वारा अनुभाग के अंतर्गत 16 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 दिसंबर से पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए नया और पुराना बारदाना उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारदानों की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में भी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालक और विक्रेताओं को निर्देशित किया जा चुका है और शत-प्रतिशत बारदाना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन से संबंधित किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों द्वारा लक्ष्यानुसार बारदाना जमा नहीं किया जाता है तो निलंबन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
तोकापाल विकासखण्ड के टेकामेटा, रानसरगीपाल, केशलूर, एरण्डवाल रायकोट, मावलीभाटा, मटकोट, तोकापाल, नहरमुण्डा, डोंगरीगुड़ा और कलेपाल के दुकान को निलंबित किए हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड दरभा के लेण्ड्रा, कोयनार, केशापुर, गुमड़पाल तथा विकासखण्ड बास्तानार के तिरथुम, गोरियापाल की शासकीय राशन दुकान को निलंबित किया गया।