सामान्य ज्ञान

कार्बन
22-Aug-2022 11:57 AM
कार्बन

कार्बन आवर्त सारणी का एक रासायनिक तत्व है जिसका चिह्न ष् एवं आण्विक चिह्नक 6,मात्रा संख्या 12 एवं परमाणु भार 12.000 है। यह सभी कार्बनिक जैव रूपों में पाया जाता है और कार्बनिक रासायनिकी का आधार है। इस अधातु की स्वयं से तथा अन्य तत्वों से बन्ध बनाने की क्षमता के कारण यह लगभग 1 करोड़ से अधिक ज्ञात यौगिक बनाता है।

कार्बन के समस्थानिकों के अनुपात को मापकर प्राचीन तथा पुरातात्विक अवशेषों की आयु मापी जाती है। कार्बन के परमाणुओं में कैटिनेशन नामक एक विशेष गुण पाया जाता है जिसके कारण कार्बन के बहुत से परमाणु आपस में संयोग करके एक लम्बी शृंखला का निर्माण कर लेते हैं। इसके इस गुण के कारण पृथ्वी पर कार्बनिक पदार्थों की संख्या सबसे अधिक है। यह मुक्त एवं संयुक्त दोनों ही अवस्थाओं में पाया जाता है। इसके विविध गुणों वाले कई बहुरूप हैं जिनमें हीरा, ग्रेफाइट काजल, कोयला प्रमुख हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news