राजनांदगांव

कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर पाटिला को शहर कांग्रेस ने दी बधाई
01-Jul-2021 6:28 PM
कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर पाटिला को शहर कांग्रेस ने दी बधाई

राजनांदगांव, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अंत्याव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष धनेश पाटिला को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ है। केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलते ही श्री पाटिला को बधाई देने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को श्री पाटिला के निवास अनुपम नगर पहुंचकर मुंह मीठा कराकर गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, गोपाल खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, प्रेमचंद बाफना, डॉ. गंभीर कोटडिया, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन,  शहर उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, राजू खान, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, शरद चितलांग्या, हेमू सोनी व अन्य उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news