सामान्य ज्ञान

कैनरी द्वीपसमूह
20-Aug-2022 1:18 PM
कैनरी द्वीपसमूह

कैनरी द्वीपसमूह स्पेन द्वारा नियंत्रित द्वीपों का एक समूह है जो अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी छोर से आगे अंध महासागर में स्थित है। प्रशासनिक दृष्टि से यह स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय है, जो लगभग एक राज्य जैसा दर्जा रखता है। इस द्वीपसमूह में (बड़े से छोटे) यह द्वीप आते हैं- तेनरीफ़  , ग्रान कानारिया, फ़्वेरतेवेन्तूरा, लान्सारोते, ला पाल्मा, ला गोमेरा, ला ईएरो, ला ग्रासीओसा , आलेग्रान्सा, मोन्तान्या क्लारा, रोक दॅल एस्ते , रोक दॅल ओएस्ते और इस्ला दे लोबोस।

 इस प्रदेश की दो राजधानियां हैं- तेनरीफ़ के द्वीप पर स्थित सान्ता क्रूस दे तेनरीफ़  और ग्रान कानारिया द्वीप पर स्थित लास पालमास दे ग्रान कानारिया। तेनरीफ़ पर पिको देल तेइदे  नाम का ज्वालामुखी स्थित है जो आकार में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ज्वालामुखी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news