ताजा खबर
सर्पदंश के शिकार जीजा की मौत, साले की हालत गंभीर
18-Jun-2024 11:59 AM
![सर्पदंश के शिकार जीजा की मौत, साले की हालत गंभीर सर्पदंश के शिकार जीजा की मौत, साले की हालत गंभीर](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/1718692173G_LOGO-001.jpg)
जांजगीर-चांपा, 18 जून। हसौद थाने के सेमरिया में सर्पदंश के शिकार एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक बैहागुडरू गांव के भुवनेश्वर कश्यप अपने चाचा ससुर के घर सेमरिया आए थे। रविवार की रात करीब 12 बजे सोने के दौरान उसे व उसके साले सविनय कश्यप को सांप ने काट लिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान यहां भुवनेश्वर की मृत्यु हो गई, जबकि सविनय की हालत गंभीर बनी हुई है।