कारोबार

सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कर्मचारियों के साथ-साथ समुदाय के प्रति भी-बालको सीईओ
20-Jul-2024 2:05 PM
सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कर्मचारियों के साथ-साथ समुदाय के प्रति भी-बालको सीईओ

सुरक्षा संस्कृति पर सघन चर्चा

बालकोनगर, 20 जुलाई। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड  के सीईओ ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधन की उपस्थिति पर कंपनी के रणनीति कार्यों पर चर्चा की गई जिसमें कंपनी के उत्कृष्ट उत्पादन के साथ कार्यस्थल को सुरक्षित बनाना शामिल था। सीईओ ने मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 300 से अधिक शॉपफ्लोर, सेफ्टी और संगठन के विभिन्न अन्य विभागों के कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों को एकजुटता के साथ सुरक्षा प्रथम दृष्टिकोण के पालन के लिए प्रोत्साहित किया। 

सीईओ ने बताया कि हमने समुदाय में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा दिया है। सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कर्मचारियों के साथ-साथ समुदाय के प्रति भी है। बालको एक औद्योगिक संगठन के रूप में समुदाय की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता दिया है। मानसून ध्यान में रखते हुए कंपनी ने संयंत्र परिसर और टाउनशिप के जल निकासी को सुदृढ़ किया है। बालको अपने दैनिक पत्रिका में प्रतिदिन वन पॉंइट सेफ्टी लेसन मुहिम चलाया है। 

सीईओ ने बताया कि इसका उद्देश्य है कर्मचारियों को प्रतिदिन सुरक्षा संबंधित एक नई जानकारी देना है। सभी कर्मचारियों के अंदर किसी भी असुरक्षित कार्य को ना कहने के लिए स्वयं को सशक्त महसूस करने के भाव में वृद्धि हुई है। कंपनी संयंत्र के साथ बालको टाउनशिप में यातायात नियमों को लागू करके सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने में भी योगदान दे रहा है।

सीईओ ने बताया कि कंपनी ने अपने मासिक सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षा संकल्प’ के जुलाई माह की थीम, मानसून में सुरक्षित ड्राइविंग- फिसलन/ट्रिप से बचाव ने मौसम की वजह से आने वाली चुनौतियों के लिए सभी को संबोधित किया। कंपनी का उद्देश्य सभी कर्मचारियों के साथ समुदाय के बीच सुरक्षा जागरूकता को अधिकतम करना है। कंपनी नियम तथा सभी दिशा निर्देशों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखने के महत्वपूर्ण महत्व पर जोर देना है।

सीईओ ने बताया कि  कर्मचारियों और परिसंपत्तियों की सुरक्षा बालको के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रचालन के विभिन्न स्तरों पर स्मार्ट तकनीकों के अपनाए जाने से उत्पादकता में बढ़ोत्तरी तो होने के साथ सुरक्षा संस्कृति को भी बढ़ावा मिला है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news