ताजा खबर
विकास, शैलेष को पलारी में रोका पुलिस ने
18-Jun-2024 6:51 PM
![विकास, शैलेष को पलारी में रोका पुलिस ने विकास, शैलेष को पलारी में रोका पुलिस ने](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/1718716914hatsApp_Image_2024-06-18_at_12.26.22_PM.jpeg)
रायपुर, 18 जून। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि साय सरकार का दमन शुरू हो गया है। बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन आयोजित किया है। कांग्रेस नेताओं को धरना स्थलों पर जाने से रोका जा रहा है ।
पलारी से बलौदा बाजार धरने मे शामिल होने जा रहे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, वार रूम अध्यक्ष शैलेश त्रिवेदी को पुलिस ने पलारी मे रोक दिया गया है।