राजनांदगांव
![दो साल के कार्यकाल पर केक खिलाकर मरकाम को मेहुल ने दी बधाई दो साल के कार्यकाल पर केक खिलाकर मरकाम को मेहुल ने दी बधाई](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1625041993jn__8.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के दो साल के अध्यक्षीय कार्यकाल पूरा होने पर राजनांदगांव के युवा कांग्रेस नेता मेहुल मारू ने राजधानी रायपुर के राजीव भवन में केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया। वहीं सांगठनिक रूप से प्रदेश में ताकत बढऩे का श्रेय देते मारू ने भविष्य में भी कार्यकर्ताओं को सतत मार्गदर्शन देने की मरकाम से गुजारिश की।
प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मरकाम को एक मजबूत सांगठनिक नेता के रूप में पहचान मिली है। लिहाजा समूचे राज्य में उनके दो साल के कार्यकाल को एक जश्न के रूप में मनाया गया। वहीं आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनने का संकल्प भी कार्यकर्ताओं ने लिया है। मारू ने केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया। मरकाम ने भी मारू को भी केक का स्वाद चखाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।