राजनांदगांव

प्रकरणों का त्वरित निराकरण करते हुए काम करें- कलेक्टर
01-Jul-2021 5:57 PM
प्रकरणों का त्वरित निराकरण करते हुए काम करें- कलेक्टर

छुईखदान तहसील न्यायालय का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 01 जुलाई। 
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बुधवार को छुईखदान के तहसील न्यायालय का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि कलेक्टर छुईखदान विकासखंड के नक्सल प्रभावित ग्राम साल्हेवारा में रात्रि विश्राम करेंगे और यहां विकास कार्यों का जायजा ले रहे है। कलेक्टर ने न्यायालय में राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते कहा कि नामांतरण, बंटवारा तथा अन्य प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। नामांतरण के समय पक्षकारों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्रकरणों का त्वरित निराकरण करते कार्य करें। तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने बताया कि सभी प्रकरण ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे है। कलेक्टर ने कम्प्यूटर में ऑनलाइन प्रकरणों की जानकारी ली।  उन्होंने उप पंजीयक कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने तहसील स्थित लोक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में प्रतिदिन आने वाले आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न सेवाओं के लिए लगने वाले दर की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जिससे हितग्राहियों को सही जानकारी मिल सके। आय, जाति, निवास, विवाह अनुमति के अलावा अन्य राजस्व से संबंधित सेवा प्रारंभ करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठक के लिए बनाए गए मिटिंग हॉल का निरीक्षण कर सराहना की। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग निर्वाचन तथा अन्य समय में किया जा सकेगा। उन्होंने तहसील कार्यालय में शौचालय बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम छुईखदान निष्ठा पाण्डेय, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, सीईओ जनपद  प्रकाश तारम, नायब तहसीलदार नेहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news