सामान्य ज्ञान

मनियारी
26-Aug-2022 5:43 PM
मनियारी

मनियारी नदी छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप में प्रवाहित होने वाली नदी है। यह शिवनाथ नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है और यह बिलासपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में लोरमी पठार से निकलती है। इसका उद्गम स्थल मुखण्डा पहाड़ में बेलपान के कुण्ड और लोरमी के पहाड़ी क्षेत्र हैं।  छोटी नर्मदा का उद्गम बेलपान इस क्षेत्र का पवित्र स्थल माना जाता है। यह दक्षिण-पूर्वी भाग में बिलासपुर और मुंगेली तहसील की सीमा बनाती हुई आगे बहती है।

मनियारी की तीन सहायक नदियां हैं-आगर, छोटी नर्मदा और घोंघा। मनियारी नदी पर खारंग-मनियारी जलाशय का निर्माण किया गया है। इस जलाशय से मुंगेली तहसील के 42 हजार से भी अधिक हेक्येटर क्षेत्र में सिंचाई का जा रही है। इस नदी की कुल लंबाई 134 किमी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news