छत्तीसगढ़ » राजनांदगांव
राजनांदगांव, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अंत्याव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष धनेश पाटिला को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ है। केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलते ही श्री पाटिला को बधाई देने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को श्री पाटिला के निवास अनुपम नगर पहुंचकर मुंह मीठा कराकर गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, गोपाल खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, प्रेमचंद बाफना, डॉ. गंभीर कोटडिया, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, शहर उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, राजू खान, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, शरद चितलांग्या, हेमू सोनी व अन्य उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा कोविड काल में केंद्र सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्य एवं योजनाओं की जानकारी अंतिम स्तर तक पहुंचाने एवं टीकाकरण अभियान को और सशक्त बनाने हेतु बुधवार को एक वर्चुअल वेबीनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपना मार्गदर्शन दिया।
मीडिया सेल के अनुसार सर्वप्रथम वेबीनार में जिला महामंत्री सचिन बघेल ने सभी का स्वागत करते परिचय कराया। तत्पश्चात पूर्व कृषि मंत्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि कोविड वैश्विक महामारी 22 मार्च 2020 के जनता कफ्र्यू से लेकर आज तक जो कार्य केंद्र की मोदी सरकार ने किया है, वह विश्व में अद्वितीय एवं काबिले तारीफ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता इस काल में निरंतर सेवा कार्यों में लगे रहे। मास्क वितरण, सेनिटाईजर वितरण एवं सूखा राशन का वितरण पूरे देश में कार्यकर्ताओं के माध्यम से होता रहा। साथ ही सेवा ही संगठन है का लक्ष्य बनाकर टीकाकरण अभियान को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में भाजपा कार्यकर्ता जागरूकता का अभियान लगातार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कोविड को निरंतर चुनौती दी गई। आज हम पूरे देश में 33 करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं। श्री साहू ने कहा कि पहले हिंदुस्तान में टीकाकरण 30 वर्षों बाद आता था। पहली बार भारत में मात्र 9 माह में टीका बनाकर न केवल लगाना शुरू कर दिया, बल्कि 195 देशों को टीका वितरण नि:शुल्क किया गया। जिससे पूरे विश्व में मोदी की नियत को सराहा गया।अंत में वेबीनार में आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सचिन बघेल ने किया। वेबीनार का सफल संचालन भाजपा नेता सौरभ कोठारी ने किया।
वेबीनार में संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता जुड़े थे।
राजनांदगांव, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कुमार कोलकुंडा एवं सह प्रभारी एकता ठाकुर के निर्देश एवं सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी द्वारा प्रदेश महासचिव गुलजेब अहमद को राजनांदगांव का जिला प्रभारी बनाया गया है। गुलजेब अहमद ने राजनांदगांव जिला प्रभारी एवं युवा कांग्रेस की जंग का सेनापति बनाए जाने के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी का आभार जताया। गुलजेब अहमद ने कहा कि वो पूरी क्षमता के साथ एवं जिम्मेदारी से संगठन के हित में कार्य करेंगे।
ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जुलाई। छुईखदान विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भोथली के गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान में विभिन्न गतिविधियों के जरिये आत्मनिर्भर बन रही है। वहां कि महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट बाड़ी में सब्जी का उत्पादन कर आय प्राप्त कर रही हैं।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा बुधवार को गौठान पहुंचकर महिलाओं तथा ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने समूह की महिलाओं एवं ग्रामवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक कर उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट उत्पाद की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने बताया कि 50 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा चुका है और उसका विक्रय भी किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि सभी किसान वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करें। रासायनिक कम्पोस्ट की अपेक्षा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादित फसल स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि गौठान में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाने कार्य करें। उन्होंने यहां महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों के लिए शेड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शेड निर्माण के साथ ही शौचालय भी बनाए। वहीं शेड के पास में बच्चों के खेलने के लिए स्ट्रक्चर तैयार करें। उन्होंने गौठान में बिजली कनेक्शन लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठान की बाड़ी का भी निरीक्षण किया। उहोंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका पहली प्राथमिकता है। उन्होंने गांव की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा एवं पोषण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने डॉक्टरों तथा नर्स को मुख्यालय में रहकर कार्य करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरवा कैम्प में टावर लगाया जाएगा। जिससे गांव में नेटवर्क की समस्या दूर होगी। कलेक्टर ने ग्रामवासियों सेे टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर से बचने टीका एक सुरक्षित उपाय है। टीका लगाने से संक्रमण से बचा जा सकता है। कलेक्टर ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिलने वाली राशि की जानकारी ली। कलेक्टर को गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने आत्मा योजना के अंतर्गत जैविक पद्धति से उगाई सब्जी भेंट की। कलेक्टर ने समूह को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर एसडीएम छुईखदान निष्ठा पाण्डेय, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, सीईओ जनपद प्रकाश तारम, नायब तहसीलदार नेहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
छुईखदान तहसील न्यायालय का निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 01 जुलाई। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बुधवार को छुईखदान के तहसील न्यायालय का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि कलेक्टर छुईखदान विकासखंड के नक्सल प्रभावित ग्राम साल्हेवारा में रात्रि विश्राम करेंगे और यहां विकास कार्यों का जायजा ले रहे है। कलेक्टर ने न्यायालय में राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते कहा कि नामांतरण, बंटवारा तथा अन्य प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। नामांतरण के समय पक्षकारों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्रकरणों का त्वरित निराकरण करते कार्य करें। तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने बताया कि सभी प्रकरण ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे है। कलेक्टर ने कम्प्यूटर में ऑनलाइन प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने उप पंजीयक कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने तहसील स्थित लोक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में प्रतिदिन आने वाले आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न सेवाओं के लिए लगने वाले दर की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जिससे हितग्राहियों को सही जानकारी मिल सके। आय, जाति, निवास, विवाह अनुमति के अलावा अन्य राजस्व से संबंधित सेवा प्रारंभ करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठक के लिए बनाए गए मिटिंग हॉल का निरीक्षण कर सराहना की। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग निर्वाचन तथा अन्य समय में किया जा सकेगा। उन्होंने तहसील कार्यालय में शौचालय बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम छुईखदान निष्ठा पाण्डेय, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, सीईओ जनपद प्रकाश तारम, नायब तहसीलदार नेहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
डॉक्टर्स-डे पर नांदगांव मेडिकल कॉलेज के 200 विद्यार्थियों का एक दिनी अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स-डे के अवसर पर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों में खड़े होकर लोगों को मास्क की अहमियत समझाते हुए तीसरी लहर से बचाव के भी उपाय बताए। लोगों को इस बात के लिए भी विद्यार्थियों ने ताकिद किया है कि मास्क एक बड़ा हथियार है। तीसरी लहर की संभावना पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, इसलिए लोगों को जागरूक होकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। गुरुवार को स्थानीय कमला कॉलेज चौराहे पर खड़े विद्यार्थियों ने हर आने-जाने वालों को आवाज देकर यह बताया कि मास्क पहनना बेहद जरूरी है। कोरोना वायरस का खात्मा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विद्यार्थियों ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि डॉक्टर्स-डे पर एक जागरूक अभियान के तहत लोगों को जानकारी दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज के 200 छात्र अलग-अलग चौक-चौराहों में खड़े होकर लोगों को संक्रमण के खतरे से आगाह कर रहे हैं। यह अभियान इसलिए जरूरी है कि कोरोना वायरस काफी जानलेवा है। तीसरी लहर का खतरा इंसान के ऊपर अब भी मंडरा रहा है।
बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों ने पोस्टर में हाथों से लिखे संदेश के जरिये लोगों से टीका लगाने की अपील करते अफवाह पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया। वहीं हाथ धोने और घर में रहने जैसे संदेश भी विद्यार्थियों ने दिए। बताया जा रहा है कि अलग-अलग समूह में विद्यार्थियों ने लोगों के बीच जाकर अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व का भी बखूबी निर्वहन किया।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने डॉक्टर्स-डे के अवसर पर विद्यार्थियों को एक सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स-डे के खास मौके पर विद्यार्थियों की इस पहल की काफी सराहना हुई। चिकित्सकीय पद्धति से कोरोना वायरस के बचाव के साथ-साथ विद्यार्थियों ने लोगों को जनसमुदाय के प्रति सतर्क रहने व जिम्मेदारी का भी बोध कराया।
खिलाडिय़ों को खेल सुविधाओं का मिले लाभ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम के संचालन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख उपस्थित थीं।
कलेक्टर सिन्हा ने दिग्विजय स्टेडियम के निर्माण कार्यों की जानकारी लेते 15 जुलाई तक सभी निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद खेल गतिविधियां प्रारंभ होनी चाहिए। खिलाडिय़ों को स्टेडियम में नि:शुल्क खेल सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के रख-रखाव का कार्य एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। दिग्विजय स्टेडियम में निर्मित शॉपिंग कॉम्पलेक्स की 30 दुकानों को नगर निगम के माध्यम से प्रस्ताव लाकर नीलामी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों की नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग स्टेडियम के बकाया बिजली बिल राशि का भुगतान करने में किया जाए। वहीं दुकानों की नीलामी के बाद किराए से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग स्टेडियम के रखरखाव, साफ-सफाई पर किया जाए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की सुरक्षा एवं रखरखाव का ध्यान रखते पहले से संचालित दुकानों का किराया वर्तमान शासकीय दर के अनुसार निर्धारित करें और किराए नहीं देने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करें।
कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि स्टेडियम की आय बढऩे से खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण की सुविधा बढ़ेगी। खिलाडिय़ों को नि:शुल्क उच्च कोटि के खेल प्रशिक्षण देने के लिए कोच की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। इसके लिए एक समिति बनाई जाए। जिसके माध्यम से कोच का चयन करें।
उन्होंने स्टेडियम में संचालित निजी एकेडमी को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्टेडियम का उपयोग बच्चों को नि:शुल्क खेल प्रशिक्षण देने के लिए किया जाए। कोच के नियुक्त होने से खिलाडिय़ों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्टेडियम में मान्यता प्राप्त खेल संघ अपना कार्यालय प्रारंभ करना चाहते हैं, वे निर्धारित शुल्क और विद्युत राशि के साथ कार्यालय प्रारंभ कर सकते हैं। इससे प्राप्त आय का उपयोग स्टेडियम रखरखाव तथा खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण में किया जाएया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम परिसर मैदान भवन में बिना अनुमति निर्माण कार्य नहीं किया जाए। बिना अनुमति निर्माण किए गए स्ट्रक्चर को हटाने के निर्देश दिए। स्टेडियम, हॉल या मैदान में कोई संघ विशेष खेल आयोजित करना चाहते है तो इसके लिए शुल्क निर्धारण करने हेतु प्रस्ताव लाया जाए।
इस अवसर पर राजनांदगांव जनपद अध्यक्ष प्रतिज्ञा भंडारी, राजनांदगांव विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी, मोहला-मानपुर विधायक प्रतिनिधि पीएस तरार, डोंगरगढ़ विधायक प्रतिनिधि रामजी साहू, खुज्जी विधायक प्रतिनिधि भूपेश जंघेल, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, प्राचार्य डॉ. बीएस मेश्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिले में तैनात प्रशिक्षकों की टीम ने दिया उत्कृष्ट प्रशिक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न आपदाओं की स्थिति से निपटने हेतु नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों को माउंट्रेनिंग, रॉक क्लाईमिंग तथा इसमें प्रयोग होने वाले उपकरणों के प्रशिक्षण हेतु राजनांदगांव जिले में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात आईटीबीपी से 5 प्रशिक्षकों की एक टीम पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर भेजी गई।
उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त महानिदेशक, नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ, छत्तीसगढ़ के अनुरोध पर माउंट्रेनिंग, रॉक क्लाईमिंग तथा इसमें प्रयोग होने वाले उपकरणों के प्रशिक्षण हेतु राजनांदगांव जिले में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात आईटीबीपी से 5 प्रशिक्षकों की एक टीम उप महानिरीक्षक ओपी यादव के मार्गदर्शन एवं द्वितीय कमान (ऑप्स) नोडल अधिकारी सैय्यद जावेद अली की निगरानी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर भेजी गई।
आईटीबीपी की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के नवगठित आपदा मोचन बल के लगभग 30 पदाधिकारियों को रॉक क्लाईमिंग, माउंट्रेनिंग, बिल्डिंग रेस्क्यू, रॉक रेस्क्यू के अंतर्गत ऊंची इमारत से घायलों का रेस्क्यू, बाढ़़ के समय रेस्क्यू, आग लगने की स्थिति में रेस्क्यू तथा इसमें प्रयोग में आने वाले सभी उपकरणों का बखूबी प्रशिक्षण दिया गया। जिससे राज्य आपदा मोचन बल के सभी पदाधिकारी लाभान्वित हुए एवं इससे जवानों की क्षमता का विस्तार होने के साथ ही उनमें उत्साह की भावना विकसित हुई। जिससे एसडीआरएफ की कार्यक्षमता एवं दक्षता में निश्चय ही वृद्धि हुई है। आईटीबीपी के प्रशिक्षकों द्वारा दिए गए उच्च कोटि के प्रशिक्षण की राज्य प्रशासन द्वारा भी सराहना की गई। जिसके अतंर्गत अतिरिक्त महानिदेशक नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं अरुण देव गौतम (भापुसे) तथा एसडीआरएफ छत्तीसगढ़ द्वारा आईटीबीपी के प्रशिक्षकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते इनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए ट्रेनिंग टीम तथा सुपरावाईजरी अधिकारी के तौर पर नियुक्त सैय्यद जावेद अली द्वितीय कमान (आपरेशन) को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस उपलक्ष्य में आईटीबीपी से इस प्रशिक्षण को सुचारू रूप से सम्पन्न करने हेतु नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त सैय्यद जावेद अली द्वितीय कमान (आपरेशन) द्वारा उप महानिरीक्षक आईटीबीपी ओपी यादव की ओर से छत्तीसगढ़ एसडीआरएफ को यह विश्वास दिलाया गया कि भविष्य में भी हमारा बल ऐसे कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा तथा इसी प्रकार से छत्तीसगढ़ पुलिस एवं राज्य आपदा मोचन बल का सदैव सहयोग करता रहेगा।
राजनांदगांव, 30 जून। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते नगर निगम द्वारा प्रतिमाह पेंशन का भुगतान वार्डों में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कड़ी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिए वार्डों में 28 जून से 17 जुलाई तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत एक जुलाई को वार्ड नं. 47 के लिए पार्षद कार्यालय मोहारा व वार्ड नं. 51 के लिए सामुदायिक भवन हरदी, 2 जुलाई को वार्ड नं. 49 के लिए पार्षद कार्यालय मोहड, वार्ड नं. 50 के लिए सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई एवं 3 जुलाई को वार्ड नं. 42 व 43 के लिए आंगनबाडी भवन फिरंतीन मंदिर के पास राजीव नगर व वार्ड नं. 46 के लिए हनुमान मंदिर बसंतपुर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डों में आयोजित शिविर में मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।
छजकां ने की कलेक्टर से शिकायत
राजनांदगांव, 30 जून। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिवनीखुर्द से बाकल तक बन रहे सडक़ निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
श्री अग्रवाल ने ज्ञापन में बताया कि एक वर्ष पूर्व सिवनीखुर्द से बाकल तक पांच करोड़ 25 लाख से डामरीकरण सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। आरोप लगाया कि उक्त कार्य में ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता को दरकिनार करते सडक़ निर्माण में अनियमितता बरती गयी है। जिसके चलते सडक़ में दरारें पडऩे लग गयी है और कार्य पूरे होते-होते सडक़ धंस गयी है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते तत्काल संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सडक़ निर्माण की जांच शिकायतकर्ता की उपस्थिति में हो एवं जांच की पूरी वीडियोग्राफी भी की जाए। श्री अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार व अधिकारियों को बचाने की कोशिश की गयी तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे।
इस दौरान अमर गोस्वामी, दीपक सोनी, शमसुल शमशूल आलम, टिंकू देवांगन, विनोद पुराम, राम गोस्वामी, देवानंद पटेल, विजेन्द्र यादव, पिंकू मंडावी, रेखराज गोस्वामी, रॉबिन साइमन, अनिमेश मेश्राम, धीरज मेश्राम, रामप्रसाद यादव, राजीव यादव, अभिनाष चौहान, अंकित रंगारी, योगेश यादव, गोल्डी यादव, सौारभ ठाकुर, आकाश वर्मा, केजू साहू, राहुल साहू, रामेश्वर साहू, पंकज परतेती, जितेन्द्र पाल, एवन मंडावी, जितेन्द्र साहू, अमित पुराम, दीपचंद पुराम, ढलेश्वर कुमार, रोहित साहू, लालेन्द्र पटेल, दिलदार चंद्रवंशी, कुशल, मुकेश साहू, मनोज कुमार, हरिशचंद्र वर्मा, यशराज ठाकुर, सलीम खान, मनोहर कंवर, पुराणिक कंवर, योगेन्द्र, राहुल कुमार, राजकुमार सिन्हा, छबीराम पटौदी, आशा राम, कुशाल साहू, राजीव कुमार, प्रहलाद कंवर, कोमन सिन्हा उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। नगर निगम की टीम ने मास्क नहीं लगाने पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर 5-5 सौ रुपए जुर्माना लगाया। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन के उपरांत बाजार में भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही है, जिस कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना एवं मास्क लगाना अनिवार्य हो जाता है, किन्तु समझाईस के बाद भी कुछ व्यक्तियों एवं दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिन्हें प्रतिदिन समझाईस देने के साथ साथ अर्थदंड की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में निगम एवं पुलिस टीम शहर के आंतरिक क्षेत्रों में घूमकर कार्रवाई करते समझाई दी। जिसमें बाजाज थ्रेड गुडाखू लाइन, अजीत जींस हलवाई लाइन एवं सम्मानिता साडी आजाद चौक तथा कल जींस हाउस गांधी चौक के संचालक से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने व मास्क नहीं लगाने पर 5-5 सौ रुपए कुल 2 हजार रुपए अर्थदंड लगाया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के दो साल के अध्यक्षीय कार्यकाल पूरा होने पर राजनांदगांव के युवा कांग्रेस नेता मेहुल मारू ने राजधानी रायपुर के राजीव भवन में केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया। वहीं सांगठनिक रूप से प्रदेश में ताकत बढऩे का श्रेय देते मारू ने भविष्य में भी कार्यकर्ताओं को सतत मार्गदर्शन देने की मरकाम से गुजारिश की।
प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मरकाम को एक मजबूत सांगठनिक नेता के रूप में पहचान मिली है। लिहाजा समूचे राज्य में उनके दो साल के कार्यकाल को एक जश्न के रूप में मनाया गया। वहीं आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनने का संकल्प भी कार्यकर्ताओं ने लिया है। मारू ने केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया। मरकाम ने भी मारू को भी केक का स्वाद चखाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।
दो दिनी दौरे पर पहुंचे एमपी के पूर्व सीएम का स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजधानी रायपुर प्रवास के लिए राजनांदगांव स्टेशन से गुजरने के दौरान प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मुदलियार जीतू ने समर्थकों के साथ उनका जोशीला स्वागत किया। स्थानीय स्टेशन में राजधानी एक्सप्रेस से रायपुर जाने के दौरान श्री सिंह का स्वागत करते हुए मुदलियार एवं उनके समर्थकों ने नारे लगाए।
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद श्री सिंह प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमेन रामगोपाल अग्रवाल के घर आयोजित वैवाहिक आयोजन में शिरकत करने के लिए दो दिनी दौरे पर आज पहुंचे। बताया जा रहा है कि स्टेशन में स्वागत के बाद राजनांदगांव के संबंध में श्री सिंह ने मुदलियार के जरिये जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि श्री सिंह ने संगठन और सरकार के कामकाज के संबंध में भी उत्सुकतावश जानकारी ली। राजनीतिक रूप से दिग्विजय के प्रदेशभर में कट्टर समर्थक हैं। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद भी उनका यहां सालभर में एक-दो प्रवास हो जाता है।
जितेन्द्र मुदलियार के पिता स्व. उदय मुदलियार दिग्विजय के सबसे करीबी और भरोसेमंद समर्थक माने जाते थे। दिग्विजय के जरिये ही उदय मुदलियार ने अपनी सियासत को आगे बढ़ाया था। इस बीच ट्रेन के ठहराव के बाद दिग्विजय अपने केबिन से बाहर आए। उन्होंने संक्षिप्त रूप से कई मुद्दों पर जानकारी ली। इस दौरान इकरामुद्दीन सोलंकी, प्रेम रूचंदानी, सूरज नायक समेत अन्य लोग शामिल थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मोहला के शेरपार संकुल के अंतर्गत आने वाले मिडिल स्कूल माटकसा की नवाचारी शिक्षिका ज्योति उके ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय वेबीनार को संबोधित करते कोरोना काल में किए जा रहे कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की योजना 100 दिन 100 कहानी पर उन्होंने बहुत मेहनत की है और इस योजना के माध्यम से बच्चों को हिंदी और इंग्लिश में कहानी पढऩा सिखाया है। साथ ही द्विभाषी कहानी पुस्तकों द्वारा बच्चो में अंग्रेजी और हिंदी भाषा का पठन कौशल विकसित करने का प्रयास किया है। उन्होंने विभाग की तरफ से मिले पुस्तकों को बाल कैबिनेट को शिक्षा मंत्री की तरफ से वितरित किया और बच्चों को ही पंजी संधारण की जिम्मेदारी दी।
स्कूल शिक्षा विभाग के इस प्रदेश स्तरीय वेबीनार कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम, डीएमसी भूपेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे, मीडिया सहयोगी परस झाड़े, दुर्गेश त्रिवेदी, मोहला बीईओ रोहित कुमार अम्बादे, एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, बीआरसीसी खोमलाल वर्मा, ब्लाक मीडिया प्रभारी शेख अफजल के साथ सभी 9 विकासखंडों के ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी और भविष्य की कार्ययोजनाओं को जाना। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के प्रदेश स्तरीय वेबीनार में मोहला ब्लॉक की शिक्षिका ज्योति उके द्वारा जिले और संभाग के प्रतिनिधित्व किए जाने से मोहला के साथ साथ राजनांदगांव जिले का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ा है।
शिक्षिका श्रीमती उके की इस उपलब्धि से राजनांदगांव जिला गौरवान्वित हुआ है और उनके प्रयासों से साथी शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुई है।
जनसामान्य की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रही है, इसे गंभीरता से लें।
महाराष्ट्र में पाए गए कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियेंट के खतरे को देखते बागनदी बार्डर में महाराष्ट्र से आने वाले व्यक्तियों का सैंम्पलिंग लगातार होना चाहिए। सभी एसडीएम अपने अनुविभाग में हॉस्पिटल, मरम्मत, चाईल्ड वार्ड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैयारी, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की आवश्यकता के संबंध में प्रस्ताव बनाकर प्राथमिकता से दें, ताकि शासन को भेजा जा सके। स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने जरूरत है। उक्त बातें कलेक्टर श्री सिन्हा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही। इस अवसर पर उन्होंने साप्ताहिक समय-सीमा के आवेदनों की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर सिन्हा ने टीकाकरण कार्य सफलतापूर्वक होने पर जिला प्रशासन की टीम को शुभकामनाएं देते कहा कि आगे भी टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना आरंभ कर ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज का कार्य शुरू करें। उन्होंने कहा कि सीमांकन, नामांकन एवं बटवारें के प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय में करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख अपने कार्यालय में साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखें। उन्होंने कहा कि आम जनता के आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते सजगता एवं तत्परता से गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। सभी जिला स्तरीय अधिकारी जमीनी स्तर पर कार्यों का निरीक्षण करें।
कलेक्टर ने कहा कि 1 जुलाई से रोका-छेका अभियान प्रारंभ हो रहा है इसके लिए विकासखंड स्तर पर तैयारी आरंभ कर दें। कलेक्टर ने कहा कि मॉडल गौठान को मल्टीएक्टीविटी केन्द्र के रूप में विकसित किया जाना है, इसके लिए सभी संबंधित विभाग कृषि, उद्यानिकी, हाथकरघा, अंत्यावसायी, मत्स्यपालन एवं अन्य विभाग कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण के साथ ही पौधे को सुरक्षित करना भी जरूरी है। सडक़ के किनारे एवं ब्लॉक में पौधरोपण करें। अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं।
जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि मॉडल गौठान के चिन्हांकन का कार्य कर लिया गया है और वहां बिजली, पानी फेंसिंग एवं गेट की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना है। उन्होंने सीएसईबी से गौठान में विद्युत की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास यांत्रिकी को गौठान के स्वीकृत कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए कहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत सभी एसडीएम एवं बीएमओ विकासखंड में तैयारी की जानकारी दें।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कान्फ्रेस के जरिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ एवं बीएमओ जुड़े रहे।
पौधों को रखें सुरक्षित - कलेक्टर
कलेक्टर सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में फलौषधि के लिए राष्ट्रीय पौधरोपण अभियान फ्रुटमेडिसिन एण्ड बम्बू योजना के अंतर्गत जुलाई माह में पौधरोपण एवं वितरण के कार्य योजना संबंधी विभागों की बैठक ली।
कलेक्टर ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण के साथ ही पौधे को सुरक्षित रखना भी जरूरी है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में रोपण कार्य सुरक्षा के साथ करें। पौधे का रखरखाव संबंधित विभाग द्वारा किया जाए। सभी विकासखंडों में गौठानों का चयन कर पौधरोपण करें। सडक़ों के किनारे पेड़ लगाकर ट्रीगार्ड लगाएं, ताकि पौधों को पशुओं से सुरक्षित रखा जा सके।
अंबागढ़ चौकी के भगवानटोला का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। अंबागढ़ चौकी इलाके के भगवानटोला में एक आदिवासी परिवार की दो नाबालिग बेटियों ने शराबी पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बेटियों के हाथों कत्ल होने की खबर से समूचे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पिता के रोज की यातनाओं से तंग होकर बेटियों ने बीती रात उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों नाबालिग आरोपियों ने सरपंच और कोटवार को वारदात की जानकारी दी।
मिली जानकारी के मुताबिक अंबागढ़ चौकी से 8 किमी दूर भगवानटोला के सहदेव नेताम की शराब पीने के बाद उपद्रव करने की आदत से घर में तनाव का माहौल था। खून की कमी से बीमार मां के इलाज के लिए मृतक की तीनों बेटियां मेहनत-मजदूरी कर रकम जुटा रही थी। रोजाना पिता शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता था। उसके इस रवैये से घर के सभी सदस्य परेशान थे।
मंगलवार देर रात को शराब पीकर घर पहुंचते ही मृतक ने बड़ी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मां के उपचार के लिए बैंक से निकाले 5 हजार रुपए को देने की मांग करते बड़ी बेटी पर कुल्हाड़ी से वार करने की मृतक ने कोशिश की। इसी दौरान बड़ी और मंझली बेटी ने मृतक को रोकते हुए कुल्हाड़ी छीनकर उसी पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों में से एक ने पैर पकड़ा और एक ने मृतक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि मृतक का बर्ताव परिवार पर भारी पड़ रहा था। आत्मरक्षा करते हुए बेटियों के हाथों पिता की हत्या हुई। इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के दो साल के अध्यक्षीय कार्यकाल पूरा होने पर राजनांदगांव के युवा कांग्रेस नेता मेहुल मारू ने राजधानी रायपुर के राजीव भवन में केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया। वहीं सांगठनिक रूप से प्रदेश में ताकत बढऩे का श्रेय देते मारू ने भविष्य में भी कार्यकर्ताओं को सतत मार्गदर्शन देने की मरकाम से गुजारिश की।
प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मरकाम को एक मजबूत सांगठनिक नेता के रूप में पहचान मिली है। लिहाजा समूचे राज्य में उनके दो साल के कार्यकाल को एक जश्न के रूप में मनाया गया। वहीं आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनने का संकल्प भी कार्यकर्ताओं ने लिया है। मारू ने केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया। मरकाम ने भी मारू को भी केक का स्वाद चखाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।
दो दिनी रायपुर दौरे पर पहुंचे मप्र के पूर्व सीएम का जोशीला स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजधानी रायपुर प्रवास के लिए राजनांदगांव स्टेशन से गुजरने के दौरान प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मुदलियार जीतू ने समर्थकों के साथ उनका जोशीला स्वागत किया। स्थानीय स्टेशन में राजधानी एक्सप्रेस से रायपुर जाने के दौरान श्री सिंह का स्वागत करते हुए मुदलियार एवं उनके समर्थकों ने नारे लगाए।
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद श्री सिंह प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमेन रामगोपाल अग्रवाल के घर आयोजित वैवाहिक आयोजन में शिरकत करने के लिए दो दिनी दौरे पर आज पहुंचे। बताया जा रहा है कि स्टेशन में स्वागत के बाद राजनांदगांव के संबंध में श्री सिंह ने मुदलियार के जरिये जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि श्री सिंह ने संगठन और सरकार के कामकाज के संबंध में भी उत्सुकतावश जानकारी ली। राजनीतिक रूप से दिग्विजय के प्रदेशभर में कट्टर समर्थक हैं। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद भी उनका यहां सालभर में एक-दो प्रवास हो जाता है।
जितेन्द्र मुदलियार के पिता स्व. उदय मुदलियार दिग्विजय के सबसे करीबी और भरोसेमंद समर्थक माने जाते थे। दिग्विजय के जरिये ही उदय मुदलियार ने अपनी सियासत को आगे बढ़ाया था। इस बीच ट्रेन के ठहराव के बाद दिग्विजय अपने केबिन से बाहर आए। उन्होंने संक्षिप्त रूप से कई मुद्दों पर जानकारी ली। इस दौरान इकरामुद्दीन सोलंकी, प्रेम रूचंदानी, सूरज नायक समेत अन्य लोग शामिल थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जून। महिलाओं में टीकाकरण के प्रति अपूर्व जागृति और बढ़ते रूझान ने कामयाबी के नए आयाम स्थापित किए हैं। सोमवार को जिले में पुरूषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक टीकाकरण करा लिया है। लंबी कतार में महिलाओं ने अपनी बारी का इंतजार कर टीकाकरण कराया है। जिले ने अब तक कुल 5 लाख 7 हजार 768 टीकाकरण पूर्ण कर सफलता की एक नई इबारत लिखी है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने टीकाकरण के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। कोरोना को हराने के लिए सुरक्षित टीका, सुरक्षित परिवार अभियान के तहत सोमवार टीकावार के अंतर्गत शाम 4 बजे तक लगभग 25 हजार लोगों ने टीकाकरण करा लिया है।
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को ध्यान में रखते टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। कोरोना के सभी प्रकार के वेरियेंट के लिए टीका से सुरक्षा मिलेगी। अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम चिल्हाटी में बड़ी संख्या में महिलाएं कोविड-19 का टीका लगवाने पहुंची। वहीं डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सिवनीकला में भी महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। छुईखदान विकासखंड में बुढ़ासागर, जिराटोला, मानपुरनाका, पैलीमेटा, जंगलपुर घाट तथा अंबागढ़ चौकी विकासखंड के बिहरीकला एवं गोपलीनचुआ में वैक्सीनेशन के लिए खासा उत्साह है। राजनांदगांव विकासखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक 2 हजार 815 लोगों ने टीकाकरण करा लिया है।
मनरेगा राशि से 8 लाख 40 हजार घरों में पौधों का वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जून। मनरेगा राशि के जरिये वन महकमे ने ‘पौधा तुंहर दुआर’ योजना से अब घरों में पेड़ पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शुभारंभ खुज्जी विधायक छन्नी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू और राजगामी संपदा के सदस्य व जिला लघुवनोपज सहकारी यूनियन अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल व डीएफओ एस. गुरूनाथन की मौजूदगी में 28 जून से 15 अगस्त तक अभियान के माध्यम से लोगों को घरों तक पेड़ उपलब्ध कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मनरेगा राशि से 8 लाख 40 हजार पौधे नि:शुल्क घरों तक पहुंचाए जाएंगे। इसमें अलग-अलग प्रजातियां के वृक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि फलदार वृक्षों के अलावा दूसरे पौधे भी लोगों को वन महकमा उपलब्ध कराएगा। करीब डेढ़ माह तक इस अभियान को सतत रूप से जारी रखा जाएगा। 15 अगस्त 2021 को अभियान का समापन होगा। इस मुहिम में फोन के जरिये पौधों की डिमांड की जा सकती है। मांग आने के बाद फौरन घरों में पेड़ पहुंचाए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि अभियान को सार्थक रूप देने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रभारियों के माध्यम से लोगों को पेड़ आसानी से मिल जाएंगे। कुल मिलाकर हरियाली और स्वस्थ वातावरण के लिए वन महकमे ने इस अभियान को प्रारंभ किया है। जिसकी चहूंओर प्रशंसा हो रही है।
अध्यक्ष छाबड़ा, महापौर ने वरिष्ठों के सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के 2 साल के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी ने दर्जनों कार्यक्रम किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान करने के अलावा वृक्षारोपण और अन्य सामाजिक कार्यक्रम हुए। शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की अगुवाई में स्थानीय कांग्रेस भवन में वरिष्ठजनों का आयोजन किया गया। इसके अलावा महापौर हेमा देशमुख ने मोहारा क्षेत्र के गौठान की सफाई और वृक्षारोपण किया। इधर कांग्रेस के अलग-अलग विंगों ने भी शहर में अलग-अलग आयोजन किए।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम के सफलतम 2 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर आज शहर के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेसियों ने विभिन्न आयोजन किए। कांग्रेसियों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह, अस्प्ताल एवं गोठान में श्रमदान, साफ-सफाई कार्य, पौधा वितरण, वृक्षारोपण सहित छात्र-छात्राओं के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जून। डोंगरगढ़ के एक लापता हार्डवेयर कारोबारी की संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने के बाद हत्या की आशंका के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डोंगरगढ़ के हार्डवेयर व्यापारी रमेश जनबंधु का शव राउरकसा डेम में क्षत-विक्षत हालत में मिला। कारोबारी करीब 4 दिन से लापता था। पुलिस भी रिपोर्ट के बाद गुम व्यापारी की तलाश कर रही थी। इसी बीच सोमवार को डेम में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव का रमेश जनबंधु के रूप में शिनाख्ती की।
बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ के वार्ड नं. 9 निवासी जनबंधु 24 जून की शाम को घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता था। व्यापारी के गायब होने से डोंगरगढ़ शहर में खलबली मच गई थी। पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू की। इसी बीच सोमवार सुबह डेम में रमेश जनबंधु की लाश मिली। पुलिस शव की स्थिति के मद्देनजर हत्या की आशंका जाहिर कर रही है।
इस संबंध में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी अलेक्जेंडर किरो ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है। मृतक के पृष्ठभूमि और मोबाइल रिकार्ड को खंगाला जा रहा है।
इधर बरामद शव पूरी तरह से सड़ चुका है। पानी में डूबे होने के कारण शव क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दिया है।
मनरेगा राशि से 8 लाख 40 हजार घरों में पौधों का वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जून। मनरेगा राशि के जरिये वन महकमे ने ‘पौधा तुंहर दुआर’ योजना से अब घरों में पेड़ पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शुभारंभ खुज्जी विधायक छन्नी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू और राजगामी संपदा के सदस्य व जिला लघुवनोपज सहकारी यूनियन अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल व डीएफओ एस. गुरूनाथन की मौजूदगी में 28 जून से 15 अगस्त तक अभियान के माध्यम से लोगों को घरों तक पेड़ उपलब्ध कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मनरेगा राशि से 8 लाख 40 हजार पौधे नि:शुल्क घरों तक पहुंचाए जाएंगे। इसमें अलग-अलग प्रजातियां के वृक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि फलदार वृक्षों के अलावा दूसरे पौधे भी लोगों को वन महकमा उपलब्ध कराएगा। करीब डेढ़ माह तक इस अभियान को सतत रूप से जारी रखा जाएगा। 15 अगस्त 2021 को अभियान का समापन होगा। इस मुहिम में फोन के जरिये पौधों की डिमांड की जा सकती है। मांग आने के बाद फौरन घरों में पेड़ पहुंचाए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि अभियान को सार्थक रूप देने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रभारियों के माध्यम से लोगों को पेड़ आसानी से मिल जाएंगे। कुल मिलाकर हरियाली और स्वस्थ वातावरण के लिए वन महकमे ने इस अभियान को प्रारंभ किया है। जिसकी चहूंओर प्रशंसा हो रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 जून। कोरोना लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए संचालित पढ़ई तुंहर द्वार कार्यक्रम के दूसरे वर्ष की शुरूआत के पूर्व छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत समग्र शिक्षा द्वारा 27 जून को आयोजित वेबीनार में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शामिल होकर नवाचारी शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा और शिक्षा पद्धति के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से नियमित कक्षा लेने वाले प्रत्येक जिले से 36-36 शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। मंत्री टेकाम ने कहा कि वेबीनार में नवाचारी शिक्षकों के माध्यम से बच्चों की नियमित पढ़ाई की समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच के अनुसार मोहल्ला क्लास में जाके पढ़बो, तभे नवा छत्तीसगढ़ गढ़बो। यह कार्य सभी नवाचारी शिक्षकों की सक्रियता से ही पूरा होगा।
वेबीनार में 62 हजार से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने 22 नवाचारी शिक्षकों के अनुभव सुनें। जिसमें राजनांदगॉव जिले से एकमात्र शिक्षिका के रूप में मोहला विकासखंड की ज्योति उइके शामिल रही। उल्लेखनीय है कि राजनांदगॉव जिले की नवाचारी शिक्षिका ज्योति उईके द्वारा सौ दिन सौ कहानियॉ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों को युवा क्लब के माध्यम से पुस्तक वितरित कर बच्चों को द्विभाषी कहानियॉ पढऩे, पढक़र अदला-बदली करने एवं पठन कौशल विकास में सहयोग दे रही है।
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष स्थिति बेहतर है। स्कूलों में बच्चों को प्रवेश ऑनलाइन के माध्यम से दिया गया है। प्रवेशित बच्चों के नाम स्कूलवार उपलब्ध है। अब तक 49 लाख बच्चों की ऑनलाइन एंट्री स्कूलवार दर्ज हो चुकी है। इससे स्कूलवार मॉनिटरिंग हो पाएगी। शिक्षक अब एक-एक बच्चे की पढ़ाई का आंकलन कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि एससीईआरटी को निर्देशित किया गया है कि सभी विषयों के लिए आंकलन की प्रणाली विकसित करें। उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तक निगम को निर्देश दिए गए हैं कि 15 जुलाई तक पाठ्य पुस्तकें संकुल स्तर तक पहुंचाए। पुस्तक पहुंचाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
स्कूल शिक्षा सचिव एवं आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि मोहल्ला या पारा कक्षा संचालन के लिए स्थान का चयन कर ऑनलाइन कक्षा को और प्रभावी बनाया जाए। इसके अलावा कक्षा संचालन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाए। प्रत्येक शिक्षक उस कक्षा के कोर्स के अनुसार टाइम टेबल बनाकर अध्यापन कार्य करे।
वेबीनार में एनआईसी संचालक सोम शेखर, सहायक संचालक समग्र शिक्षा डॉ. एम. सुधीश, राज्य साक्षरता मिशन के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रशांत कुमार पांडे, आशीष गौतम, ताराचंद जायसवाल, आशुतोष पांडे, श्री रागिनी भी उपस्थित थे। वेबीनार का संचालन प्रशांत कुमार पांडेय ने किया।
राजनांदगांव, 28 जून। रविवार को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मोतीपुर में टीकाकरण महोत्सव मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रभा रमेश साहू एवं पुष्पलता वैष्णव द्वारा सबकी प्रेरणादायी 78 वर्षीय बुजुर्ग बोधनबाई चंद्रवंशी का शॉल, श्रीफल एवं फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि बुजुर्ग बोधनबाई चंद्रवंशी का कोविड-19 टीका लगाते समय उनकी मुस्कुराती फोटो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सबके लिए प्रेरणादायक होने के कारण सोशल मीडिया में शेयर की गई।