राजनांदगांव

‘पौधा तुंहर दुआर’ योजना से घर में वन महकमा पहुंचाएगा पेड़
29-Jun-2021 5:31 PM
‘पौधा तुंहर दुआर’ योजना से घर  में वन महकमा पहुंचाएगा पेड़

मनरेगा राशि से 8 लाख 40 हजार घरों में पौधों का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जून।
मनरेगा राशि के जरिये वन महकमे ने ‘पौधा तुंहर दुआर’ योजना से अब घरों में पेड़ पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शुभारंभ खुज्जी विधायक छन्नी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू और राजगामी संपदा के सदस्य  व जिला लघुवनोपज सहकारी यूनियन अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल व डीएफओ एस. गुरूनाथन की मौजूदगी में 28 जून से 15 अगस्त तक अभियान के माध्यम से लोगों को घरों तक पेड़ उपलब्ध कराया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि मनरेगा राशि से 8 लाख 40 हजार पौधे नि:शुल्क घरों तक पहुंचाए जाएंगे। इसमें अलग-अलग प्रजातियां के वृक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि फलदार वृक्षों के अलावा दूसरे पौधे भी लोगों को वन महकमा उपलब्ध कराएगा। करीब डेढ़ माह तक इस अभियान को सतत रूप से जारी रखा जाएगा। 15 अगस्त 2021 को अभियान का समापन होगा। इस मुहिम में फोन के जरिये पौधों की डिमांड की जा सकती है। मांग आने के बाद फौरन घरों में पेड़ पहुंचाए जाएंगे। 

बताया जा रहा है कि अभियान को सार्थक रूप देने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रभारियों के माध्यम से लोगों को पेड़ आसानी से मिल जाएंगे। कुल मिलाकर हरियाली और स्वस्थ वातावरण के लिए वन महकमे ने इस अभियान को प्रारंभ किया है। जिसकी चहूंओर प्रशंसा हो रही है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news