राजनांदगांव

भोथली के गौठान में समूह की महिलाओं से रूबरू हुए कलेक्टर
01-Jul-2021 6:03 PM
भोथली के गौठान में समूह की महिलाओं से रूबरू हुए कलेक्टर

ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जुलाई। 
छुईखदान विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भोथली के गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान में विभिन्न गतिविधियों के जरिये आत्मनिर्भर बन रही है। वहां कि महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट बाड़ी में सब्जी का उत्पादन कर आय प्राप्त कर रही हैं।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा बुधवार को गौठान पहुंचकर महिलाओं तथा ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने समूह की महिलाओं एवं ग्रामवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक कर उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट उत्पाद की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने बताया कि 50 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा चुका है और उसका विक्रय भी किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि सभी किसान वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करें। रासायनिक कम्पोस्ट की अपेक्षा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादित फसल स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि गौठान में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाने कार्य करें। उन्होंने यहां महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों के लिए शेड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शेड निर्माण के साथ ही शौचालय भी बनाए। वहीं शेड के पास में बच्चों के खेलने के लिए स्ट्रक्चर तैयार करें। उन्होंने गौठान में बिजली कनेक्शन लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठान की बाड़ी का भी निरीक्षण किया।  उहोंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका पहली प्राथमिकता है। उन्होंने गांव की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा एवं पोषण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने डॉक्टरों तथा नर्स को मुख्यालय में रहकर कार्य करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरवा कैम्प में टावर लगाया जाएगा। जिससे गांव में नेटवर्क की समस्या दूर होगी।  कलेक्टर ने ग्रामवासियों सेे टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर से बचने टीका एक सुरक्षित उपाय है। टीका लगाने से  संक्रमण से बचा जा सकता है। कलेक्टर ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिलने वाली राशि की जानकारी ली। कलेक्टर को गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने आत्मा योजना के अंतर्गत जैविक पद्धति से उगाई सब्जी भेंट की। कलेक्टर ने समूह को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर एसडीएम छुईखदान निष्ठा पाण्डेय, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, सीईओ जनपद प्रकाश तारम, नायब तहसीलदार नेहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news