सामान्य ज्ञान

त्रिशूल
25-Aug-2022 1:38 PM
त्रिशूल

त्रिशूल हिमालय की तीन चोटियों के समूह का नाम है, जो पश्चिमी कुमाऊं में स्थित हैं। यह उत्तराखंड राज्य के मध्य में बागेश्वर जिला के निकट हैं। ये नंदा देवी पर्वत से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम दिशा में 15 कि.मी. (9 मील) दूर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान को घेरते हुए शिखरों के समूह का दक्षिण-पूर्वी भाग हैं। इन तीन शिखरों के कारण ही इनका नाम हिन्दू भगवान शिव के अस्त्र त्रिशूल का नाम दिया गया है। मुख्य शिखर त्रिशूल-1 की ऊंचाई 7000 मीटर (22970 फीट) है। यह शिखर 7000 मी. से ऊंची पहली चोटी है, जिस पर (1907 में) चढ़ाई की गई थी।

तीन शिखरों के नाम क्रमश: त्रिशूल 1, त्रिशूल 2 एवं त्रिशूल 3 हैं। मुख्य पुंजक एक उत्तर-दक्षिण रिज है, जिसमें त्रिशूल-1 उत्तरी छोर व त्रिशूल-3 दक्षिणी छोर पर हैं। त्रिशूल का सर्वोत्तम दृश्य बेदिनी बुग्याल एवं कौसानी से दिखाई देता है। इससे कुछ ही किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में नंदा घंटी, एवं एकदम दक्षिण-पूर्व में मृगथनी शिखर हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news