सामान्य ज्ञान
मॉल्डोवा का आधिकारिक तौर पर नाम है मोल्दोवा गणराज्य, पूर्वी यूरोप में स्थित एक लैंडलाक देश है, जिसके पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व और दक्षिण में यूक्रेन स्थित है। 27 अगस्त सन 1991 ईसवी मॉल्डोवा देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की। वर्ष 1980 के दशक के अंतिम दिनों में सोवियत संघ के विघटन की प्रक्रिया के आरंभ हो जाने के बाद मालडोवा को रोमानिया का भाग बनाने के कुछ आंदोलन चले। इस देश में जनमत संग्रह भी कराया गया।
पुराने समय में आज का मोल्दोवा दासिया का हिस्सा हुआ करता था, जिसके बाद यह रोमन साम्राज्य के अधीन आ गया। मध्य युग में आज के मोल्दोवा का अधिकांश हिस्सा मोल्दोवा राज्य का हिस्सा हुआ करता था। 1812 में इस राज्य के पूर्वी हिस्से पर रूसी साम्राज्य ने कब्जा कर लिया और नाम रखा गया बेस्साराबिया। 1856 से लेकर 1878 के बीच दक्षिण के दो प्रांत (काउंटी) मोल्दोवा में फिर से मिल गए, जो 1859 में वेलाशिया के साथ मिलकर आधुनिक रोमानिया बनाए थे।
1917 में रूसी साम्राज्य के विघटन के बाद पहले स्वायत्त और बाद में स्वतंत्र मोल्दोवियाई लोकतांत्रिक गणराज्य का गठन किया गया, जो 1918 में वृहदतर रोमानिया के साथ मिल गया। 1940 में बेस्साराबिया पर सोवियत संघ ने कब्जा कर यूक्रेनियाई एसएसआर और नवनिर्मित मोल्दोवियाई एसएसआर में विभक्त कर दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सत्ता परिवर्तन के दौर से लेकर 27 अगस्त 1991 को स्वतंत्र होने तक, यह देश सोवियत संघ का हिस्सा बना रहा। मार्च 1992 में मोल्दोवा संयुक्त राष्ट्र में शामिल किया गया।
सितंबर 1990 में मोल्दोवा के द्नाइस्त्र नदी के पूर्वी तट से लगी संकरे क्षेत्र ट्रांसट्रिया में अलग सरकार का गठन किया गया। 1992 में एक छोटे युद्ध के बाद यह स्वतंत्र राष्ट्र बन गया, हालांकि किसी भी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश इसे मान्यता नहीं दी है। इस देश में संसदीय गणतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राष्ट्र का मुखिया है, और प्रधानमंत्री सरकार के मुखिया हैं। मोल्दोवा संयुक्त राष्ट्र के अलावा, यूरोपीय समिति, डब्ल्यूटीओ, ओएससीई, गुआम, सीआईएस, बीएसईसी और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है।
भास तीसरी शताब्दी में भारत में संस्कृत के प्राचीनतम नाटककार हुए। जिनके संपूर्ण नाटक अआज भी उपलब्ध हैं। 1912 में एक भारतीय विद्वान ने भास के वे 13 नाटक खोजे और प्रकाशित किये जिनकी जानकारी उससे पहले अन्य प्राचीन संस्कृत नाटककारों की रचनाओं के उद्घरणों से मिलती थी।
स्वप्रवासवदत्तम वासवदत्ता का स्वप्र उनकी सर्वश्रेष्ठ कृति है। जिसमें एक राजा का राज्य किसी व्यक्ति द्वारा छीन जाने और दुबारा वापस पाने की कथा हैं। उनके अधिकांश नाटक दो महान प्राचीन महाकाव्यों रामायण और महाभारत से ली गई शौर्य और प्रेम की कहानियों के विलक्षण रूपांतर हैं भास ने परंपरा गत नाट्यशास्त्र से हटकर मंच पर युद्घ तथा हत्या के दृश्य भी दिखाये । पांचवी शताब्दी के महान नाटककार कालिदास की रचनाओं में भास का प्रभाव देखा जा सकता हैं । जिन्होंने भास के साहित्यिक भावो को सचेतन रूप से अपनाया और मांजा।
1. किस ग्रह के चारों ओर स्पष्ट वलय हंै?
(अ) शुक (ब) शनि (स) बुध (द) पृथ्वी
2.पंजाब में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले प्रकाश सिंह बादल किस पार्टी के है?
(अ) कांग्रेस (ब) भारतीय जनता पार्टी (स) शिरोमणी अकाली दल (द) पंजाब पीपुल्स पार्टी
3. मणिपुर चुनाओं में किस पार्टी ने अपनी सरकार बनाई?
(अ) भारतीय जनता पार्टी (ब) मणिपुर स्टेट कांग्रेस (स) कांग्रेस (द) समता पार्टी
4. भारत के पहले मानव रहित अंतरिक्ष मिशन का नाम क्या है?
(अ) आकाश (ब) व्योमेनॉट (स)एस्ट्राशॉट (द) उड़ान
5. संसद में 2012-13 का रेल बजट किसने पेश किया?
(अ) ममता बनर्जी (ब) प्रणब मुखर्जी (स) दिनेश त्रिवेदी (द) जयराम रमेश
6. निम्नलिखित में से किस दिन विश्व अहिंसा दिवस मनाया गया?
(अ) 15वीं अगस्त (ब) 14 वीं नवंबर (स) 19 वीं सितंबर (द) 2 अक्टूबर
7. एजर्ली के कारण कौन सी बीमारी होती है?
(अ) डायबिटीज (ब) हैजा (स) रिंगवर्स (द) अस्थमा
8. केंचुए की कितनी आंखें होती हैं?
(अ) एक (ब) दो (स) बहुत (द) कोई नेत्र नहीं
9. निम्न में से कौन सा जीव बारूदी सुरंगों का पता लगाने में उपयोगी होता है?
(अ) मधुमक्खी (ब) बर्रे (स) तितली (द) पतंगा
10. ऑपरेशन फ्लड का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
(अ) बाढ़ की रोकथाम (ब) दुग्ध आपूर्ति (स) मत्स्य उत्पादन (द) स्वच्छ जलापूर्ति
11. मच्छरों के लारवों को चुन-चुन कर खाने वाली मछली कौन सी है?
(अ) गैम्बूसिया (ब) रोहू (स) क्लेरिअस (द) एक्जोसीटस
12. मत्स्य स्पीशीज वर्ग का प्राणी निम्र में क्या है?
(अ) जैली फिश (ब) स्टार फिश (स) शार्क मछली (द) सिल्वर फिश
13. फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) शैवाल (ब) कवक (स) जीवाणु (द) विषाणु
14. किसी भी प्राकृतिक प्रदेश को प्रवाहित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
(अ) वनस्पति (ब) जलवायु (स) स्थलरूप (द) मिट्टïी
15. मशहूर सांभर झील में नमक मिलता है, क्योंकि?
(अ) यहां चट्टïानी नमक का दृश्यांग है (ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (स) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (द) यहां एक बंद लैगून है
16. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र मानसून द्वारा प्रभावित हो जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग (ब) कैलिफोर्निया का तट (स) चिली (द) गिनी तट
17. किसी स्थान विशेष की जलवायु का निर्धारण किस प्रकार से होता है?
(अ) मौसम से (ब) वहां पर रहने वाले लोगों से (स) पेड़-पौधों से (द) अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से
18. उत्तरप्रदेश का राजकीय पशु निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) शेर (ब) हिरण (स) बारहसिंगा (द) जंगली भैंसा
19. आगरा की स्थापना सुल्तान सिकंदर लोदी ने किस तिथि को की थी?
(अ) 1490 ई. (ब) 1504 ई. (स)1605 ई. (द) 1610 ई.
20. प्राचीन काल में कन्नौज निम्नलिखित में से किस नाम से प्रसिद्घ था?
(अ) काशी (ब) मथुरा (स) कान्यकुब्ज (द) मलीहाबाद
21. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का श्रेय सर ए.ओ. ह्यïूम को जाता है। स्थापना के समय वे क्या थे?
(अ) नेता (ब) समाजसेवी (स) कलेक्टर (द) साहित्यकार
22. प्रकृति में सबसे अधिक पाया जाने वाला कार्बनिक यौगिक है?
(अ) ग्लूकोस (ब) फ्रक्टोज (स) सुक्रोज (द) सेल्यूलोज
23. बीएचसी 10 प्रतिशत का व्यापारिक नाम क्या है?
(अ) कैप्टान (ब) गैमेक्सीन (स) एल्ड्रिन (द) सेरेसान
24. केंद्रीय करों में राज्यों के भाग को निर्धारित करने वाला कौन होता है?
(अ) वित्त आयोग (ब) वित्त मंत्रालय (स) केंद्रीय मंत्रिपरिषद (द) योजना आयोग
25. वृक्ष की आयु वर्षों में निम्न में से किस आधार पर निर्धारित की जाती है?
(अ) इसके भार द्वारा (ब) इसकी ऊंचाई द्वारा (स) इसमें वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर (द) इसकी जड़ों की लंबाई द्वारा
26. घोंसला बनाने वाला एकमात्र सर्प है?
(अ) श्रृंखला पृदाकु (चेन वाइपर) (ब) नाग राज (किंग कोबरा) (स) करैत (द) क्रकच-शल्की पृदाकु (सॉ-स्केल्ड वाइपर)
27. निम्नलिखित में से कौन सा एंजाइम अमाशय में प्रोटीन को पेप्टोन में बदल देता है?
(अ) फाइलम (ब) जाइमेज (स) पेप्सिन (द) इन्वर्टेज
28. विभिन्न जीवों के अंतर्सम्बधों तथा उनके भौतिक पर्यावरण से अंतर्सम्बध के अध्ययन को निम्नमें से कौन सा नाम दिया जाता है?
(अ) ऋतुजैविकी (ब) पारिस्थितिकी (स) जैविकी (द) प्राणिविज्ञान
29. महिला जगत में शिक्षा प्रसार के लिए किसे भारत सरकार ने सन् 1970 में पद्मश्री से अलंकृत किया?
(अ)रितु बेरी (ब)दीपा मेहता (स)गिरजा देवी (द) मिस लूथर
30. श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने पदभार संभाला है?
(अ) भारत के 10 वें राष्टï्रपति के रूप में (ब) भारत के 11 वें राष्टï्रपति के रूप में (स) भारत के 12 वें राष्टï्रपति के रूप में (द) भारत के 13 वें राष्टï्रपति के रूप में
---
सही जवाब- 1.(ब) शनि 2.(स) शिरोमणी अकाली दल, 3.(स) कांग्रेस, 4.(ब) व्योमेनॉट, 5.(स) दिनेश त्रिवेदी, 6.(द) 2 अक्टूबर, 7.(द)अस्थमा, 8.(द) कोई नेत्र नहीं, 9.(द) पतंगा, 10.(ब) दुग्ध आपूर्ति, 11.(अ) गैम्बूसिया, 12.(स)शार्क, 13.(अ) शैवाल, 14.(ब)जलवायु, 15.(ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है, 16.(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग, 17.(द) अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से, 18.(स)बारहसिंगा, 19.(ब) 1504ई., 20.(स) कान्यकुब्ज, 21.(स) कलेक्टर, 22. (द) सेल्यूलोज, 23.(ब) गैमेक्सीन, 24.(अ) वित्त आयोग, 25.(स) इसमें वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर, 26.(ब)नाग राज (किंग कोबरा), 27.(स)पेप्सिन, 28.(ब) पारिस्थितिकी, 29.(द)मिस लूथर, 30.(द) भारत के 14वें राष्टपति।
मेलाकाइट एक प्रकार का उपरत्न हैै जिसे दहाना फरहग भी कहते हैं। यह उपरत्न मुख्यत: हरे रंग में पाया जाता है। इस उपरत्न को काटने के बाद इसमें शैल के समान गोल आकृति दिखाई देती है। यह उपरत्न बहुत ही छोटे क्रिस्टल में पाया जाता है। बड़े आकार में इसके क्रिस्टल कम ही पाए जाते हैं। यह उपरत्न रेशायुक्त तथा अपारदर्शक होता है। इस उपरत्न में हरे रंग में हल्के तथा गहरे रंग की धारियां दिखाई देती हैं। यह धारियां ही इस उपरत्न को एक अलग पहचान देती हंै और इसे एक अद्वित्तीय उपरत्न बनाती है। इसे जब चमकाया जाता है तब यह रेशमी दिखाई देता है। यह बहुत ही नाजुक उपरत्न है इसलिए इसे गर्मी, अम्ल तथा गर्म पानी से दूर ही रखना चाहिए।
यह बहुत ही लोकप्रिय उपरत्न है। इसे इसके हरे रंग के कारण लोकप्रियता हासिल हुई है। इस उपरत्न का यह नाम ग्रीक शब्द मैलो के नाम पर रखा गया है। जिसका अर्थ है - जड़ी-बूटी या औषधि।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपरत्न मानव शरीर के सभी अवरुद्ध चक्रों को खोलने में सहायक होता है और सभी चक्रोंं की ऊर्जा को नियंत्रित रखता है। यह जातक की आध्यात्मिकता तथा तर्कशीलता में वृद्धि करता है। यह सच्चे प्यार को पाने, उसमें संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। यह धारक को स्वयं की भलाई के लिए प्रोत्साहित करता है। यह उपरत्न अच्छे तथा बली भाग्य का सूचक है। यह धारक को समृद्धि प्रदान करता है। यह उपरत्न धारक को सुरक्षा प्रदान करता है। गर्भवती महिलाओं के गर्भ की सुरक्षा करता है और छोटे बच्चों की सुरक्षा करता है। यह बुराई से सुरक्षा करता है। हवाई यात्रा तथा अन्य यात्राओं में यह धारक को सुरक्षित रखता है। यह धारक को भावनात्मक रुप से भी सुरक्षा प्रदान करता है। जो व्यक्ति स्वयं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, उनके लिए यह उपयोगी उपरत्न है।
यह उपरत्न मुख्य रुप से हरे रंग में पाया जाता है। यह गहरे हरे तथा हल्के हरे रंग में पाया जाता है। यह काले रंग में भी पाया जाता है। इस उपरत्न में हल्के तथा गहरे रंग के बैण्ड अथवा धारियां पाई जाती हैं।
यह उपरत्न चिली, अमेरिका, दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिणी आस्ट्रेलिया, कांगों, नामीबिया, रुस, मेक्सिको, इंगलैण्ड, एरीजोना, फांस, साइबेरिया, इजराइल, जाम्बिया, यूरल आदि स्थानों पर पाया जाता है।
धूमकेतु 67 पी जिसे रबर डक कहा जाता है, की खोज वर्ष 1969 में हुई थी। इसका व्यास 3 से 5 किलोमीटर का है। इस धूमकेतु को इसकी कक्षीय अवधि के कारण चुना गया। अगस्त 2015 में धूमकेतु 67पी सूर्य से अपने सबसे निकटतम बिन्दु अपने नेपच्यून से टकरा सकता है औऱ रोसेटा तब अपने सर्वश्रेष्ठ स्थिति में होगा।
योरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का रोसेटा अंतरिक्ष यान 1969 में खोजे गए 67पी नामक धूमकेतु पर पहुंचने वाला पहला अंतरिक्ष यान है। इस धूमकेतु पर पहुंचने के लिए इसने दस वर्ष, पांच महीने और चार दिन की यात्रा की।
इस अवधि में रोसेटा ने 6.4 बिलियन किलोमीटर (पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी के पांच गुना से भी ज्यादा) की दूरी तय की। धूमकेतु के मार्ग पर पहुंचने के लिए इसने मंगल और पृथ्वी दोनों ही ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण का उपयोग किया। रोसेटा धूमकेतु की सतह से मात्र एक सौ किलोमीटर की दूरी पर है। नवंबर 2014 में 100 फिले नामक लैंडर को नीचे कर धूमकेतु 67 पी पर उतरने की कोशिश करेगा और इसकी सतह की प्रकृति और इससे निकलने वाली विभिन्न गैसों की संरचना के अध्ययन की कोशिश करेगा।
रोसेटा मिशन की शुरुआत मार्च 2004 में हुई थी। इसे फ्रेंच गुयाना में कोरू से एरियन 5 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। यह अंतरिक्ष यान करीब 3 हजार किलो का एल्युमीनियम का बक्सा है और यह करीब 100 किलोग्राम वजन वाले फिले को ले जा रहा है। यह मिशन दिसंबर 2015 में समाप्त हो जाएगा।
रोसेटा मिशन रुचि योग्य कार्बनिक यौगिकों की उपस्थिति का पता लगाएगा। वैज्ञानिकों में धीरे-धीरे यह विश्वास बढ़ता जा रहा है कि पृथ्वी पर जीवन के आरंभ में इन धूमकेतुओं ने भूमिका निभाई थी। आरंभिक पृथ्वी से टकराने वाले इन धूमकेतुओं ने ऐसे कार्बनिक पदार्थ पृथ्वी को दिए जिससे यहां पर जीवन की शुरुआत हुई।
मनियारी नदी छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप में प्रवाहित होने वाली नदी है। यह शिवनाथ नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है और यह बिलासपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में लोरमी पठार से निकलती है। इसका उद्गम स्थल मुखण्डा पहाड़ में बेलपान के कुण्ड और लोरमी के पहाड़ी क्षेत्र हैं। छोटी नर्मदा का उद्गम बेलपान इस क्षेत्र का पवित्र स्थल माना जाता है। यह दक्षिण-पूर्वी भाग में बिलासपुर और मुंगेली तहसील की सीमा बनाती हुई आगे बहती है।
मनियारी की तीन सहायक नदियां हैं-आगर, छोटी नर्मदा और घोंघा। मनियारी नदी पर खारंग-मनियारी जलाशय का निर्माण किया गया है। इस जलाशय से मुंगेली तहसील के 42 हजार से भी अधिक हेक्येटर क्षेत्र में सिंचाई का जा रही है। इस नदी की कुल लंबाई 134 किमी है।
बांस का जीवन 1 से 50 वर्ष तक होता है, जब तक कि फूल नहीं खिलते। फूल बहुत ही छोटे, रंगहीन, बिना डंठल के, छोटे छोटे गुच्छों में पाए जाते हैं। सबसे पहले एक फूल में तीन चार, छोटे, सूखे तुष (द्दद्यह्वद्वद्ग) पाए जाते हैं।
साधारणत: बांस तभी फूलता है जब सूखे के कारण खेती मारी जाती है और दुर्भिक्ष या अकाल पड़ता है। शुष्क एवं गरम हवा के कारण पत्तियों के स्थान पर कलियां खिलती हैं। फूल खिलने पर पत्तियां झड़ जाती हैं। बहुत से बांस एक वर्ष में फूलते हैं। ऐसे कुछ बांस नीलगिरि की पहाडिय़ों पर मिलते हैं। भारत में अधिकांश बांस सामूहिक तथा सामयिक रूप से फूलते हैं। इसके बाद ही बांस का जीवन समाप्त हो जाता है। सूखे तने गिरकर रास्ता बंद कर देते हैं। अगले वर्ष वर्षा के बाद बीजों से नई कलमें फूट पड़ती हैं और जंगल फिर हरा हो जाता है। यदि फूल खिलने का समय ज्ञात हो, तो काट छांटकर खिलना रोका जा सकता है। प्रत्येक बांस में 4 से 20 सेर तक जौ या चावल के समान फल लगते हैं। जब भी ये लगते हैं, चावल की अपेक्षा सस्ते बिकते हैं। 1812ई. के उड़ीसा में पड़े अकाल में ये गरीब जनता का आहार तथा जीवन रक्षक रहे।
बांस बीजों से धीरे धीरे उगता है। मिट्टी में आने के प्रथम सप्ताह में ही बीज उगना आरंभ कर देता है। कुछ बांसों में वृक्ष पर दो छोटे छोटे अंकुर निकलते हैं। 10 से 12 वर्षों के बाद काम लायक बांस तैयार होते हैं। भारत में दाब कलम के द्वारा इनकी उपज की जाती है।
देवरत्तम विशुद्ध रूप से लोकनृत्य है, जिसे अब तक तमिलनाडु के मदुराई जिले के कोडानगपट्टी के वीरापंड्या काटाबोम्मन राजवंश के वंशजों द्वारा बचाए रखा गया है। वस्तुत: यह वर्ष में एक बार मंदिर के नजदीक किया जाता था और वह भी केवल उस समाज तक ही सीमित था।
लोक साहित्य के शोध विद्वानों ने यह पाया है कि देवरत्तम पुरातन तमिल राजाओं के प्राचीन मुन्थेर कुरूवाई और पिन्थेर कुरूवाई का मिश्रण है। यह युद्ध भूमि से राजा और उसकी सेना के विजयी होकर लौटने पर रथ के सामने और रथ पर किया जाता था। यहां तक कि कभी-कभी राजा और उसके सेना अधिकारी रथ के मंच पर नृत्य करते थे। सैनिक और नर्तकियां पंक्तियां बनाकर रथ के पीछे नृत्य करते थे।
अब, इस नृत्य में कोई गीत नहीं होते, परन्तु केवल उरूमी मेलम, थप्पू मेलम और कभी-कभी लम्बी बांसुरी के ताल पर नृत्य किया जाता है। इस नृत्य का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति नकली दाढ़ी व सीपियों (शेल्स) से सजा हुआ दांतों जैसा दिखने वाला मुखौटा लगाता है। वह पहले नृत्य करता है और दूसरे उसका अनुसरण करते हैं।
1. मणिपुर की लौह महिला के नाम से विख्यात महिला का मूल नाम क्या है, जो कई वर्षों से लगातार (स्नस्क्क्र ) के खिलाफ हैं, उन्हें हाल ही में जेल से रिहा किया गया है ?
(अ)अरुंधती रॉय (ब)इरोम शर्मिला (स) मैरीकॉम(द) प्रज्ञा शादवी
2. प्रो कबड्डी लीग में पिंक पैंथर टीम निम्नलिखित में से किस शहर से संबंधित है?
(अ)हैदराबाद (ब) मुंबई (स) कोलकाता (द)जयपुर
3. पृथ्वी कितने देशांतरों में बंटी हुई है?
(अ) 180 (ब) 90 (स) 360 (द) 400
4. यदि जून में लंदन में सुबह के 10 बजे हैं, तो भारतीय मानक समय होगा?
(अ) दोपहर 3 बजे (ब) दोपहर 3.30 बजे (स)दोपहर 2 बजे (द) दोपहर 2.30 बजे
5. पृथ्वी के अभ्यतंर में निम्न में से क्या परिवर्तन होता है?
(अ) गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान गिरता है (ब) गहराई बढ़ते जाने के साथ दाब गिरता है (स) गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान बढ़ता है (द) गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान और दाब दोनों गिरते हैं
6. पृथ्वी के परिक्रमण का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम क्या होता है?
(अ) इससे ऋतुओं का परिवर्तन होता है (ब) इससे दिन और रात की अवधि में कमी व वृद्धि होती है (स) इससे वर्ष की अवधि का निर्धारण होता है (द) इससे वर्षा का निर्धारण होता है
7. अलग-अलग ऋतुओं में दिन-समय और रात्रि समय के विस्तार में विभिन्नता किस कारण से होती है?
(अ) पृथ्वी का अपने अक्षर का घूर्णन (ब) पृथ्वी का, सूर्य के चारो ओर दीर्घवृत्तीय राति से परिक्रमण (स) स्थान की अक्षांशीय स्थिति (द) पृथ्वी का नत अक्ष पर परिभ्रमण
8. अपने परिक्रमा पथ में पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य का चक्कर लगती है?
(अ) 200 किमी प्रति सेकंड (ब) 30 किमी प्रति सेकंड (स) 40 किमी प्रति सेकंड (द) 50 किमी प्रति सेकंड
9. निम्नलिखित में से किस एक को फूको प्रयोग प्रमाणित करता है?
(अ) पृथ्वी का परिक्रमण (ब) पृथ्वी का घूर्णन (स) चंद्रमा का घूर्णन (द) चंद्रमा का परिक्रमण
10. निम्नलिखित तत्व समूहों में से कौन सा पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिए मूलत: उत्तरदायी था?
(अ) हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, सोडियम (ब) कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन (स) ऑक्सीजन, कैल्सियम, फॉस्फोरस (द) कार्बन, हाइड्रोजन, पोटैशियम
11. कर्क रेखा निम्नलिखित देशों में किन देशों से होकर गुजरती है?
(अ) भारत और ईरान (ब) ईरान और पाकिस्तान (स) भारत और सऊदी अरब (द) ईरान और इराक
12. ढाका प्राचीन काल में किसके लिए प्रसिद्ध था?
(अ) जूट (ब) चावल (स) मलमल (द) हीरा
13. पेट्रोलियम पदार्थ निम्नलिखित में से कहां से प्राप्त होते हैं?
(अ) ज्वालामुखी चट्टानों से (ब) तलछटीय चट्टानों से (स) कायान्तरित चट्टानों से (द) आग्नेय चट्टानों से
14. बाकू किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) सघन रेल परिवहन जाल (ब) गहन कृषि (स) खनिज तेल (द) विनिर्माण उद्योग
15. विश्व में सेव (्रश्चश्चद्यद्ग) का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) यूएसए (ब) जापान (स) फ्रांस (द) इटली
16. स्वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित पत्तन युग्म है?
(अ) काहिरा एवं सिकंदरिया (ब) काहिरा एवं स्वेज (स) स्वेज एवं पोर्ट सईद (द) काहिरा एवं पोर्ट सईद
17. थ्री गार्जेज डैम किस नदी पर निर्मित है?
(अ) नील (ब) जेम्बेजी (स) नाइजर (द) यांगटीसीक्यांग
18. सबसे उत्तम किस्मत की सागर द्वीपीय कपास किस देश में पैदा होती है?
(अ) मिस्र (ब) बारबाडोस (स) चीन (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
19. यारबा माटे क्या है?
(अ) मैक्सिको में एक खाद्य वस्तु (ब) ब्राजील में एक मवेशी प्रजाति (स) पराग्वे में एक चाय सदृश झाड़ी (द) अर्जेण्टीना में चर्म शोधन हेतु प्रयुक्त एक पेड़
20. वायुयान निर्माण में अग्रणी देश कौन सा है?
(अ) ग्रेट-ब्रिटेन (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) सीआईएस (द) फ्रांस
21. सिएटल नगर में निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्योग है?
(अ) रासायनिक उद्योग (ब) ऑटोमोबाइल उद्योग (स) जहाज निर्माण उद्योग (द) वायुयान निर्माण उद्योग
22. विश्व के दो सबसे छोटे महाद्वीप निम्न में से कौन- कौन से हैं?
(अ) ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका (ब) अंटार्कटिका और यूरोप (स) ऑस्ट्रेलिया और यूरोप (द) ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका
23. विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले दस देशों में, एशिया में कितने हंै?
(अ) तीन (ब) चार (स) पांच (द) छह
24. वेनेजुएला के निम्नलिखित पत्तन नगरों में किस एक को तेल पत्तन के रूप में विकसित किया गया है?
(अ) केराकास (ब) मरकैबो (स) मराके (द) करूपैलो
25. निम्नलिखित में से किसे पूर्व का मोती के नाम से जाना जाता है?
(अ) जापान (ब) हांगकांग (स) श्रीलंका (द) ताइवान
26. अफ्रीका के किस देश की कपास लंबे रेशे की होती है और अंतराष्ट्रीय बाजार में उसकी बड़ी मांग रहती है?
(अ) अल्जीरिया (ब) मिस्र (स) युगाण्डा (द) दक्षिण अफ्रीका
——
सही जवाब- 1.(ब)इरोम शर्मिला, 2.(द)जयपुर, 3.(स) 360, 4.(ब)दोपहर 3.30 बजे, 5.(स)गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान बढ़ता है, 6.(स)इससे वर्ष की अवधि का निर्धारण होता है, 7.(द) पृथ्वी का नत अक्ष पर परिभ्रमण, 8.(स) 40 किमी प्रति सेकंड, 9.(द) चंद्रमा का परिक्रमण, 10.(ब) कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, 11.(स) भारत और सऊदी अरब, 12.(स) मलमल, 13.(ब) तलछटीय चट्टानों से, 14.(स) खनिज तेल, 15.(द) इटली, 16.(स) स्वेज एवं पोर्ट सईद, 17.(द) यांगटीसीक्यांग, 18.(ब) बारबाडोस, 19.(स)पराग्वे में एक चाय सदृश झाड़ी, 20.(ब) संयुक्त राज्य अमेरिका, 21.(द) वायुयान निर्माण उद्योग, 22.(स) ऑस्ट्रेलिया और यूरोप, 23.(द) छह, 24.(ब) मरकैबा, 25.(स) श्रीलंका, 26.(ब)मिस्र
डायोप्साईड उपरत्न पायरोक्सीन समूह का मैग्नेशियम, सिलिकेट खनिज है। यह उपरत्न क्रोमियम युक्त विभिन्न श्रेणियों में पाया जाता है और चमकीले रंग में उपलब्ध यह उपरत्न क्रोम डायोप्साईड कहलाता है। यह उपरत्न दूसरे उपरत्नों की अपेक्षा बहुत ही नरम पदार्थ है। यह उपरत्न पारदर्शी तथा पारभासी दोनों ही प्रकार से पाया जाता है। यह कांच जैसा अथवा देखने में चिकनाईयुक्त होता है। इसमें दोहरा अपवर्तन होता है। अच्छी गुणवत्ता वाले खनिज को उपरत्न के रुप में उपयोग में लाया जाता है। इसे ध्यानपूर्वक तथा बुद्धिमत्ता से तराशने पर यह बहुत ही आकर्षक रत्न बन जाता है। तब यह दिखने में तुरमलीन उपरत्न जैसा दिखाई देता है। यह उपरत्न वायुतत्व है।
क्रोम डायोप्साईड हरे रंग में एक सुंदर और सस्ता उपरत्न है। हरे रंग में पाए जाने वाले सभी उपरत्नों में यह उपरत्न सबसे कम कीमत में पाया जाता है, लेकिन क्रोम डायोप्साईद में कुछ खामियां भी हैं, जैसे यह सामान्यतया छोटे आकार में ही पाया जाता है। बड़े आकार में पाना बहुत ही दुर्लभ बात है। हरे रंग में यह उपरत्न इतने अधिक गहरे रंग में मिलता है कि कई बार यह देखने में कालपन लिए हुए लगता है जबकि वास्तविकता में यह गहरा हरा होता है। इसलिए चमकीले हरे रंग के लिए क्रोम डायोप्साईड ही सबसे उपयुक्त है। यह नरम भी होता है। इसलिए कानों की बालियां या गले का पेन्डेन्ट बनाने के लिए यह उपरत्न उत्तम है। अंगूठी के रुप में इसे पहनने से यह जल्द टूट सकता है। यह पन्ना रत्न की तरह बहुत ही बेहतर गुणवत्ता वाला उपरत्न है।
यह उपरत्न पूरे विश्व में छोटे खनिज रुप में पाया जाता है लेकिन व्यवसायिक तौर पर बाजारों में यह बहुत ही कम उपलब्ध है। यह उपरत्न मुख्य रुप से साइबेरिया में पाया जाता है। साइबेरिया के ठीक उत्तरी धु्रव के ऊपर यकुतिया नामक स्थान है जहां इसकी खानें स्थित हैं। साइबेरिया प्रदेश के उत्तरी भाग में बारह में से नौ महीने कडाक़े की ठण्ड होती है, जिससे इस उपरत्न को खानों से निकालने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए पूरे साल इस उपरत्न के उत्पादन में निरंतरता बनाए रखने में कठिनाई आती है।
नरम होने के कारण इस उपरत्न की देखभाल आवश्यक है। गर्मी के प्रति यह संवेदनशील होता है। यह बहुत ही रचनात्मक उपरत्न है। धारणकर्ता के भीतर यह रचनात्मकता में वृद्धि करता है। यह उपरत्न विश्लेषण तथा तर्क करने के लिए, सहायक के रुप में सिखाने की कोशिश करता है।
यह उपरत्न प्रमुख रुप से साइबेरिया प्रदेश के यकुतिया नामक स्थान पर पाया जाता है। इसके अतिरिक्त यह सोवियत संघ के अन्य देशों में भी पाया जाता है। जापान, जर्मनी, आयरलैण्ड, अमेरिका तथा भारत में भी यह उपरत्न कुछ मात्रा में पाया जाता है। श्रीलंका, ब्राजील, मेडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका, बर्मा, पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान आदि देश डायोप्साईड उपरत्न के लिए महत्वपूर्ण इलाके बनते जा रहे हैं।
पाताल गंगा एक नदी है, जो मुंबई से करीब सत्तर किलोमीटर दूर रायगड़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर हरे-भरे वर्षा वन जैसे अंचल में मिलती है। यह पुणे में सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला से खंडाला से कुछ दूरी पर निकलती है और कोंकण अंचल में अरब सागर के धरमतर खाड़ी में अवरा गांव के पास समुद्र में समा जाती है। करीब तीन दशक पहले तक यह नदी इस अंचल के मछुआरों के लिए वरदान बनी हुई थी, पर अब अभिशाप बन गई है। अब उन्हें मछली पकडऩे के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है और उनकी खेती भी चौपट हो गई है।
इसकी वजह है सत्तर के दशक में इस नदी के उद्गम स्थल पर ही कई रासायनिक और दवा बनाने वाले कारखानों का शुरू होना। पाताल गंगा को बचाने के लिए नब्बे के दशक से ही आंदोलन चल रहा है और इसके दबाव में कुछ ठोस कदम भी सरकार ने उठाए हैं। पाताल गंगा प्रदूषण निर्मूलन कृति समिति बनाई गई और महाराष्ट्र की प्रमुख समाजसेवी मंगला बेन पारिख ने इसका नेतृत्व किया। कुछ समय पहले उनका निधन हो गया और अब संतोष ठाकुर इस आंदोलन को संभाल रहे हैं।
कामत पर्वत, भारत के गढ़वाल क्षेत्र में नंदा देवी पर्वत के बाद सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। तह 7816 मीटर (25 हजार 643 फीट) ऊंचा है। यह उत्तराखंड राज्य के चमोली जिला में तिब्बत की सीमा के निकट स्थित है। यह भारत में तीसरा सबसे ऊंचा शिखर है (हालांकि भारत के अनुसार इसका दर्जा बहुत ऊंचा है, जो कि पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित हिमालय की बहुत सी चोटियों के बाद आता है)।
विश्व में इसका 29वां स्थान है। कामत शिखर को ज़ांस्कर शृंखला का भाग (और सबसे ऊंचा शिखर) माना जाता है। यह हिमालय की मुख्य शृंखला के उत्तर में सुरु नदी एवं ऊपरी करनाली नदी के बीच स्थित है। देखने में यह एक विशाल पिरामिड जैसा दिखाई देता है, जिसके चपटे शिखर पर दो चोटियां हैं।
त्रिशूल हिमालय की तीन चोटियों के समूह का नाम है, जो पश्चिमी कुमाऊं में स्थित हैं। यह उत्तराखंड राज्य के मध्य में बागेश्वर जिला के निकट हैं। ये नंदा देवी पर्वत से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम दिशा में 15 कि.मी. (9 मील) दूर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान को घेरते हुए शिखरों के समूह का दक्षिण-पूर्वी भाग हैं। इन तीन शिखरों के कारण ही इनका नाम हिन्दू भगवान शिव के अस्त्र त्रिशूल का नाम दिया गया है। मुख्य शिखर त्रिशूल-1 की ऊंचाई 7000 मीटर (22970 फीट) है। यह शिखर 7000 मी. से ऊंची पहली चोटी है, जिस पर (1907 में) चढ़ाई की गई थी।
तीन शिखरों के नाम क्रमश: त्रिशूल 1, त्रिशूल 2 एवं त्रिशूल 3 हैं। मुख्य पुंजक एक उत्तर-दक्षिण रिज है, जिसमें त्रिशूल-1 उत्तरी छोर व त्रिशूल-3 दक्षिणी छोर पर हैं। त्रिशूल का सर्वोत्तम दृश्य बेदिनी बुग्याल एवं कौसानी से दिखाई देता है। इससे कुछ ही किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में नंदा घंटी, एवं एकदम दक्षिण-पूर्व में मृगथनी शिखर हैं।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय या बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय एक्ट, एक्ट क्रमांक 16 सन् 1915) महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा सन् 1916 में वसंत पंचमी के पुनीत दिवस पर की गई थी। इस विश्वविद्यालय के मूल में डॉक्टर एनी बेसेन्ट द्वारा स्थापित और संचालित सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज प्रमुख था।
वर्तमान में इस विश्वविद्यालय के दो परिसर है। मुख्य परिसर (1300 एकड़) वाराणसी में स्थित है। मुख्य परिसर में 3 संस्थान, 14 संकाय और 124 विभाग है। विश्वविद्यालय का दूसरा परिसर मिर्जापुर जनपद में बरकछा नामक जगह (2700 एकड़) पर स्थित है।
1. पृथ्वी के भूपृष्ठ में सर्वाधिक प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाला तत्व कौन सा है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) गंधक (स) सिलिकॉन (द) कार्बन
2. ग्रीनविच किस देश में है?
(अ) यूएसए (ब) यूके (स) हॉलैण्ड (द) भारत
3. जनसंख्या वृद्धि का सर्वाधिक प्रतिशत जिस महाद्वीप के देशों में देखा गया है, वह है?
(अ) अफ्रीका (ब) एशिया (स) लैटिन अमेरिका (द) ओशीनिया
4. विश्व का 90 प्रतिशत से अधिक जीवभार कहां है?
(अ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में (ब) अलवणजलीय आद्र्र भूमि में (स) उपरिमृदा में (द) महासागरों में
5. प्लावी बर्फ बनने का मुख्य क्षेत्र कहां पाया जाता है?
(अ) ग्रीनलैण्ड के पश्चिमी तट में (ब) जापान के पूर्वी तट में (स) साइबेरिया के उत्तरी तट में (द) अफ्रीका के पश्चिमी तट में
6. भारत के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगे समुद्र तट की लंबाई लगभग कितनी है?
(अ)5700 किमी (ब)5900 किमी (स)6100 किमी(द)6300 किमी
7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(अ) लैटेराइट मिट्टी में सिलिका की अधिकता होती है (ब) सूख जाने पर यह मिट्टी ईंट की भांति कठोर हो जाती है (स) इस मिट्टी में लोहा एवं एल्युमीनियम की अधिकता होती है (द) इस मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती है
8. भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत की लगभग कितनी प्रतिशत भूमि मृदा अपरदन की समस्या से प्रभावित है?
(अ)30 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 50 प्रतिशत (द) 60 प्रतिशत
9. धान की खेती के लिए अति उपजाऊ भूमि कौन सी मानी जाती है?
(अ) बलुई (ब) दोमट (स) काली (द) जलोढ़
10. लैटेराइट मिट्टी का प्राधान्य है?
(अ) मालाबार तटीय प्रदेश में (ब) कोरोमण्डल तटीय प्रदेश में (स) बुंदेलखंड में (द) बघेलखंड में
11. भारत की विदेशी मुद्रा का सर्वाधिक भाग निम्नलिखित में से किस में खर्च होता है?
(अ) खाद्यान्नों के आयात पर (ब) लौह इस्पात के आयात पर (स) पेट्रोलियम के आयात पर (द) तकनीकी ज्ञान के आयात पर
12. काली मुद्रा की सबसे मान्य परिभाषा क्या है?
(अ) यह गैर कानूनी आय है (ब) यह बिना बताई गई एवं छिपाई गई आय है (स) यह ऐसी आय है, जिसका औचित्य नहीं है (द) यह वह आय है, जिस पर कर अपवंचन नहीं हुआ है
13. आईडीबीआई (भारतीय औद्योगिक विकास बैंक) कब संस्थापित हुआ?
(अ) 1981 (ब) 1972 (स) 1964 (द) 1952
14. सुविधा सावधिक जमा योजना का प्रारंभ निम्नलिखित में से किस बैंक के द्वारा किया गया था?
(अ) आईडीबीआई (ब) आईसीआईसीआई (स) एसबीआई (द) सिटी बैंक
15. बैंक दर में परिवर्तन से प्रभावित होता है?
(अ) ब्याज की बाजार दर (ब) कनिवेश के लिए चुनिंदा उद्योग (स) ऋण देने वाले बैंक (द) नकदी आरक्षण अनुपात
16. विशेष आहरण अधिकार (स्ष्ठक्रह्य) किससे संबंधित है?
(अ) विश्व बैंक (ब) भारतीय रिजर्व बैंक (स) विश्व व्यापार संगठन (द) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
17. निम्नलिखित में से किस एकांश को राष्ट्रीय आय खाता में सम्मिलित किया जाता है?
(अ) गृहणियों की सेवा (ब) तस्करों की आमदनी (स) साधुओं की सेवा (द) रात के पहरेदार की सेवा
18. भारत में निम्नलिखित में से किस वर्ष में मुद्रा के लिए दाशमिक प्रणाली अपनाई गई?
(अ) 1955 (ब) 1957 (स) 1960 (द)1956
19. तारापोर समिति निम्नलिखित में से किस एक के संबंधित थी?
(अ) विशेष आर्थिक क्षेत्र (ब) पूर्ण पूंजी लेखा सम्परिवर्तनीयता (स) विदेशी मुद्रा भंडार (द) भारतीय अर्थव्यवस्था पर तेल की कीमतों का प्रभाव
20. बीट-कोईन (क्चद्बह्ल-ष्टशद्बठ्ठ) पैसा पद्धति के जन्मदाता निम्नलिखित में से कौन हंै?
(अ) लीज पेज (ब) बिल गेट्स (स) सतोशी नकामोती (द) सचिन बंसल
21. निम्न में से किस बैंक ने कनेक्ट कार्ड जारी किया है?
(अ) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (ब) एचडीएफसी बैंक (स) इंडियन ओवरसीस बैंक (द) आईसीआईसी बैंक
22. सर्वप्रथम पृथ्वी की त्रिज्या मापने वाला विद्वान कौन था?
(अ) टॉलेमी (ब) कॉपरनिकस (स) इरैटोस्थनीज (द) गैलीलियो
23. पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास उसके विषुवतीय व्यास से लगभग कितना कम है?
(अ) 25 किमी (ब) 43 किमी (स) 80 किमी (द) 30 किमी
24. निम्नलिखित में से किस एक प्रकार की तरंगों का प्रयोग रात्रि दृष्टिï उपकरण में किया जाता है?
(अ) रेडियो तरंग (ब) सूक्ष्म तरंग (स) अवरक्त तरंग (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
25. निम्नलिखित में से किस एक को विस्फोटक की तरह से प्रयोग किया जाता है?
(अ) फॉस्फोरस ट्राइक्लोराइड (ब) मरक्यूरिक ऑक्साइड (स) ग्रेफाइट (द) नाइट्रोग्लिसरीन
26. शांत समुद्र और तूफानों का महासागर निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(अ) चंद्रमा (ब) वरूण (स) बृहस्पति (द) शनि
———
सही जवाब- 1.(अ) ऑक्सीजन, 2.(ब) यूके, 3.(ब) एशिया, 4.(द)महासागरों में, 5.(अ) ग्रीनलैण्ड के पश्चिमी तट में, 6.(स) 6100 किमी, 7.(अ) लैटेराइट मिट्टी में सिलिका की अधिकता होती है, 8.(द) 60 प्रतिशत, 9.(ब)दोमट, 10.(अ) मालाबार तटीय प्रदेश में, 11.(स) पेट्रोलियम के आयात पर, 12.(द) यह वह आय है, जिस पर कर अपवंचन नहीं हुआ है, 13.(स)1964, 14.(अ) आईडीबीआई, 15.(अ) ब्याज की बाजार दर, 16.(द)अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, 17.(द) रात के पहरेदार की सेवा, 18.(ब)1957, 19.(ब)पूर्ण पूंजी लेखा सम्परिवर्तनीयता, 20.(स) सतोशी नकामोती, 21.(स) इंडियन ओवरसीस बैंक, 22.(स) इरैटोस्थनीज, 23.(ब)43 किमी, 24.(स)अवरक्त तरंग, 25.(द)नाइट्रोग्लिसरीन, 26.(अ) चंद्रमा।
20 अगस्त 1977 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा था। धरती के सौर मंडल के बारे में शोध करने और तारों के बीच की जगह को जांचने के लिए यह स्पेस इंजिन भेजा गया था। वैसे तो इसे वॉयेजर वन से भी पहले लॉन्च किया गया था, लेकिन वन अंतरिक्ष यान तेज निकला और इसने दो को पीछे छोड़ दिया।
722 किलोग्राम का यह अंतरिक्ष यान सौर मंडल की सीमा ढूंढने में लगा है। यह इकलौता ऐसा यान है जो धरती के सौर मंडल के सबसे दूर के ग्रहों, यूरेनस और नैप्चून तक गया।
इसने बृहस्पति और शनि ग्रह की भी तस्वीरें धरती पर भेजीं। जुपिटर ग्रह के सबसे नजदीक ये यान 9 जुलाई 1979 के दिन था। इसने बृहस्पति को घेरने वाले चक्रों का पता लगाया था और इसके चांद आयो पर फटने वाले ज्वालामुखी का भी पता लगाया था।
यूसैन बोल्ट दुनिया के सबसे तेज तर्रार धावक हैं। 100 और 200 मीटर की दौड़ में ओलंपिक और विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले स्टार एथलीट ये रिकॉर्ड उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में बनाए थे।
बोल्ट ने बीजिंग में ही साथियों के साथ 400 मीटर रिले में भी रिकॉर्ड स्थापित किया। 2012 लंदन ओलंपिक में भी उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दोनों ही रेसें जीतीं और लगातार दो ओलंपिक खेलों (2008 और 2012) में ऐसी दोहरी जीत हासिल करने वाले वह पहले धावक बन गए। युसैन बोल्ट की रफ्तार के लिए उनके चाहने वाले उन्हें लाइटनिंग बेल्ट भी कहते हैं।
अब तक उनकी झोली में 6 ओलंपिक स्वर्ण पदक हैं। बोल्ट के मन में 2016 में रियो दे जनेरो के ओलंपिक खेलों के बाद अपना कॅरिअर समाप्त करने से पहले कुछ और ओलंपिक पदक जीतने की चाह है। छोटी दूरी की रेस में नया रिकॉर्ड बनाकर तहलका मचाने वाले बोल्ट वर्ष 2013 में मांशपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे हैं। यूसैन बोल्ट का जन्म 21 अगस्त 1986 में जमैका में हुआ था।
मच्छर एक हानिकारक कीट है। यह संसार के प्राय सभी भागों में पाया जाता है। यह विभिन्न प्रकार के रोगों के जीवाणुओं को वहन करता है। मच्छर गड्ढ़े, तालाबों, नहरों तथा स्थिर जल के जलाशयों के निकट अंधेरी और नम जगहों पर रहता है। मच्छर एकलिंगी जन्तु हैं यानी नर और मादा मच्छर का शरीर अलग-अलग होते हैं। सिर्फ मादा मच्छर ही मनुष्य या अन्य जन्तुओं के रक्त चूसती है, जबकि नर मच्छर पेड़-पौधों का रस चूसते हैं।
मलेरिया सहित कई बीमारियों का कारण बनने वाले मच्छर की मनुष्य से पुरानी शत्रुता है। अभी हाल ही में एशिया के कई देशों में डेंगू बुख़ार भय का प्रतीक बन गया। मच्छर देखने में जितना छोटा है पर उतना ही ख़तरनाक होता है। दुनिया का कोई भी देश या क्षेत्र नहीं है जहां पर हवा में भिनभिनाता नन्हा जीव अपने मौजूद होने का आभास न दिलाता हो। एक शोध के अनुसार पूरी दुनिया में 30 हज़ार से अधिक प्रकार के मच्छर पाए जाते हैं और कई प्रकार के मच्छर मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होते किन्तु दो से तीन प्रकार के मच्छर मनुष्य के लिए समस्या बने हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मच्छर से घबराने के बजाए सावधानी बरत कर इससे फैलने वाली बीमारी से बचा जा सकता है।
देखने अथवा सूंघने की शक्ति न होने के बाद भी मच्छर किसी स्थान पर मानव की उपस्थिति का पता कैसे लगा लेते हैं, यह प्रश्न अभी तक रहस्य बना हुआ था। वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब काफी समय से तलाश कर रहे थे।
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मच्छरों के उन जीन्स का पता लगा लिया है जो मानव रक्त के प्यासे मच्छरों को मानव गंध के जरिए अपने शिकार तक पहुंचाते हैं। नैशविले स्थित वैंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के कुछ शोधकर्ताओं ने मलेरिया फैलाने वाले एनाफिलिस मच्छरों के कुल में पाए जाने वाले चार ऐसे जींस की पहचान की है जो इन मच्छरों को मानव की उपस्थिति का अहसास कराते हैं। इन जीन्स का पता चलने के बाद अब वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे मच्छरों को वाकई में दूर भगाने वाले उत्पाद बना सकेंगे।
कार्बन आवर्त सारणी का एक रासायनिक तत्व है जिसका चिह्न ष् एवं आण्विक चिह्नक 6,मात्रा संख्या 12 एवं परमाणु भार 12.000 है। यह सभी कार्बनिक जैव रूपों में पाया जाता है और कार्बनिक रासायनिकी का आधार है। इस अधातु की स्वयं से तथा अन्य तत्वों से बन्ध बनाने की क्षमता के कारण यह लगभग 1 करोड़ से अधिक ज्ञात यौगिक बनाता है।
कार्बन के समस्थानिकों के अनुपात को मापकर प्राचीन तथा पुरातात्विक अवशेषों की आयु मापी जाती है। कार्बन के परमाणुओं में कैटिनेशन नामक एक विशेष गुण पाया जाता है जिसके कारण कार्बन के बहुत से परमाणु आपस में संयोग करके एक लम्बी शृंखला का निर्माण कर लेते हैं। इसके इस गुण के कारण पृथ्वी पर कार्बनिक पदार्थों की संख्या सबसे अधिक है। यह मुक्त एवं संयुक्त दोनों ही अवस्थाओं में पाया जाता है। इसके विविध गुणों वाले कई बहुरूप हैं जिनमें हीरा, ग्रेफाइट काजल, कोयला प्रमुख हैं।
चेन्नई, पूर्व नाम मद्रास, भारत में बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित तमिलनाडु की राजधानी, भारत का पांचवां बड़ा नगर तथा तीसरा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यह शहर अपनी संस्कृति एवं परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। ब्रिटिश लोगों ने 17वीं शताब्दी में एक छोटी-सी बस्ती मद्रासपट्ट्नम का विस्तार करके इस शहर का निर्माण किया था। उन्होंने इसे एक प्रधान शहर एवं नौसैनिक अड्डे के रूप में विकसित किया। बीसवीं शताब्दी तक यह मद्रास प्रेसिडेंसी की राजधानी एवं एक प्रमुख प्रशासनिक केन्द्र बन चुका था।
चेन्नई में ऑटोमोबाइल, प्रौद्योगिकी, हार्डवेयर उत्पादन और स्वास्थ्य सम्बंधी उद्योग हैं। यह नगर सॉफ्टवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी सम्बंधी उत्पादों में भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक शहर है। चेन्नई एवं इसके उपनगरीय क्षेत्र में ऑटोमोबाइल उद्योग विकसित है। चेन्नई मंडल तमिलनाडु के जीडीपी का 39 प्रतिशत का और देश के ऑटोमोटिव निर्यात में 60 प्रतिशत का भागीदार है। इसी कारण इसे दक्षिण एशिया का डेट्रॉएट भी कहा जाता है।
चेन्नई में रंगशाला संस्कृति भी अच्छे स्तर पर है और यह भरतनाट्यम का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। यहां का तमिल चलचित्र उद्योग, जिसे कॉलीवुड भी कहते हैं, भारत का द्वितीय सबसे बड़ा फिल्म उद्योग केन्द्र है।
दक्षिण भारत के शहर मद्रास से ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने विस्तार की नींव रखी थी।
ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से पहले मद्रास महत्वपूर्ण राजवंशों पल्लव, चोल, पांड्य और विजयनगर की प्रशासनिक, सैनिक और आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र हुआ करता था। 22 अगस्त 1639 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने विजयनगर के राजा पेडा वेंकट राय से कोरोमंडल तट चंद्रगिरी में कुछ जमीन खरीदी। वेंकट राय ने अंग्रेजी व्यापारियों को यहां एक फैक्ट्री और गोदाम बनाने की अनुमति दी थी। एक साल बाद ब्रिटिश व्यापारियों ने यहां सेंट जॉर्ज किला बनवाया जो औपनिवेशिक गतिविधियों का गढ़ बना।
1746 में मद्रास और सेंट जॉर्ज के किले पर फ्रांसीसी फौजों ने अपना कब्जा जमा लिया जिसे बाद में ब्रितानी कंपनी ने 1749 में एक्स ला शापेल सन्धि के तहत हासिल कर लिया। अगले तीस सालों में ब्रिटिशों को और भी हमलों से जूझना पड़ा जिसमें मैसूर के राजा हैदर अली से भी अपने इलाके को बचाना शामिल था। अठारहवीं सदी के अंत तक ब्रिटिशों ने सेंट जॉर्ज और आसपास के इलाके का विस्तार कर लगभग पूरे आधुनिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक को अपने अधीन कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने मद्रास प्रेसिडेंसी की स्थापना की और मद्रास को यहां की राजधानी घोषित किया। भारत में ब्रिटिशकाल के दौरान मद्रास एक आधुनिक शहर और महत्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में विकसित हुआ।
मद्रास का आधुनिक नाम चेन्नई यहां के एक प्रमुख गांव चेन्नापट्टनम पर आधारित है। माना जाता है कि सेंट जॉर्ज किला मद्रासपट्टनम के पास होने के कारण अग्रेजों ने इसे मद्रास नाम दिया था। वर्ष 1996 में राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदल कर चेन्नई कर दिया।
1. दसवीं पंचवर्षीय योजना में कितनी वार्षिक आर्थिक विकास दर का प्रस्ताव किया गया?
(अ) 8 प्रतिशत (ब)8.5 प्रतिशत (स)9 प्रतिशत (द) 9.5 प्रतिशत
2. किसी पौधे की जड़ों की वृद्घि में कौन सा पोषक तत्व सहायक होता है?
(अ)नाइट्रोजन (ब)पोटाश (स)फॉस्फोरस (द)इनमें से कोई नहीं
3. केंद्र तथा राज्यों के मध्य कर प्राप्तियों के पुन: वितरण पर सुझाव देना किसका कर्तव्य है?
(अ) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का (ब) भारतीय संसद का (स) वित्त आयोग का (द) योजना आयोग का
4. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारतीय प्रशासन के पदों को उनके पदसोपानी अनुक्रम में सही ढंग से प्रस्तुत करता है?
(अ)सचिव, अतिरिक्त सचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव (ब) सचिव, अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, उपसचिव (स) सचिव, उपसचिव, संयुक्त सचिव, अतिरिक्त सचिव (द) सचिव, संयुक्त सचिव, उपसचिव
5. संगठन का शास्त्रीय सिद्घांत निम्नलिखित में से किसको महत्व देता है?
(अ) मानवीय व्यवहार का अध्ययन (ब) संगठन का वैज्ञानिक रूप (स) संगठन में संरचना का पुनप्र्रारूपण (द) नौकरशाही की तार्किकता
6. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
(अ)लॉर्ड रिपन (ब) लॉर्ड चेम्सफोर्ड (स) लॉर्ड कर्जन (द) इनमें से कोई नहीं
7. राज्यपाल किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
(अ)प्रधानमंत्री (ब) राष्ट्रपति (स)विधानसभा (द) मुख्यमंत्री
8. राज्यपाल को शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राष्टï्रपति (ब)भारत के मुख्य न्यायाधीश (स) संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (द) मुख्यमंत्री
9. भारतीय संविधान में कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का निम्र में से क्या अभिप्राय है?
(अ) संसद को कानून बनाने का अधिकार नहीं है (ब) कश्मीर का अलग संविधान है (स) केवल राष्टï्रपति अधिनियम बना सकता है (द) केवल विधानसभा को कानून बनाने का अधिकार है
10. देश में गरीबी हटाओ नारे के अंतर्गत बीस सूत्रीय कार्यक्रम किस वर्ष से चलाया जा रहा है?
(अ) वर्ष 1973 (ब)वर्ष 1974 (स) वर्ष 1975 (द) वर्ष 1976
11. सूखे की संभावना वाले क्षेत्रों में सूखा आशंकित क्षेत्र कार्यक्रम (डीपीएपी)किस वर्ष से चलाया जा रहा है?
(अ) वर्ष 1956 (ब) वर्ष 1960 (स) वर्ष 1973 (द)वर्ष 1980
12. तरबूज, खरबूज, ककड़ी और तरकारियों की फसल निम्नलिखित में से क्या कहलाती हैं?
(अ) जायद की फसल (ब) रबी की फसल (स) खरीफ की फसल (द) इनमें से कोई नहीं
13. प्रमुख कृषि उपजों के न्यूनतम मूल्य की घोषणा किसके द्वारा की जाती है?
(अ) केंद्र सरकार (ब) राज्य सरकार (स) राष्टï्रपति (द)ट्राइफेड द्वारा
14. कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा के लिए चुनावों में सर्वाधिक स्थान किसने प्राप्त किए, जब भारत के प्रधानमंत्री थे?
(अ) जवाहर लाल नेहरू (ब) इंदिरा गांधी (स) राजीव गांधी (द) नरसिम्हराव
15. संयुक्त राज्य अमेरिका की संघ व्यवस्था में किसी राज्य के अंतर्गत एक नए राज्य का निर्माण किया जा सकता है?
(अ) कांग्रेस के दोनों सदनों द्वारा (ब) सिनेट द्वारा (स) संबंधित राज्य की सहमति से कांग्रेस द्वारा (द) राष्टï्रपति द्वारा
16. भारत के उच्चतम न्यायालय ने संविधान के बुनियादी ढांचे का सिद्घांत दिया?
(अ) शंकरी प्रासद के मामले में (ब) सज्जन सिंह के मामले में (स) गोलकनाथ के मामले में (द) केशवानंद भारती के मामले में
17. इलेक्ट्रॉनिक शासन प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) बिहार
18. डॉट मैट्रिक्स किस उपकरण की किस्म है?
(अ) स्कैनर (ब) प्रिंटर (स) की-बोर्ड (द) माउस
19. कर्नाटक संगीत का पितामह किसे कहा जाता है?
(अ)त्यागराज (ब)पुरंदर दास (स) स्वाति तिरूपाल (द) मुत्तुस्वामी दीक्षितर
20. निम्नलिखित में से कौन सा वाद्ययंत्र बिना तार का है?
(अ) गिटार (ब) सितार (स) ट्रम्पेट (द) वायलिन
21. सट्टक, निम्र में से क्या है?
(अ) एक प्रकार का छंद (ब) एक प्रकार की युद्घ शैली (स) एक प्रकार का नाटक (द) एक प्रकार का गीत
22. कस्तूरी कुंडल बसै, आत्मकथा किसकी है?
(अ) शीला झुनझुनवाला की (ब) मैत्रेयी पुष्पा की (स) कुसुम अंचल की (द) गोपाल प्रसाद व्यास की
23. भारत में प्रति एकड़ कृषि उपज बहुत कम है, इसका कारण क्या है?
(अ) ग्रीष्मकाल बहुत गर्म होता है (ब) मिट्टïी की उर्वरा शक्ति कम है (स) कृषक गरीब व अशिक्षित हैं, अत: आधुनिक कृषि प्रकारों का प्रयोग नहीं कर पाते (द) रात्रि में पाला निर्माण की दशाओं का बनना
24. भारत में बागीचों का नगर किसे कहा जाता है?
(अ) कोलकाता (ब) बंगलौर (स) जयपुर (द) उदयपुर
25. धान के लिए सर्वाधिक उपजाऊ भूमि कौन सी होती है?
(अ) दोमट (ब) काली (स) बलुई (द) जलोढ़
26. चरणदास चोर, किसकी नाट्यकृति है?
(अ) मुद्राराक्षस (ब) बलराज पंडित (स) हबीब तनवीर (द) नाग बोडस
---
सही जवाब- 1.(अ) 8 प्रतिशत, 2. (स) फॉस्फोरस, 3.(स) वित्त आयोग का, 4.(ब)सचिव, अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, उपसचिव, 5.(स) संगठन में संरचना का पुनप्र्रारूपण, 6.(द) इनमें से कोई नहीं, 7.(ब) राष्ट्रपति, 8.(स) संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, 9.(ब) कश्मीर का अलग संविधान है, 10. (स) वर्ष 1975, 11.(स) वर्ष 1973, 12.(अ) जायद की फसल, 13.(अ)केंद्र सरकार,14.(स) राजीव गांधी, 15.(स) संबंधित राज्य की सहमति से कांग्रेस द्वारा, 16.(द) केशवानंद भारती के मामले में, 17.(अ)आंध्र प्रदेश, 18.(ब) प्रिंटर, 19.(ब)पुरंदर दास, 20.(स)ट्रम्पेट, 21.(स)एक प्रकार का नाटक, 22.(ब) मैत्रेयी पुष्पा की, 23.(स) कृषक गरीब व अशिक्षित हैं, अत: आधुनिक कृषि प्रकारों का प्रयोग नहीं कर पाते, 24. (ब)बंगलौर, 25.(अ) दोमट, 26.(स) हबीब तनवीर,
1. रेड क्वायर क्षेत्र कहां स्थित है?
(अ) कश्मीर (ब) मास्को (स) चीन (द) न्यूयॉक
2. पंजशीर घाटी कहां स्थित है?
(अ) लेबनान (ब) अफगानिस्तान (स) भारत (द) दक्षिण कोरिया
3. यलोस्टोन नेशनल पार्क कहां स्थित है?
(अ) कनाडा (ब) कम्बोडिया (स) कीनिया (द) यूएसए
4. एक मनुष्य का तापक्रम 60 अंश सेंटीग्रेट है, तो उसका तापक्रम फारेनहाइट में क्या होगा?
(अ) 140 अंश फारेनहाइट (ब) 120अंश फारेनहाइट (स) 130अंश फारेनहाइट (द) 98अंश फारेनहाइट
5. किसी मनुष्य के शरीर का तापक्रम होता है?
(अ) 98 अंश फारेनहाइट (ब) 98 अंश सेंटीग्रेट (स) 68 अंश फारेनहाइट (द) 66अंश फारेनहाइट
6. कपास की फसल पकने की अवस्था में वर्षा होने से क्या होता है?
(अ) रेशे के गुणों में वृद्धि होती है (ब) कपास के अच्छे गुण नष्ट हो जाते हैं (स) ओटाई की प्रतिशत मात्रा बढ़ती है (द) उपज में वृद्धि होती है
7. कपास में म्लानि रोग (ङ्खद्बद्यह्ल) का क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) गूलर समय से पहले निकल जाते हैं (ब) जड़ें सड़ जाती हैं (स) पौधे मुरझा जाते हैं (द) पत्तियों पर लाल या हल्के रंग के धब्बे पड़ जाते हैं
8. उड़द की जायद फसल बोने का समय क्या है?
(अ) 10 फरवरी से 15 मार्च (ब) 15 मार्च से 10 अप्रैल (स) 15 अप्रैल से 20 मई (द) 20 मई से 30 जून
9. पछुवा हवा चलने से फूल और फलियां बनते समय मूंग की फसल पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) फूल मर जाता है (ब) दाने सडऩे लगते हैं (स) फूल कम बनते हैं (द) फूल और फलियां अधिक बनती हैं
10. लवणीय और क्षारीय भूमि किस प्रदेश में सर्वाधिक हैं?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) गुजरात
11. नवीन लोक प्रशासन धारणा का उद्भव संबंधित है?
(अ) अमेरिकन लोक प्रशासन सोसायटी से (ब) मिनोबु्रक सम्मेलन से (स) हॉथोर्न प्रयोगों से (द) तुलनात्मक प्रशासन समूह से
12. निम्नलिखित में से किसने कहा कि पदसोपान में प्रत्येक कर्मचारी में अपनी अक्षमता के स्तर तक उठने की प्रवृत्ति होती है?
(अ) पीटर ड्रकर (ब) कार्ल माक्र्स (स) मैक्स वेबर (द) लॉरेन्स जे. पीटर
13. निम्नलिखित पादपों पोषकों में कौन रोग और कीटपीडक़ों के प्रति प्रतिरोध बढ़ाने में उपयोगी है?
(अ) कैल्शियम (ब) फॉस्फोरस (स) नाइट्रोजन (द)पोटैशियम
14. मैदानी क्षेत्रों में चुकंदर की खेती की जाती है?
(अ) खरीफ के दौरान (ब) रबी के दौरान (स) जायद के दौरान (द) उपर्युक्त में से किसी के भी दौरान नहीं
15. अपकेंद्रीय पंप को साधारणत: किसके द्वारा चलाया जाता है?
(अ) पिंजर प्रेरणी मोटर (ब) डी.सी. श्रेणी मोटर (स) डी.सी. शंट मोटर(द) इनमें से सभी
16. आजकल घटते हुए वन संसाधनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या है?
(अ) मृदा अपरदन (ब) वन-अग्नि (स) बाढ़ (द) अतिकर्तन
17. गोण्डवाना कोयला क्षेत्र निम्र में से किस स्थान पर स्थित है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) पश्चिमी बंगाल (स) असम (द) मध्यप्रदेश और पश्चिमी बंगाल
18. निम्नलिखित में से किसे भविष्य का ईधन कहा जाता है?
(अ) प्राकृतिक गैस (ब) मीथेन (स) हाइड्रोजन (द) कार्बन
19. कपड़ा उद्योग मुख्यत: केंद्रित है?
(अ) गुजरात में (ब) मध्यप्रदेश में (स) बिहार में (द) तमिलनाडु में
20. प्रशांत महासागर का चौराहा- किस उपनाम से जाना जाता है?
(अ) हवाई द्वीप (ब) तिमोर (स) फिजी (द) टोंगा
21. नील नदी का वरदान किस सभ्यता को कहा जाता है?
(अ) असीरिया की सभ्यता (ब) मेसोपोटामिया की सभ्यता (स) बेबीलोनिया की सभ्यता (द) मिस्र की सभ्यता
22. हिम रेखा किसे कहते हैं?
(अ) उस काल्पनिक रेखा को जिसके ऊपर सदैव बर्फ रहती है (ब) उस रेखा को जहां बर्फ पिघलती है (स) जहां गर्मी में बर्फ पड़ती है (द) जहां बर्फ नहीं पड़ती है
23. हाइड्रोजन के साथ सबसे अधिक यौगिक निम्नलिखित में से किस तत्व द्वारा बनाए जाते हैं?
(अ)ऑक्सीजन (ब)नाइट्रोजन (स) कार्बन (द) सिलिकॉन
24. एक ही रासायनिक तत्व के विभिन्न प्रारूप को कहते हैं?
(अ) ऋणायन (ब) धनायन (स) बफर (द) अपरूप
25. वह गुण जिसके कारण एक ही तत्व कई रूपों में पाया जाता है, कहलाता है?
(अ)बहुलीकरण(ब) समभारिक (स)समस्थानिक (द)अपरूपता
26. पेट्रोल स्टेशन पर बिकने वाला पेट्रोल मिश्रित गैसोलिन होता है। मिश्रित करने पर?
(अ) पेट्रोल का अपस्फोटरोधी गुण बढ़ जाता है (ब) पेट्रोल सस्ता हो जाता है (स) गंध कम हो जाती है (द) पेट्रोल के दहन पर निकलने वाला धुआं कम हो जाता है
27. निम्नलिखित में से कौन प्राकृतिक बहुलक नहीं है?
(अ) ऊन (ब) रेशम (स) चमड़ा (द) नाइलोन
28. निम्नलिखित में से कौन एक बहुलक है?
(अ) विनाइल क्लोराइड (ब) यूरिया (स) स्टार्च (द) स्टाइरीन
29. लाह (रुड्डष्) है एक-
(अ) प्राकृतिक अपरूप (ब) प्राकृतिक बहुलक (स) कृत्रिम बहुलक (द) इनमें से कोई नहीं
30. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा था?
(अ) रेयॉन (ब) रेशम (स) सेल्युलोज (द) ऊन
---
सही जवाब-1.(ब)मास्को, 2.(ब)अफगानिस्तान, 3.(द) यूएसए, 4.(अ)140अंश फारेनहाइट, 5.(अ)98 अंश फारेनहाइट, 6.(ब)कपास के अच्छे गुण नष्ट हो जाते हैं, 7.(अ)गूलर समय से पहले निकल जाते हैं, 8.(ब)15 मार्च से 10 अप्रैल, 9.(द) फूल और फलियां अधिक बनती हैं, 10.(अ)उत्तरप्रदेश, 11.(ब) मिनोबु्रक सम्मेलन से, 12.(द) लॉरेन्स जे. पीटर,13.(द) पोटैशियम, 14.(ब)रबी के दौरान, 15.(स) डी.सी. शंट मोटर, 16.(द)अतिकर्तन, 17.(द) मध्यप्रदेश और पश्चिमी बंगाल, 18.(स)हाइड्रोजन, 19.(अ)गुजरात में, 20.(अ)हवाई द्वीप, 21.(द) मिस्र की सभ्यता, 22.(अ) उस काल्पनिक रेखा को जिसके ऊपर सदैव बर्फ रहती है, 23.(स) कार्बन, 24.(द)अपरूप, 25.(द)अपरूपता, 26.(अ) पेट्रोल का अपस्फोटरोधी गुण बढ़ जाता है, 27.(द) नाइलोन, 28.(स) स्टार्च, 29.(ब) प्राकृतिक बहुलक, 30.(अ) रेयॉन।
लंबी दूरी के ब्रितानी धावक हैं मोहम्मद फरह, जो इस समय 30 साल के हैं। उनका जन्म मोगादिशु, सोमालिया में 23 मार्च 1983 में हुआ था। इस समय वे अमरीका के पोर्टलैंड में निवास करते हैं। 5 फीट 9 इंच लंबे फराह ने लंबी दूरी की रेस में एक रिकॉर्ड ही बना दिया है। उन्होंने मॉस्को (अगस्त 2013) में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 5 हजार मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। फरह ने निर्धारित दूरी 13 मिनट और 26.99 सेकंड में तय की।
फरह पहले ही इस प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर दूरी की दौड़ जीत चुके हैं। इस जीत के बाद मोहम्मद फरह ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप दोनों में 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर का स्वर्ण जीतने वाले ब्रिटेन के पहले और दुनिया के दूसरे एथलीट बन गए हैं।
उनसे पहले यह करानामा केवल इथियोपिया के कीनियनीसा बीकीली ने किया था। बीकीली ने 2008 बीजिंग ओलंपिक और फिर बर्लिन विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोनों दौड़ों में स्वर्ण पदक जीता था।
सोमाली मूल के ब्रिटिश नागरिक फरह ने एक साल पहले लंदन ओलंपिक में 10, हजार और 5 हजार मीटर दोनों ही दौड़ जीती थीं जबकि 2011 विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उन्होंने 5 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण और 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था।
मोहम्मद फरह की ख़ास उपलब्धियां
*2011- विश्व चैंपियनशिप में 10 हजार और 5 हजार मीटर का स्वर्ण।
*2012- ओलंपिक में 10 हजार और 5 हजार मीटर का स्वर्ण।
*2012- यूरोपीय चैंपियनशिप में 5 हजार मीटर का स्वर्ण।
*2011-विश्व चैंपियनशिप में 10 हजार का स्वर्ण और 5 हजारमीटर का रजत।
कैनरी द्वीपसमूह स्पेन द्वारा नियंत्रित द्वीपों का एक समूह है जो अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी छोर से आगे अंध महासागर में स्थित है। प्रशासनिक दृष्टि से यह स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय है, जो लगभग एक राज्य जैसा दर्जा रखता है। इस द्वीपसमूह में (बड़े से छोटे) यह द्वीप आते हैं- तेनरीफ़ , ग्रान कानारिया, फ़्वेरतेवेन्तूरा, लान्सारोते, ला पाल्मा, ला गोमेरा, ला ईएरो, ला ग्रासीओसा , आलेग्रान्सा, मोन्तान्या क्लारा, रोक दॅल एस्ते , रोक दॅल ओएस्ते और इस्ला दे लोबोस।
इस प्रदेश की दो राजधानियां हैं- तेनरीफ़ के द्वीप पर स्थित सान्ता क्रूस दे तेनरीफ़ और ग्रान कानारिया द्वीप पर स्थित लास पालमास दे ग्रान कानारिया। तेनरीफ़ पर पिको देल तेइदे नाम का ज्वालामुखी स्थित है जो आकार में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ज्वालामुखी है।
जादुगोड़ा खान, यूरेनियमयुक्त खनिज की खान है। झारखण्ड राज्य के पूर्वी एवं पश्चिम सिंहभूम जिले में लगभग 160 किलोमीटर लम्बी 1 से 10 किलोमीटर चौड़ी सिंहभूम आधात पट्टी की खनिजयुक्त परिधि में यूरेनियम अयस्क पाया जाता है । इस परिधि की चट्टानें बहुत परतदार एवं अन्दर से कटी हुई हैं जिसमें यूरेनियमयुक्त खनिज अति सूक्ष्म मात्रा में वितरित है। अयस्क प्रोटेरोजोइक काल की रूपान्तरित चट्टानों में उभरी हुई अवस्था में पाया जाता है। खान में अयस्क की पहचान एवं ग्रेड नियंत्रण गिगरमुलर काउंटरों और सिण्टिलेशन प्रोब्स के द्वारा की जाती है ।
देश की सर्वप्रथम यूरेनियम खान जादुगोड़ा में सन् 1967 में प्रारम्भ हुई। टावर माउण्टेड फ्रिक्शन वाइन्डर के साथ इसके साफट को चालू किया जाना भारत के खनन उद्योग के लिए तकनीकी रूप से मील का पत्थर साबित हुआ। 640 मीटर गहरी खान तक 5 मीटर ब्यास वाले उध्र्वाकार साफट की मदद से पंहुचा जाता है। साफट चारों ओर क्रांकीट दीवार से घिरा हुआ है तथा इसके प्रतिभार के साथ एक केज तथा एक स्किप है । केज में 50 व्यक्तियों के तथा स्किप में एक समय में 5 टन अयस्क ले जाने की व्यवस्था है ।
खान में वायु प्रवेश का मार्ग इसी साफट से है , इसके अतिरिक्त सभी सर्विस लाइन जैसे दाबित पानी एवं वायु की पाइप लाइन, संचार एवं विद्युत लाइन इसी के द्वारा खान में गयी हैं । वर्तमान साफट 555 मीटर की गहराई तक जाता है तथा एक सहायक साफ्ट 905 मीटर की गहराई तक जाता है जिसमें आधुनिक फिक्सन वाईण्डर भी है जो खान की गहरी सतहों तक खनन सम्भव करता है ।
खान में उच्च क्षमता का आधुनिक वेन्टीलेशन सिस्टम है जो खान के अन्दर शुद्ध वायु के प्रवाह को सुनिश्चित करता है । स्टूप के लिए समतल कट एण्ड फिल पद्धति को अपनाया गया है । मिल अवशिष्ट को खान के खाली हुए स्थानों को भरने के लिए उपयोग किया जाता है । अयस्क को एक कनवेयर द्वारा निकटवर्ती संसाधन संयंत्र में स्थानागतरित किया जाता है ।