कारोबार

खेलकूद के प्रति रूझान बढ़ाने संभव स्पंज पावर ने आयोजित की अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा
24-Feb-2024 1:11 PM
खेलकूद के प्रति रूझान बढ़ाने संभव स्पंज पावर ने आयोजित की अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा

 सरोरा, ओटगन, परसदा, भूरसूदा, बिलाड़ी एवं बिनैका 14 विद्यालयों ने लिया हिस्सा 

रायपुर, 22 फरवरी। संभव स्पंज पॉवर प्रा.लि.ने बताया कि बृजलाल गोयल के दृष्टिकोण को मूर्तरूप देने के लिए संभव स्पंज पॉवर प्रा.लि. के अंतर्गत आने वाले सारे ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के बीच संभव स्पोटर््स फेस्ट के नाम से अंतरविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें तिल्दा-समगा तहसील के ग्राम सरोरा, ओटगन, परसदा, भूरसूदा, बिलाड़ी एवं बिनैका के 14 विद्यालयों ने हिस्सा लिया एवं सरोरा विद्यालय ने सबसे अधिक पदक जीतकर संभव चक्र पर विजय प्राप्त किया।

संभव स्पंज पॉवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर खेलकूद के प्रति रूझान बढ़ाना था, इसी दिशा में प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए संभव स्पंज प्रा.लि. ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों को स्पोटर््स कीट भी उपलब्ध कराया गया। इस कार्यक्रम का सम्पूर्ण आयोजन स्पंज पॉवर प्रा.लि. के द्वारा किया गया।

संभव स्पंज पॉवर ने बताया कि इस आयोजन में सम्मिलित होने वाले विशेष व्यकित्व है- शीतल गोयल मार्केटिंग डायरेक्टर संभव, राकेश ठाकुर उपसरपंच सरोरा, अनिल वर्मा प्राचार्य हाई स्कूल सरोरा, अनिल साहू प्राचार्य पूर्व माध्यमिक शाला सरोरा, संतोषी सोनवान प्राचार्या प्रा.शा. भाठापारा सरोरा, संतोष नेताम प्राचार्य प्रा.शा. गोसदन सरोरा, टीएस बंछोर व्याख्याता हाईस्कूल सरोरा, पेमेश साहू प्राचार्य पूर्व माध्यमिक शाला ओटगन, विद्याम मसीह प्राचार्या पूर्व माध्यमिक शाला भुरसुदा, राजकुमारी मात्रे प्राचार्या पूर्व माध्यमिक शाला बिलाड़ी, प्रमीणता वर्मा प्राचार्या प्रा.शा. बिनैका।

संभव स्पंज पॉवर ने बताया कि संभव स्पंज पॉवर प्रा.लि. के ओर से होने वाले अधिकारी है- एमजीके मूर्ति, धर्मेश वैश्व, सुतनु गोस्वामी, चिरंजित राय, राजकुमार निषाद, विनोद शर्मा, अमित शर्मा, सुचिता जैन, हिमांचल वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, मनोज साहू।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news