राजनांदगांव

कोरोना काल में केंद्र सरकार के बेहतर प्रबंधन व सामूहिक निर्णय से देश को उबारा- साहू
01-Jul-2021 6:27 PM
कोरोना काल में केंद्र सरकार के बेहतर प्रबंधन  व सामूहिक निर्णय से देश को उबारा- साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जुलाई।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा कोविड काल में केंद्र सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्य एवं योजनाओं की जानकारी अंतिम स्तर तक पहुंचाने एवं   टीकाकरण अभियान को और सशक्त बनाने हेतु बुधवार को एक वर्चुअल वेबीनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपना मार्गदर्शन दिया। 

मीडिया सेल के अनुसार सर्वप्रथम वेबीनार में जिला महामंत्री सचिन बघेल ने सभी का स्वागत करते परिचय कराया। तत्पश्चात पूर्व कृषि मंत्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि कोविड वैश्विक महामारी 22 मार्च 2020 के जनता कफ्र्यू से लेकर आज तक जो कार्य केंद्र की मोदी सरकार ने किया है, वह विश्व में अद्वितीय एवं काबिले तारीफ  है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता इस काल में निरंतर सेवा कार्यों में लगे रहे।  मास्क वितरण, सेनिटाईजर वितरण एवं सूखा राशन का वितरण पूरे देश में कार्यकर्ताओं के माध्यम से होता रहा। साथ ही सेवा ही संगठन है का लक्ष्य बनाकर टीकाकरण अभियान को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में भाजपा कार्यकर्ता जागरूकता का अभियान लगातार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कोविड को निरंतर चुनौती दी गई। आज हम पूरे देश में 33 करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं। श्री साहू ने कहा कि पहले हिंदुस्तान में टीकाकरण 30 वर्षों बाद आता था। पहली बार भारत में मात्र 9 माह में टीका बनाकर न केवल लगाना शुरू कर दिया, बल्कि 195 देशों को टीका वितरण नि:शुल्क किया गया। जिससे पूरे विश्व में मोदी की नियत को सराहा गया।अंत में वेबीनार में आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सचिन बघेल ने किया। वेबीनार का सफल संचालन भाजपा नेता सौरभ कोठारी ने किया। 
वेबीनार में संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता जुड़े थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news